International Society for Krishna Consciousness

Founder Acharya — HDG A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada

Hare Krishna Hare Krishna, Krishna Krishna Hare Hare
Hare Rama Hare Rama, Rama Rama Hare Hare

Daily Wisdom

Srila Prabhupada Quotes

Timeless instructions from His Divine Grace A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada.

365 quotes found

1January

“In the beginning there may be some failures. That is quite natural. Just as a child is trying to stand, he may fall down. But that does not mean he should give up the idea. Go on. A time will come when he will be perfect. A time will come when you'll be perfect, Krishna conscious.”

Los Angeles, January 01, 1969

“आरम्भ में अनेक कठिनाइयाँ हो सकती हैं। यह स्वाभाविक है। जिस प्रकार एक शिशु जब खड़ा होने का प्रयास करता है तो वह गिर जाता है। किन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि वह प्रयास ही छोड़ दे। वह प्रयास करता रहता है और एक दिन वह सफल हो जाता है। इसी प्रकार एक दिन आयेगा जब आप भी कृष्णभक्ति में सफल हो जायेंगे।”

लॉस ऐन्जिलिस, १ जनवरी १९६९
2January

“Krishna is offering, by His descent, that "If you want to enjoy like this in the society of beautiful young boys and girls, come to Me. Here it is, reality."”

Los Angeles, January 02, 1974

“श्रीकृष्ण अवतार लेकर हमें प्रस्ताव दे रहे हैं, "यदि तुम सुन्दर युवक-युवतियों के संग में आनन्द लेना चाहते हो तो मेरे पास आओ। मेरे धाम में वास्तविकता में यह सम है।"”

लॉस ऐन्जिलिस, २ जनवरी १९७४
3January

“It is not only in India - all over the world. There cannot be peace unless you reform the whole social structure, and that can be done only by this Krishna consciousness.”

Surat, January 03, 1971

“यह केवल भारत में ही नहीं है - सम्पूर्ण विश्व में है। जबतक आप पूरे सामाजिक ढाँचे को ही नहीं सुधारते शान्ति की कोई सम्भावना नहीं है, और यह केवल कृष्णभक्ति द्वारा ही सम्भव है।”

सूरत, ३ जनवरी १९७१
4January

“"When one becomes Krishna conscious, he loves everyone. If you chant loudly Hare Krishna, even the ants and insect who is hearing, he'll be delivered, because it is spiritual vibration."”

Bombay, January 04, 1973

“जब कोई कृष्णभावनाभावित बन जाता है तो वह सबसे प्रेम करता है। यदि आप उच्चस्वर में हरे कृष्ण का कीर्तन करेंगे तो उसे सुनने वाले कीट-पतंगों का भी उद्धार हो जायेगा, क्योंकि यह आध्यात्मिक ध्वनि तरंग है।"”

मुम्बई, ४ जनवरी १९७३
5January

“If you catch up Krishna's lotus feet very tightly, then you will not fall down.”

Los angeles, January 05, 1974

“यदि आप कसकर श्रीकृष्ण के चरणकमलों को पकड़ लेते हैं तो आपका पतन नहीं होगा।”

लॉस ऐन्जिलिस, ५ जनवरी १९७४
6January

“You are doing your duty very nicely. That's all right. But by doing your duty, if you do not develop your Krishna consciousness, then you are simply wasting your time.”

Bombay, January 06, 1973

“तुम अपने कर्तव्य भली प्रकार निभा रहे हो। वह सही है, किन्तु अपने कर्तव्य करते हुए यदि तुम कृष्णभावना का विकास नहीं कर रहे तो तुम केवल अपने समय को व्यर्थ गँवा रहे हो।”

मुम्बई, ६ जनवरी १९७३
7January

“Sometimes there will be a little misunderstanding between Godbrothers. That is even going on amongst liberated souls. What is important is that everyone must engage in Krishna's service under the direction of the spiritual master.”

Nellore, January 07, 1976

“कई बार गुरुभाइयों में थोड़ी गलतफहमी हो सकती है। यहाँ तककि मुक्त आत्माओं के बीच भी ऐसा देखा जाता है। किन्तु महत्वपूर्ण यह है कि प्रत्येक भक्त गुरु के मार्गनिर्देशन में श्रीकृष्ण की सेवा में संलग्न रहे।”

नैल्लोर, ७ जनवरी १९७६
8January

“Retirement means to become cured from the diseased activities but to place yourself in healthy activities. That is Krishna consciousness.”

Los Angeles, January 08, 1969

“सेवानिवृत्त होने का अर्थ रोगग्रस्त गतिविधियों से मुक्त होकर स्वयं को स्वस्थ कार्यों में संलग्न करना है। वह कृष्णभक्ति है।”

लॉस ऐन्जिलिस, ८ जनवरी १९६९
9January

“We must be fixed up in our own rupa, svarupa, svarupa-siddhi. Svarupa-siddhi means to be engaged in the service of Lord. That is real mukti.”

Bombay, January 09, 1973

“हमें अपने स्वरूप में स्थित होना होगा, अर्थात् स्वरूप-सिद्धि। मुक्ति है। स्वरूप सिद्धि का अर्थ है भगवान की सेवा में संलग्न होना। वह सच्ची”

मुम्बई, ९ जनवरी १९७३
10January

“The powerful hari-nama is so strong that even if one unconsciously or consciously they imitate:"Hare Krishna." They have no intention to chant the holy name of Krishna, but they imitate or criticize, "Hare Krishna." That also has effect.”

Calcutta, January 10, 1971

“हरिनाम इतना प्रबल है कि यदि कोई जाने-अनजाने में मजाक करते हुए भी "हरे कृष्ण"' कहता है ... उनकी श्रीकृष्ण के पवित्र नामों के कीर्तन में कोई रुचि नहीं है, परन्तु वे नकल करते हुए या ताने मारते हुए "हरे कृष्ण' पुकारते हैं, तो उसका भी प्रभाव होता है।”

कलकत्ता, १० जनवरी १९७१
11January

“We should learn to forget and forgive minor incidents because whenever there are two men in a place, there is always some misunderstanding.”

Letter to Gargamuni, January 11, 1968

“हमें छोटी-छोटी बातों को क्षमा करके भूल जाना चाहिए, क्योंकि जहाँ भी दो लोग एकसाथ रहेंगे वहाँ कुछ-न-कुछ गलतफहमी तो अवश्य होगी।”

गर्गमुनि को लिखा पत्र, ११ जनवरी १९६८
12January

“A brahmachari is good for living a life of celibacy, but a person who can live a life of celibacy in the presence of a beartiful and obliging wife is more than a brahmachari.”

Letter to Hansaduta, January 12, 1968

“ब्रह्मचारी का जीवन व्यतीत करते हुए ब्रह्मचर्य का पालन अच्छा है, किन्तु ऐसा व्यक्ति जो एक सुन्दर एवं सुशील पत्नी के साथ रहकर ब्रह्मचर्य का जीवन यापन करे, वह एक ब्रह्मचारी से भी कहीं बढ़कर है।”

हंसदूत को लिखा पत्र, १२ जनवरी १९६८
13January

“The ecstasy of separation from the Spiritual Master is even greater ecstasy than meeting with him.”

Letter to Jadurani, January 13, 1968

“गुरु से विरह का सुख उनसे मिलन के सुख से कहीं अधिक महान् है।”

जदुराणी को लिखा पत्र, १३ जनवरी १९६८
14January

“Love affairs in the material world are only shadows or reflections of a the real love with Krishna. If you love Krishna in any capacity, you shall never be frustrated because everything in Krishna is perfect, eternal, blissful, and full of knowledge.”

Letter to Kancha bala, January 14, 1968

“इस भौतिक जगत् के प्रेम सम्बन्ध श्रीकृष्ण के साथ सच्चे प्रेम की परछाई मात्र हैं। यदि तुम किसी भी रूप में श्रीकृष्ण से प्रेम करोगी तो तुम कभी निराश नहीं होओगी, क्योंकि श्रीकृष्ण में सबकुछ पूर्ण, नित्य, आनन्दमय तथा ज्ञानमय है।”

कंचनबाला को लिखा पत्र, १४ जनवरी १९६८
15January

“Mayapur Chandrodaya temple is meant for transcendental United Nation. What the United Nation has failed, that will be achieved here by the process recommended by Sri Caitanya Mahaprabhu.”

Mayapur, January 15, 1976

“मायापुर चन्द्रोदय मंदिर दिव्य संयुक्त राष्ट्र संघ हेतु है। जिस उद्देश्य को प्राप्त करने में संयुक्त राष्ट्र असफल रहा है, उसे यहाँ श्रीचैतन्य महाप्रभु द्वारा दी गई विधि द्वारा पूरा किया जायेगा।”

मायापुर, १५ जनवरी १९७६
16January

“"You can do all kinds of opposition, but we shall go forward. The caravan will pass. You may bark." So take all these things as Krishna's mercies and engage more enthusiastically. Why should we be defeated?”

Calcutta, January 16, 1977

“"आप कितना भी विरोध क्यों न करें किन्तु हम आगे बढ़ते रहेंगे। कारवाँ बढ़ता रहेगा, आप भौंकते रहो।"' तो इन सभी वस्तुओं को श्रीकृष्ण की कृपा के रूप में स्वीकार करो और अधिकाधिक उत्साहपूर्वक कार्य करो। क्यों हम किसी से पराजित हों ?”

कलकत्ता, १६ जनवरी १९७७
17January

“A cheater is taking the place of teacher. Therefore the whole world is degraded. You can cheat others that "I am in dress of a devotee," but what is your character? What is your actual value? That has to be judged. That is called bona fide teacher.”

Hawaii, January 17, 1974

“एक धोखेबाज शिक्षक का स्थान ले रहा है। इसलिए पूरा संसार अधोगति को जा रहा है। आप दूसरों को धोखा दे सकते हैं "मैं भक्तों की वेशभूषा में हूँ," किन्तु आपका चरित्र कैसा है? आपके सच्चे सिद्धान्त क्या हैं? उसे जाँचना होगा। उसे सच्चा शिक्षक कहा जाता है।”

हवाई, १७ जनवरी १९७४
18January

“I don't say, "Follow me," I say, "Follow Krishna." Krishna says, "Surrender unto me." I say, "Surrender unto Krishna." Is there any difference? My position is simply repeating because Krishna says, "Anyone who preaches this confidential subject metter, he is dear to Me."”

Hawaii, January 18, 1971

“मैं यह नहीं कहता, "मेरा अनुगमन करो।'' मैं कहता हूँ, "श्रीकृष्ण का अनुगमन करो।'' श्रीकृष्ण कहते हैं, "मेरी शरण में आओ।" मैं कहता हूँ, "श्रीकृष्ण की शरण में जाओ।" क्या कोई अन्तर है दोनों में? मैं केवल श्रीकृष्ण के शब्दों को दोहरा रहा हूँ क्योंकि श्रीकृष्ण कहते हैं, "जो इस गुह्य ज्ञान का प्रचार करता है वह मुझे अत्यन्त प्रिय है।"”

इलाहाबाद, १८ जनवरी १९७१
19January

“There are four classes of men: lazy intelligent, busy intelligent, lazy fool and busy fool. First class man is lazy intelligent. Busy fool is very dangerous.”

Hawaii, January 19, 1974

“चार प्रकार के लोग होते हैं - आलसी बुद्धिमान्, व्यस्त बुद्धिमान्, आलसी मूर्ख और व्यस्त मूर्ख। आलसी बुद्धिमान् सर्वश्रेष्ठ है और व्यस्त मूर्ख खतरनाक।”

हवाई, १९ जनवरी १९७४
20January

“Yadi varse maghera sesa, danda-raja punya-desa. This is the month of Magh. So at the end of Magha, if there is little rain, then it is to be understood that the king of that country is very pious and blessed.”

Mayapur, January 20, 1976

“यदि वर्षे माघेर शेष, धन्यराजा पुण्यदेश। यह माघ का महिना है। तो यदि माघ के अंत में यदि थोड़ी वर्षा होती है तो यह समझना चाहिए कि देश का राजा अत्यन्त पुण्यवान है।”

मायापुर, २० जनवरी १९७६
21January

“If Krishna, if God wants to kill somebody, oh, nobody can protect him. And if God wants to protect him oh, nobody can kill him.”

San Francisco, January 21, 1967

“यदि भगवान् श्रीकृष्ण किसी को मारना चाहते हैं तो कोई उसे बचा नहीं सकता। और यदि भगवान् किसी की रक्षा करना चाहते हैं तो कोई उसे मार नहीं सकता।”

सैन फ्रांसिस्को, २१ जनवरी १९६७
22January

“In the spiritual world also there is competition for the best satisfaction of Krishna.”

Letter to Janardans, January 22, 1967

“आध्यात्मिक जगत में भी स्पर्धा होती है कि श्रीकृष्ण को सबसे अधिक संतुष्ट कैसे किया जाये।”

जनार्दन को लिखा पत्र, २२ जनवरी १९६७
23January

“"Whatever Krishna said, that is good, and everything else is bad. Bas." Our confusion is finished.”

Bhubaneshwar, January 23, 1977

“"श्रीकृष्ण जो भी कहते हैं वह सही है, और बाकी सब गलत है। बस।" इस विषय में हमें कोई उलझन नहीं है।”

भुवनेश्वर, २३ जनवरी १९७७
24January

“Five plus five is equal to ten. Two plus two is equal to four. So Krishna plus everything is Vrindavana. Do not forget Krishna, and you shall always be in Vrindavana.”

Letter to Ekendra, January 24, 1970

“पाँच और पाँच जोड़ने से दस होते हैं। दो और दो जोड़ने से चार होते हैं। इस प्रकार श्रीकृष्ण को प्रत्येक वस्तु से जोड़ने से वृन्दावन बनता है। श्रीकृष्ण को कभी न भूलें और आप सदैव वृन्दावन में निवास करेंगे।”

एकेन्द्र को लिखा पत्र, २४ जनवरी १९७०
25January

“A snake can be charmed by herbs and mantra, but the man, envious, cannot be. Therefore he's more dangerous than the snake.”

Puri, January 25, 1977

“एक साँप को औषधियों और मंत्र द्वारा काबू में किया जा सकता है, किन्तु ईर्ष्यालु व्यक्ति को नहीं। इसलिए वह साँप से भी अधिक खतरनाक होता है।”

पुरी, २५ जनवरी १९७७
26January

“The life of material existence is just like hard wood, and if we can carve Krishna out of it, that is the success of our life.”

Letter to Krishna Devi, January 26, 1968

“यह भौतिक जीवन कठोर लकड़ी के समान है और यदि हम इस लकड़ी में नक्काशी करके श्रीकृष्ण बना सकें तो वह हमारे जीवन की सफलता है।”

कृष्णदेवी को लिखा पत्र, २६ जनवरी १९६८
27January

“Something has dropped in the water, in the river. You cannot see the things dropped within the water by agitating the water. Just stand still for some time. As soon as the water is settled up, you'll see the things as they are. So as soon as our enthusiasm is agitated, it is better to sit down in any temple suitable and chant Hare Krishna. There is no question of being disappointed. After all, we commit so many mistakes. That is human nature. To err is human, That is not fault. But try to rectify with cool head.”

Calcutta, January 27, 1973

“नदी या पानी में जब कुछ गिर जाता है तो पानी के हिलने से आप उसमें कुछ नहीं देख सकते। वहाँ खड़े रहकर कुछ समय के लिए प्रतीक्षा करें। जैसे ही पानी ठहर जायेगा आप सब वस्तुओं का देख पायेंगे। तो जैसे ही हमारा उत्साह डाँवाडोल हो तो अच्छा होगा कि हम किसी मंदिर में बैठकर हरे कृष्ण का जप करें। निराश होने से कोई लाभ नहीं होगा। हमसे कितनी गलतियाँ होती हैं। यह मानवीय स्वभाव है। मनुष्य गलतियों का पुतला है। इसमें कोई दोष नहीं है। बस ठण्डे दिमाग से उसे सुधारने का प्रयास करो।”

कलकत्ता, २७ जनवरी १९७३
28January

“As your devotional service becomes mature you shall see Krishna more and more, and more and more you shall realize the qualities of the holy land of Vraja.”

Letter to Hladini, January 28, 1973

“जैसे-जैसे तुम्हारी भक्ति परिपक्क होगी तुम श्रीकृष्ण को अधिकाधिक देख पाओगी और व्रज की पवित्र भूमि के गुणों का अधिकाधिक साक्षात्कार प्राप्त कर पाओगी।”

ह्लादिनी को लिखा पत्र, २८ जनवरी १९७३
29January

“These temples, they are just like oasis in the desert for the conditioned souls to quench the thirst of their desire for real happiness.”

Letter to Ksirodakshayi, January 29, 1973

“ये मंदिर मरुभूमि में मरुद्यान के समान है, जिसमें बद्धजीव सच्चे सुख की अपना प्यास बुझा सकते हैं।”

क्षीरोदकशायी को लिखा पत्र, २९ जनवरी १९७३
30January

“If you want perfection in your business, then you must try to satisfy the Supreme Personality of Godhead. Otherwise you are simply wasting your time. Bharata Chamber of Commerce,”

Calcutta, January 30, 1973

“यदि आप अपने व्यवसाय में पूर्णता चाहते हैं तो आपको परम भगवान् श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए। अन्यथा आप व्यर्थ ही अपना समय गँवा रहे हैं।”

भारत चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स, कलकत्ता, ३० जनवरी १९७३
31January

“One man was to go to a fair, so he began to dress himself nicely. So dressing, dressing, in the meantime the fair is finished. This is science. All rascals, simply promising, with no solution of problems. You require water immediately: "All right, after three hundred millions of --- water." If we become Krishna conscious, chant Hare Krishna, there will be rainfall. And then even barren land will be fertile. They do not know this. Instead they are importing water.”

Bhubaneshwar, January 31, 1977

“एक व्यक्ति को मेले में जाना था और इसलिए वह अच्छे वस्त्र पहनने लगा। उसे तैयार होने में इतना समय लगा कि मेला ही समाप्त हो गया। तो यह विज्ञान ... । सब मूर्ख हैं। समस्याओं के समाधान का वायदा करते हैं किन्तु कोई समाधान नहीं। आपको तुरन्त पानी चाहिए। "ठीक है, तीन करोड़ वर्ष में आपको पानी मिलेगा।" यदि आप कृष्णभक्ति करते हैं और हरे कृष्ण कीर्तन करते हैं तो बारिश हो जायेगी। और तब बंजर भूमि भी उपजाऊ हो जायेगी। वे इसे नहीं जानते और पानी का आयात कर रहे हैं।”

भुवनेश्वर, ३१ जनवरी १९७७
1February

“We must all become ideal in our character and then people will be very impressed with such purity. A devotee is faultless. He has no flaws. Letter to Batu Gopala,”

February 01, 1973

“हमें आदर्श चरित्र वाला होना चाहिए और तब लोग उस शुद्धता से अत्यधिक आकर्षित होंगे। एक भक्त दोषरहित होता है। उसमें कोई त्रुटि नहीं रह जाती।”

बटु गोपाल को लिखा पत्र, १ फरवरी १९७३
2February

“Cleopatra. You have heard the Grecian history. She was very beautiful, and she conquered many great warriors. Beauty sometimes can conquer even the greatest man, but that does not mean beauty can conquer God. To conquer God is bhakti. If you are advanced in devotional service, then you can conquer God. Just like the gopis.”

Los Angeles, February 02, 1968

“क्लियोपैट्रा। हमने ग्रीक इतिहास सुना है। वह अत्यन्त सुन्दर थी और उसने अनेक महान योद्धाओं को जीत लिया था। कई बार सुन्दरता महानतम व्यक्तियों को भी जीत लेती है, किन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि सुन्दरता भगवान् को भी जीत सकती है। भगवान् को भक्ति जीत सकती है। यदि आप भक्ति में उन्नत हैं तो आप भगवान् को जीत सकते हैं। जैसे गोपियाँ।”

लॉस एन्जिलिस, २ फरवरी १९६८
3February

“You said that your job is maya, but you must know that maya is illusion. As soon as there is absence of Krishna Consciousness that is maya. But you are working just to help and push Krishna's interest; therefore, it is not maya. Anything used in Krishna Consciousness is real renouncement.”

Letter to Jayagovinda, February 03, 1970

“तुमने कहा कि तुम्हारी नौकरी माया है। किन्तु माया तो वहाँ होती है जहाँ कृष्णभावना नहीं होती, और क्योंकि तुम श्रीकृष्ण के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हो इसलिए वह माया नहीं है। जब हम किसी भी वस्तु को श्रीकृष्ण भक्ति में लगाते हैं तो वह सच्चा वैराग्य है।”

जय गोविन्द को लिखा पत्र, ३ फरवरी १९७०
4February

“The more you cleanse the temple, the more you decorate the Deity, the more your heart becomes cleansed and you become spiritually decorated. Cleanliness is next to godliness. Material world means dirty things and spiritual world means clean.”

Calcutta, February 04, 1977

“आप जितना मंदिर को स्वच्छ रखेंगे और जितनी अधिक सुन्दरता से विग्रहों को सजायेंगे, उतना आपका हृदय साफ होगा और आप आध्यात्मिक रूप से सज जायेंगे। स्वच्छता और भक्ति साथ-साथ चलते हैं। भौतिक जगत् अर्थात् गंदगी और आध्यात्मिक जगत् अर्थात् स्वच्छता।”

कलकत्ता, ४ फरवरी १९७७
5February

“Your suggestion that the devotees visiting Vrindavan engage in preaching and chanting and not in gossiping is very good. We have sacrificed our life for Krsna's service, where is there scope for sleeping and gossiping? You can see in my example, not a single moment is wasted.”

Letter to Guru das, February 05, 1977

“तुम्हारा यह सुझाव बहुत अच्छा है कि वृन्दावन का भ्रमण करने वाले भक्तों को प्रचार और कीर्तन जैसे कार्यों में संलग्न होना चाहिए। श्रीकृष्ण की सेवा के लिए हमने अपना जीवन बलिदान कर दिया है, फिर सोने और व्यर्थ बातें करने का समय ही कहाँ है? तुम मेरा उदाहरण देख सकते हो, मेरा एक भी क्षण व्यर्थ नहीं जाता।”

गुरुदास को लिखा पत्र, ५ फरवरी १९७७
6February

“The flies, they are finding out where is sore, and the bees, they are finding out where there is honey. Two classes: Fault finding -- collecting the good things. Similarly, there are many rascals who are simply fault-finding. Blasphemy means you have good qualities, but still, I am defaming you. The saintly person tends to overlook the bad qualities and see the good ones.”

Mayapur, February 06, 1976

“साधारण मक्खियाँ ढूँढती रहती हैं कि कहाँ घाव है और मधुमक्खियां ढूँढती हैं कि शहद कहाँ है। तो ये दो वर्ग हैं - दोष ढूँढने वाले और सद्गुण एकत्र करने वाले। इसी प्रकार ऐसे अनेक मूर्ख है जो केवल दोष देखते हैं। निन्दा का अर्थ है कि आपके अन्दर अच्छे गुण हैं फिर भी मैं आपको बदनाम करने का प्रयास कर रहा हूँ। सज्जन व्यक्ति दुर्गुणों की उपेक्षा कर केवल अच्छे गुण देखते हैं।”

मायापुर, ६ फरवरी १९७६
7February

“Spiritual anxiety means you are advancing in spiritual life, and material anxiety means you are going downhill. Maya is so strong that as soon as I am sitting in a solitary place, then I'll think of money and women. Therefore we should live always in the assembly of devotees and chant Hare Krishna and save ourself from the danger of material falldown.”

Hawaii, February 07, 1975

“आध्यात्मिक चिन्ता का अर्थ है कि आप आध्यात्मिक जीवन में प्रगति कर रहे हैं और भौतिक चिन्ता का अर्थ नीचे गिरना है। माया इतनी प्रबल है कि जैसे ही मैं एकान्त मैं बैठूँगा मैं धन और स्त्री का चिन्तन करने लगूँगा। इसलिए हमें सदैव भक्तों के संग में रहना चाहिए और हरे कृष्ण का कीर्तन करते हुए स्वयं को भौतिक पतन के खतरे से बचाना चाहिए।”

हवाई, ७ फरवरी १९७५
8February

“One who seeks pleasure externally, he is materialist, and one who seeks pleasure internally, he is spiritualist.”

Los Angeles, February 08, 1969

“जो बाहर सुख ढूँढता है वह भौतिकवादी है, और जो अंदर आनन्द ढूँढता है वह आध्यात्मवादी है।”

लॉस ऐन्जिलिस, ८ फरवरी १९६९
9February

“We shouls always remember that our body is not for sense gratification; it is for Krishna's service only. And to render very good sound service to Krishna we should not neglect the upkeep of the body.”

Letter to Rayarama, February 09, 1969

“हमें सदैव स्मरण रखना चाहिए कि हमारा शरीर इन्द्रियतृप्ति हेतु नहीं है; यह केवल श्रीकृष्ण की सेवा हेतु है। और श्रीकृष्ण की अच्छी सेवा करने के लिए हमें अपने शरीर की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।”

रायराम को लिखा पत्र, ९ फरवरी १९६९
10February

“Mango is so nice, either ripened or unripened, it is always good. And that goodness may be tasted by different types of men. But mango is always good. Mango is mango, "King of all fruits." So devotional service is king of all processes of God realization. That is its position always, either ripened or unripe.”

Gorakhpur, February 10, 1971

“आम कितना अच्छा फल है। चाहे वह पका हो या कच्चा, वह हर समय अच्छा लगता है। और अलग-अलग व्यक्ति विभिन्न प्रकार से उसका आस्वादन करते हैं। किन्तु आम सदैव अच्छा है। आम को "फलों का राजा'' कहा जात है। इसी प्रकार भगवान् को समझने के लिए भक्ति सभी विधियों में सर्वश्रेष्ठ है। यह भक्ति की स्थिति है, चाहे वह कच्ची हो या पकी हुई।”

गोरखपुर, १० फरवरी १९७१
11February

“When we are children, innocent, we have no bad habits, but as we grow and associate with bad company, we also acquire all these bad habits. To give up all these bad habits means we have to associate with sadhus or devotees, saintly persons. Then we can give it up. This is called anartha-nivrtti, means giving up all unwanted bad habits.”

Mexico, February 11, 1975

“जब हम नादान बच्चे होते हैं तो उस समय हमारे अन्दर बुरी आदतें नहीं होतीं, किन्तु जैसे ही बड़े होते हैं और बुरी संगत में गिरते हैं हमारे अंदर दुर्गण आने लगते हैं। इन बुरी आदतों को छोड़ने के लिए हमें साधुओं अथवा भक्तों का संग करना होगा। तब हम इन्हें छोड़ सकते हैं। इसे अनर्थ निवृत्ति कहते हैं, अर्थात् सभी अवांछित बुरी आदतों से मुक्ति।”

मैक्सिको, ११ फरवरी १९७५
12February

“The Spiritual Master and Krishna are two parallel lines. The train, on two tracks, moves forward. The Spiritual Master and Krishna are like these two tracks, they must be served simultaneously. Krishna helps one to find bona fide Spiritual Master, and bona fide Spiritual Master helps one to understand Krishna. If one does not get bonafide Spiritual Master, then how he can ever understand Krishna? You cannot serve Krishna without Spiritual Master, or serve just Spiritual Master without serving Krishna. They must be served simultaneously.”

Letter to Mahapurusa, February 12, 1968

“गुरु और कृष्ण दो समांतर रेखाओं के समान हैं। रेलगाड़ी भी दो पटड़ियों पर चलती है। गुरु और कृष्ण उन दो पटड़ियों के समान हैं, दोनों की सेवा साथ-साथ होनी चाहिए। श्रीकृष्ण प्रामाणिक गुरु ढूँढने में सहायता करते हैं और प्रामाणिक गुरु श्रीकृष्ण को समझने में सहायता करते हैं। यदि किसी को प्रामाणिक गुरु प्राप्त नहीं होते तो कैसे वह श्रीकृष्ण को समझ पायेगा। आप गुरु के बिना श्रीकृष्ण की सेवा नहीं कर सकते या बिना कृष्ण के केवल गुरु की। दोनों की सेवा साथ-साथ होनी चाहिए।”

महापुरुष, १२ फरवरी १९६८
13February

“A devotee always accepts his distress as minimized by God's Mercy, although he would have to suffer many more times the suffering. Anyone who accepts this philosophy of God's Mercy in suffering conditions, and still makes progress in Krishna Consciousness, it is said that he is sure to go back to Home, Back to Godhead.”

Letter to Gurudas, February 13, 1968

“कष्ट के समय एक भक्त सदैव सोचता है कि उसे और अधिक कष्ट मिलने चाहिए थे परन्तु भगवान् की कृपा से वे कम हो गये हैं। कष्टभरी अवस्था में जो भी भगवान् की कृपा के इस सिद्धान्त को स्वीकार करते हुए भक्ति में आगे बढ़ता रहता है, कहा जाता है वह निश्चित ही भगवद्धाम जाता है।”

गुरुदास को पत्र, १३ फरवरी १९६८
14February

“We are trapped souls in a state of forgetfulness of Krishna and Krishna is giving you the chance now to re-establish your relationship with Him by this chanting process. So take full advantage of it and be happy.”

Letter to Prahladananda, February 14, 1969

“श्रीकृष्ण को भूलकर हम एक कैदी के समान हो गये हैं और इस कीर्तन द्वारा श्रीकृष्ण हमें पुनः उनसे जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। तो इसका पूरा लाभ लीजिए और प्रसन्न रहिये।”

प्रह्लादानन्द को लिखा पत्र, १४ फरवरी १९६९
15February

“The unhulled rice and the empty husks of rice look very much the same. One who knows how to get the grain out of the unhulled rice is wise but one who beats on the empty husk, thinking to get some result, is simply wasting his labor uselessly . Similarly, if one studies the Vedas without finding the goal of the Vedas, Krishna he simply wastes his valuable time.”

Letter to Dr. Staal, February 15, 1970

“बिना छिलका उतारा चावल और चावल का भूसा लगभग एक जैसे दिखाई देते हैं। जो चावल के अंदर से दाना निकालना जानता है वह बुद्धिमान है और जो केवल खाली भूसे को पीटता और सोचता है कि उसे कुछ मिलेगा, वह मूर्ख है। इसी प्रकार यदि कोई वेदों के लक्ष्य श्रीकृष्ण को प्राप्त किये बिना वेदों का अध्ययन करता है तो वह केवल अपने महत्वपूर्ण समय को गँवा रहा है।”

डॉ. स्टाल को लिखा पत्र, १५ फरवरी १९७०
16February

“In India the practice was hand grind daily. The women will do that. That's exercise for them, and they keep their body fit and beautiful. In the morning they chant Hare Krishna and grind. Whatever they require for the day, they grind fresh. And actually, by this exercise, they keep their body beautiful. Yasodamayi was doing that, even she is the queen of Nanda Maharaja, what to speak of ther women. Churning milk, grinding the wheat, this their household. Full engagement. Otherwise gossiping ... "Idle brain, devil's workshop."”

Mayapur, February 16, 1977

“भारत में प्रतिदिन चक्की चलाने की प्रथा थी। स्त्रियाँ चक्की चलाती थीं। यह उनके लिए व्यायाम जैसा था और यह उन्हें सुन्दर और स्वस्थ रखता। प्रातः समय वे हरे कृष्ण का कीर्तन करते-करते चक्की चलातीं। उन्हें दिनभर में जितनी भी आवश्यकता होती वे ताजा पीसतीं। और वास्तव में ऐसा करने से उनका शरीर भी सुन्दर रहता। यशोदामाई हालाँकि नन्दमहाराज की रानी थीं फिर भी वे ऐसा करती, फिर अन्य स्त्रियों का क्या कहना। दही बिलोना, अनाज पीसना, ये उनके दैनिक कार्य होते। वे पूरी तरह व्यस्त रहतीं। अन्यथा इधर- उधर की बातें करना ... "खाली दिमाग शैतान का घर।"”

मायापुर, १६ फरवरी १९७७
17February

“A girl is married to a husband. She's hankering after a child. If she thinks, "Now I am married, I must have immediately a child." Is it possible? Just have patience. Become a faithful wife, serve your husband, let your love grow up, and because you are husband and wife, it is sure you'll have children. But don't be impatient. Similarly, when you are in Krishna consciousness, your perfection is guaranteed. But have patience, determination. "I must execute. I should not be impatient." That impatience is due to loss of determination. And how that loss of determination is there? Due to excessive sex life.”

Los Angeles, February 17, 1969

“विवाह होने के पश्चात् लड़की की इच्छा होती है कि उसकी संतान हो। यदि वह साचे, "अब मैं विवाहिता हूँ, तुरन्त मेरी सन्तान होनी चाहिए।" क्या यह सम्भव है? थोड़ा धीरज रखो। विश्वसनीय पत्नी बनो, पति की सेवा करो, अपने प्रेम को पकने दो और यदि आप पति-पत्नी साथ रहेंगे तो निश्चित है कि बच्चे होंगे। किन्तु अधीर मत बनो। इसी प्रकार कृष्णभक्ति में पूर्णता निश्चित है। किन्तु धीरज रखो, दृढ़ बनो। "मैं यह करूँगा ही। मुझे अधीर नहीं बनना है।" यह अधीरता दृढ़ता खोने के कारण आती है। और यह दृढ़ता क्यों नष्ट होती है? अत्यधिक संभोग के कारण।”

लॉस ऐन्जिलिस, १७ फरवरी १९६९
18February

“In God's creation there is male and female even in the spiritual world and there is purpose for such creation. The purpose is so that male and female may join together, not for sex-life, but to glorify the Lord. In Vaikuntha the women are much more beautiful in their figure, smiling, dressing, etc ., but the men and women there are so much attracted by the chanting of Hare Krishna that they do not get any sex impulse even by intimate mingling.”

Letter to Uddhava, February 18, 1969

“भगवान् की सृष्टि में स्त्री-पुरुष दोनों हैं, यहाँ तककि वैकुण्ठ में भी। और इसके पीछे कारण है। इसका उद्देश्य है कि स्त्री और पुरुष दोनों मिलें, और संभोग के लिए नहीं, अपितु भगवान् के गुणगान के लिए। वैकुण्ठ में स्त्रियाँ अपने रूप, मुस्कान, वस्त्राभूषण आदि में अत्यधिक सुन्दर हैं, परन्तु वहाँ के स्त्री-पुरुष हरे कृष्ण के कीर्तन से इतने आकर्षित रहते हैं कि घनिष्ठ मेलजोल के बावजूद भी वे शारीरिक आकर्षण का अनुभव नहीं करते।”

उद्धव को लिखा पत्र, १८ फरवरी १९६९
19February

“If we want to take a particular medicine, then we have to follow the particular direction mentioned on the label of the medicine, or as directed by the physician. Similarly, the Bhagavad-gita also should be taken or accepted as it is directed by the speaker Himself. The speaker of the Bhagavad-gita is Lord Sri Krishna.”

New York, February 19, 1966

“यदि हम दवाई लेना चाहते हैं तो हमें दवाई पर लगे पर्चे के निर्देशानुसार अथवा डॉक्टर के निर्देशानुसार लेना होगा। इसी प्रकार भगवद्गीता को समझने के लिए हमें उसके वक्ता के निर्देशानुसार स्वीकार करना होगा, और भगवान् श्रीकृष्ण भगवद्गीता के वक्ता हैं।”

न्यूयॉर्क, १९ फरवरी १९६६
20February

“An old father required massaging so all the children wanted to serve the father. The father divided the right and left portion of his body to be served by the children. Later along with the service, there was some quarrel between the children, and they were competing by hitting the parts of the father that was assigned to the opposing party. The father said that you are hitting my different parts due to your opposition to one another, but I am therefore dying. If there is any misunderstanding please live peacefully.”

Letter to Rayarama, February 20, 1969

“बूढ़े पिता को मालिश की आवश्यकता होती है, इसलिए सभी बच्चे उसकी सेवा करना चाहते हैं। पिता दाहिने भाग में एक पुत्र से और बायें भाग में दूसरे पुत्र से मालिश करवाते हैं। सेवा करते-करते बच्चों में झगड़ा हो जाता है और लड़ते-लड़ते वे पिता के उन अंगों को कचोटने लगते हैं जो मालिश के लिए दूसरे को मिला था। पिता कहते हैं कि अपने झगड़े के कारण तुम मुझे कष्ट दे रहे हो और इसलिए मैं मर रहा हूँ। यदि तुम्हारे बीच कुछ गलतफहमी है तो सुलझाकर शन्ति से रहो।”

रायराम को पत्र, २० फरवरी १९६९
21February

“Suicide is not justified. It is violation of nature's law. Nature gives you a certain type of body to live in it for certain days, and suicide means you go against the laws of nature, you untimely stop the duration of life. Therefore he becomes a criminal. Suicide is criminal even in ordinary state laws. One cannot make suicide.”

Auckland, February 21, 1973

“आत्महत्या को कभी सही नहीं माना जा सकता। यह प्रकृति के नियमों का उल्लंघन है। प्रकृति आपको निर्धारित समय जीने के लिए एक विशिष्ट शरीर देती है और आत्महत्या का अर्थ है कि आप समय से पहले अपने जीवन का अंत करके प्रकृति के नियमों के विरुद्ध जायें। इसलिए जो आत्महत्या करता है वह अपराधी बन जाता है। यहाँ तककि राष्ट्र के कानून के तहत भी आत्महत्या अपराध है। आप आत्महत्या नहीं कर सकते।”

ऑक्लैण्ड, २१ फरवरी १९७३
22February

“Unless one becomes detestful of this material world, it is to be understood that he has not yet entered in the spiritual understanding. This is the test of bhakti. If one has entered the domain of devotional service, this material world will be not at all tasteful for him.”

Mayapur, February 22, 1976

“जबतक कोई इस भौतिक जगत से विरक्त नहीं हो जाता तबतक माना जाता है कि उसने आध्यात्मिक चेतना में प्रवेश नहीं किया है। यह भक्ति की परीक्षा है। यदि किसी ने भक्तिक्षेत्र में प्रवेश कर लिया है तो उसे इस भौतिक जगत् में बिल्कुल रस नहीं मिलेगा।”

मायापुर, २२ फरवरी १९७६
23February

“Women are by nature endowed with many artistic tendencies, and from the Vedic age we find high grade women and girls were highly qualified in sixty-four arts. Srimati Radharani was fully qualified in those arts, and therefore, by Her super-excellent transcendental qualities, she could charm Krishna who is the charmer of the three worlds.”

Letter to Syama dasi, February 23, 1970

“स्वभाव से स्त्रियों में अनेक कलायें होती हैं और वैदिक सभ्यता में हमें ऐसी उच्चगुणों वाली अनेक स्त्रियों और लड़कियों के उदाहरण मिलते हैं जो चौंसठ कलाओं में निपुण थीं। श्रीमती राधारानी इन कलाओं में पूर्ण रूप से पारांगत थीं और इसलिए अपने इन असाधारण अलौकिक गुणों से वे उन श्रीकृष्ण को भी मोहित कर पाईं जो तीनों लोकों को मोहित करते हैं।”

श्यामादासी को पत्र, २३ फरवरी १९७०
24February

“A man has served the family with heart and sould throughout the whole life, and when he is old man, if he asks permission from his wife, "My dear wife, nowI have served so much. Let me take sannyasa now." the wife will never give permission. She will say "What have you done? This son is not yet settled up, this daughter is not yet married. How you can take sannyasa? So you cannot do." So actually, he is the servant of the wife, but he is thinking, "I am master of the family," This is called maya.”

Bombay, February 24, 1975

“एक व्यक्ति जीवन जी-जान से अपने परिवार की सेवा करता है और वृद्ध होने पर यदि वह अपनी पत्नी की अनुमति लेता है, "मेरी प्रिय पत्नी, मैंने इतनी सेवा की है। अब मुझे संन्यास लेने दो," पत्नी कभी भी इसकी अनुमति नहीं देगी। वह कहेगी, "तुमने किया ही क्या है? यह लड़का अभी तक बेरोजगार है; इस लड़की का अभी तक विवाह नहीं हुआ। तुम कैसे संन्यास ले सकते हो? तुम ऐसा नहीं कर सकते।" तो वास्तव में वह पत्नी का दास है, किन्तु वह सोचता है, "मैं परिवार का स्वामी हूँ।" इसे माया कहते हैं।”

बम्बई, २४ फरवरी १९७५
25February

“In the transcendental loving service of the Lord, it doesn't matter whether we are working, cooking, painting, writing, chanting, or whatever, they are all the same. There are no such distinctions of higher and lower on the transcendental platform. The important thing is that we are engaging our time and energy in the service of the Lord. After all, we are so tiny, what can we do? Krishna sees simply that this time is being spent in His service.”

Letter to Karunamayi, February 25, 1968

“भगवान् की प्रेममयी दिव्य सेवा में इससे अंतर नहीं पड़ता कि हम क्या कार्य कर रहे हैं, चाहे रसोई कर रहे हैं, चित्रकारी कर रहे हैं, लिख रहे हैं, कीर्तन अथवा अन्य कुछ कर रहे हैं। ये सब समान हैं। अलौकिक स्तर पर ऊँचे-नीचे का कोई भेदभाव नहीं है। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि हम अपना समय और शक्ति भगवान् की सेवा में नियोजित कर रहे हैं। आखिरकार हम कितने छोटे हैं और हम कर ही क्या सकते हैं? श्रीकृष्ण केवल इतना देखते हैं कि हम अपना समय उनकी सेवा में लगा रहे हैं।”

करुणामयी को लिखा पत्र, २५ फरवरी १९६८
26February

“If somebody takes your legs and catches you and your and your head is down, then it is not very comfortable. This whole material world is like that. It is uncomfortable. It is perverted reflection. On the bank of a pond, a tree is standing, but the reflection in the water, of the tree, is not real. Real tree is up. Similarly, real enjoyment, real varieties --- everything is in the spiritual world.”

Calcutta, February 26, 1974

“यदि कोई तुम्हारे पैर पकड़कर तुम्हारा सिर नीचे करके लटका दे तो वह आरामदायक स्थिति नहीं है। यह पूरा संसार ऐसा ही है। यह कष्टदायक है। यह उल्टी परछाई जैसा है। तालाब के तट पर पेड़ होता है और उसकी परछाई पानी में दिखाई देती है, किन्तु वह वास्तविक नहीं होती। वास्तविक पेड़ ऊपर है। इसी प्रकार सच्चा आनन्द, सच्ची वस्तुएँ, ये सब आध्यात्मिक जगत में हैं।”

कलकत्ता, २६ फरवरी १९७४
27February

“Sometimes when Radharani would go out, Krishna would attack Her, and when She would fall down, "Krishna, don't torture Me in that way" -They would fall down, and Krishna would take the opportunity and kiss her. Radharani was very pleased, but superficially Krishna was the greatest rascal. Unless rascaldom is in Krishna, how could rascaldom be existent in the world? Our formula of God is that He is the source of everything. But His rascaldom is so nice that everyone worships His rascaldom.”

Mayapur, February 27, 1972

“कई बार जब राधारानी बाहर होतीं तो कृष्ण उन्हें धक्का दे देते और इस धक्का-मुक्की में वे दोनों गिर जाते। वे शिकायत करती, "मुझे इस तरह परेशान न करो।" इस स्थिति का लाभ उठाकर कृष्ण राधारानी का चुम्बन कर लेते। राधारानी बहुत प्रसन्न होती किन्तु बाहर से वे नाराज होती। तो श्रीकृष्ण बदमाश हैं। जबतक श्रीकृष्ण में बदमाशी नहीं है तो वह इस संसार में कैसे हो सकती है? हमारा सिद्धान्त है कि भगवान् प्रत्येक वस्तु के स्रोत हैं। किन्तु उनकी बदमाशी इतनी सुन्दर है कि सभी उनकी बदमाशी की पूजा करते हैं।”

मायापुर, २७ फरवरी १९७२
28February

“Two Lords, Nityananda Prabhu and Sri Chaitanya Mahaprabhu, They have appeared just to reclaim the fallen souls of this age. They are more kind than Krishna. Krishna, He is also very kind. He comes to deliver. But Krishna demands that first of all surrender. He is so kind. (voice choking) So take shelter of Sri Chaitanya Mahaprabhu and be happy. Thank you very much. (weeping)”

Atlanta, February 28, 1975

“श्रीनित्यानन्द प्रभु और श्रीचैतन्य महाप्रभु, ये दो भगवान् इस युग की पतित आत्माओं का उद्धार करने हेतु आये हैं। वे श्रीकृष्ण से भी अधिक दयालु हैं। श्रीकृष्ण भी बहुत दयालु हैं। वे भी उद्धार करने आये। किन्तु श्रीकृष्ण ने पहले समर्पण की माँग की। किन्तु चैतन्य महाप्रभु ने समर्पण की माँग भी नहीं की। वे इतने दयालु हैं (गला रुंध गया) तो श्रीचैतन्य महाप्रभु का आश्रय लो और सुखी रहो। बहुत- बहुत धन्यवाद। (रोने लगे)”

अटलांटा, २८ फरवरी १९७५
1March

“The sufferings are there, here or India or hell or heaven --- anywhere within this material world -- -there is suffering. But people are so foolish that simply having a nice motorcar or a skyscraper building, he thinks "My all problems are solved." He does not know that this life is a flash only. I am eternal.”

San Franscisco, March 01, 1967

“भौतिक जगत् में कष्ट रहेंगे ही, चाहे भारत हो, नरक हो या स्वर्ग हो। किन्तु लोग इतने मूर्ख हैं कि केवल अच्छी मोटरकार अथवा गगनचुम्बी इमारत होने से वे सोचते हैं, "मेरी सारी समस्याओं का समाधान हो गया है।" वे नहीं जानते कि यह जीवन मात्र एक चिंगारी के समान है। वे स्वयं को सनातन मानते हैं।”

सैन फ्रान्सिस्को, १ मार्च, १९६७
2March

“Vedic civilization means the husband should be a sincere servant of Krishna, and the wife should be a sincere maidservant of the husband.”

Mayapur, March 02, 1976

“वैदिक संस्कृति का अर्थ है कि पति भगवान् श्रीकृष्ण का निष्ठावान सेवक होना चाहिए और पत्नी पति की धर्मपरायण सेविका।”

मायापुर, २ मार्च, १९७६
3March

“Always remember Krishna Who is your dearmost friend and always serve Him just to please Him, and He will give you all intelligence how to be a first-class devotee.”

Letter to Mr. DDD, March 03, 1970

“सदैव भगवान् श्रीकृष्ण का स्मरण करो जो तुम्हारे सर्वप्रिय मित्र हैं एवं उन्हें प्रसन्न करने के लिए सदैव उनकी सेवा करो। और वे तुम्हें बुद्धि देंगे कि कैसे उत्तम भक्त बना जाये।”

श्रीमान् डी.डी.डी. को लिखा पत्र, ३ मार्च, १९७०
4March

“Dedicate your life for Krishna. That is the perfection. Even if there are most faults, dedicatede life is noble life. Maybe, due to our past habits, we may commit some faulty action, but that dedicated life is sublime.”

Mayapur, March 04, 1974

“अपना जीवन श्रीकृष्ण को समर्पित कर दो। यही पूर्णता है। चाहे कुछ दोष भी क्यों न हो, समर्पित जीवन ही सम्माननीय जीवन है। अपनी पुरानी आदतों के कारण हम कुछ दोषयुक्त कार्य कर बैठें, किन्तु समर्पित जीवन ही सर्वश्रेष्ठ है।”

मायापुर, ४ मार्च १९७४
5March

“God's another name is ajita. A means "not," and jita means "concquered." Nobody can conquer God. He conquers everyone. But devotee can conquer. Although God is ajita, He becomes jita, conquered by His devotee.”

New York, March 05, 1975

“भगवान् का एक अन्य नाम अजित है। अ अर्थात् "नहीं," और जित का अर्थ है "विजयी"। तो कोई भी भगवान् पर विजय प्राप्त नहीं कर सकता। वे सभी को जीत लेते हैं। किन्तु भक्त जीत सकता है। यद्यपि भगवान् अजित हैं, वे जित बन जाते हैं, अपने भक्तों द्वारा जीत लिए जाते हैं।”

न्यूयॉर्क, ५ मार्च १९७५
6March

“Keep your health in good condition and work very hard for Krishna. That is our motto of life.”

Letter to Rayarama, March 06, 1969

“अपना स्वास्थ्य अच्छा रखो और भगवान् श्रीकृष्ण के लिए कठिन परिश्रम करो। यही हमारे जीवन का ध्येय है।”

रायराम को पत्र, ६ मार्च १९६९
7March

“To serve the servant of Krishna is better than to serve directly Krishna, because if the servant of Krishna promises something, if the servant of Krishna says, "I'll take you to Krishnaloka," you must go there.”

Mayapur, March 07, 1976

“श्रीकृष्ण के सेवक की सेवा करना सीधे श्रीकृष्ण की सेवा करने से श्रेष्ठ है, क्योंकि यदि श्रीकृष्ण का सेवक कुछ वचन देता है, यदि श्रीकृष्ण का सेवक कहे, "मैं तुम्हें कृष्णलोक ले जाऊँगा," आप निश्चित ही वहाँ जायेंगे।”

मायापुर, ७ मार्च १९७६
8March

“Temple means people should come, people should learn the science of God. Not that to make a business of temple. Temple means spiritual educational shelter. People should come and learn what is spiritual life, what is God, what is my relationship with God.”

Calcutta, March 08, 1972

“मंदिर का अर्थ है कि लोग वहाँ आयें और वे भगवान् के विषय में ज्ञान प्राप्त करें। यह नहीं कि आप मंदिर के माध्यम से व्यापार चलायें। मंदिर अर्थात् आध्यात्मिक शिक्षण केन्द्र। लोग आयें और सीखें कि आध्यात्मिक जीवन क्या है, भगवान् क्या हैं, भगवान् के साथ मेरा क्या सम्बन्ध है।”

कलकत्ता, ८ मार्च १९७२
9March

“Sometimes somebody takes his bird in the field and lets him loose, out of the cage, and the bird goes and then again comes into the cage. This human form of body is just like being let loose. Now you get the freedom of flying away from this cage of birth and death, but that we'll not do. We'll enter again. We are not interested how to get out of the cage. We are again and again coming back to the cage.”

Calcutta, March 09, 1972

“कई बार लोग अपने पक्षी को मैदान में ले जाकर पिंजरे के बाहर खुला छोड़ देते हैं और पक्षी घूमकर पुनः पिंजरे में आ जाता है। मनुष्य जीवन पिंजरे से बाहर निकलने के समान है। अभी हमारे पास जन्म- मृत्यु के पिंजरे से बाहर निकलने की स्वतन्त्रता है, किन्तु हम वह नहीं करेंगे। हम पुनः उसमें प्रवेश करेंगे। पिंजरे से बाहर निकलने में हमारी रुचि नहीं है। हम बार-बार पिंजरे के अन्दर जा रहे हैं।”

कलकत्ता, ९ मार्च १९७२
10March

“In this age, Kali-yuga, to kill the demons means to stop their demonic activities by the weapon of kirtana, hari-sankirtana, which is spread by Lord Caitanya's associates.”

London, March 10, 1975

“कलियुग में असुरों का वध करने का अर्थ है कीर्तन अथवा हरिसंकीर्तन के अस्त्र से उनके आसुरी कार्यों को रोकना। और श्रीचैतन्य महाप्रभु के अनुयायी उसी संकीर्तन का प्रचार कर रहे हैं।”

लन्दन, १० मार्च १९७५
11March

“It is the duty of the disciple that even if the spiritual master, or senior acharya, agrees to be defeated, it is the duty of the disciple to see that his spiritual master and superior is not defeated.”

Vrindavan, March 11, 1972

“यदि गुरुजन अथवा वरिष्ठ आचार्य पराजित होना स्वीकार भी कर लेते हैं तो यह शिष्य का कर्तव्य है कि वह ध्यान रखे उसके गुरुजन और वरिष्ठ भक्त पराजित न हों।”

वृन्दावन, ११ मार्च १९७२
12March

“Simply by changing dress, one does not improve unless he seriously takes the principles of devotional service. But in Kali-yuga, they'll think, "Because I have changed my dress, I have become a big sannyasi." You see? "Because I have got a sacred thread, now I am a brahmana." No. There must be regular training.”

Vrindavan, March 12, 1974

“केवल वस्त्र बदलने से हमारे अन्दर सुधार नहीं आता, जबतक कि हम भक्ति के नियमों को गम्भीरता से न लें। किन्त कलियुग में वे सोचते हैं, "क्योंकि मैंने अपने वस्त्र बदल लिये हैं इसलिए मैं बड़ा संन्यासी बन गया हूँ।" देखा तुमने? "क्योंकि मुझे जनेऊ मिल गया है मैं अब ब्राह्मण बन गया हूँ।" नहीं। नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता है।”

वृन्दावन, १२ मार्च १९७४
13March

“Don't approach the cheater guru, bluffer guru, and be cheated. Stop this business. This has spoiled the whole spiritual atmosphere of the world. Take guru, the Supreme-guru, Krishna.”

Tehran, March 13, 1975

“धोखबाज अथवा नकली गुरु के पास जाकर धोखा मत खाओ। इन सब कार्यों को रोक दो। इसने पूरे संसार के आध्यात्मिक वातावरण को नष्ट कर दिया है। परम गुरु श्रीकृष्ण को स्वीकार करो।”

तेहरान, १३ मार्च १९७५
14March

“There is a story that one fool was sitting on a branch of a tree and he was cutting off. And somebody said, "You'll fall down." "Ha, fall down." But when he fell down he said, "Oh, you are a great astrologer." So who goes to the astrologer? Only fools and rascal. No sane man goes. What is to happen, that will happen. Why shall I go to astrologer?”

Mayapur, March 14, 1976

“एक बार एक मूर्ख एक पेड़ की टहनी पर बैठा था और उसी को काट रहा था। किसी ने उससे कहा, "अरे, तुम गिर जाओगे।" "हाह, गिर जाऊँगा?” किन्तु जब वह गिर गया तो उसने कहा, "अरे आप तो कोई महान् ज्योतिष हैं।" तो ज्योतिष के पास कौन जाता है? केवल मूर्ख लोग। कोई बुद्धिमान व्यक्ति नहीं जायेगा। जो होना है वह तो होकर ही रहेगा। क्यों मैं किसी ज्योतिष के पास जाऊँ?”

मायापुर, १४ मार्च १९७६
15March

“Today, 15th March, now it is 7:35, gone, as soon as it is 7:36, you cannot bring back that 15th March, evening, 7:35, again. Even if you pay millions of dollars, "please come back again," no, finished. Chanakya Pandita says, "Time is so valuable that if you pay millions of golden coins, you cannot get back even a moment." What is lost is lost for good. "If you such valuable time spoil for nothing, without any profit, just imagine how much you are losing, how greatly you are loser."”

San Francisco, March 15, 1968

“आज १५ मार्च है और ७:३५ बजे हैं। जैसे ही ७:३६ होंगे यह समय चला जायेगा। आप फिर से १५ मार्च शाम के ७:३५ का समय नहीं ला सकते। चाहे आप लाखों डॉलर भी क्यों न दो। "कृपया आ जाइये," नहीं, वह चला गया। चाणक्य पण्डित कहते हैं, "समय इतना मूल्यवान है कि यदि आप सोने की लाखों मुद्रायें भी दो फिर भी आप एक क्षण वापस नहीं ला सकते।" जो चला गया वह चला गया। "यदि आपका इतना मूल्यवान समय अकारण नष्ट जा रहा है, बिना किसी लाभ के, तो जरा कल्पना कीजिए कि आप कितना कुछ खो रहे हैं। आपका कितना बड़ा नुकसान हो रहा है।"”

सैन फ्रान्सिस्को, १५ मार्च १९६८
16March

“Everyone is being controlled by God, but a devotee is so exalted that Krishna says, "I wish to be controlled by you." This is Krishna's position.”

Vrindavana, March 16, 1974

“सबकुछ भगवान् द्वारा नियंत्रित हैं, किन्तु भक्त इतना महान होता है कि श्रीकृष्ण कहते हैं, "मैं तुम्हारे द्वारा नियंत्रित होना चाहता हूँ।" तो यह है श्रीकृष्ण की स्थिति।”

वृन्दावन, १६ मार्च १९७४
17March

“A pure devotee always thinks himself as not-devotee. If one thinks he is big devotee that is not good, thinking that he is first degree. We should not be puffed up. A devotee avoids it, remaining always in the second degree. Krishna has given everyone something extraordinary, and to serve Krishna with one's extraordinary talent means successful life.”

Letter to Sukadeva, March 17, 1973

“एक शुद्ध भक्त सदैव सोचता है कि वह भक्त नहीं है। यदि कोई स्वयं को बड़ा भक्त मानता है तो यह अच्छा नहीं है; स्वयं को उत्तम भक्त मानना। हमें गर्व नहीं होना चाहिए। एक भक्त इस भावना से दूर रहता है, वह निम्न श्रेणी में ही रहना चाहता है। श्रीकृष्ण ने सब को कुछ असाधारण कलायें दी हैं और उन असाधारण दक्षताओं द्वारा श्रीकृष्ण की सेवा करने का अर्थ है सफल जीवन।”

शुकदेव को लिखा पत्र, १७ मार्च १९७३
18March

“In the material world we want to minimize our activites and take rest more, but in the spiritual world, there is no rest and there is no limit of activities. Krishna is unlimited, His service is unlimited, and the energy of His servants is unlimited. Although we are in the midst of ignorance, still if we keep ourselves alert there is no place of ignorance.”

Letter to Tamal Krishna, March 18, 1969

“भौतिक जगत् में हम अपने कार्यों को कम करके अधिक आराम करना चाहते हैं, किन्तु आध्यात्मिक जगत में कोई आराम नहीं है और न ही कार्यों की कोई कमी है। श्रीकृष्ण असीमित हैं, उनकी सेवा असीमित है और उनके सेवकों की शक्ति भी असीमित है। यद्यपि हम अज्ञानता के बीच हैं, फिर भी यदि हम स्वयं को सचेत रखें तो अज्ञानता के लिए कोई स्थान नहीं बचेगा।”

तमालकृष्ण गोस्वामी को पत्र, १८ मार्च १९६९
19March

“We act according to our whims, and the resultant action is there immediately. Nature's law, God's law, is there. It is not God's creation that somebody is suffering from some painful condition and somebody is enjoying. No. We infect ourselves with some contamination because this material world is full of contamination. You must remain very cautious. Otherwise you will have to suffer.”

Mayapur, March 19, 1976

“हम अपने मनमाने ढंग से कार्य करते हैं और तुरन्त उसका फल होता है। प्रकृति अथवा भगवान् के ऐसे नियम हैं। ऐसा भगवान् के कारण नहीं होता कि कोई पीड़ित होता है तो कोई आनन्द भोगता है। नहीं। हम स्वयं को बुरे कर्मों से बाँध लेते हैं क्योंकि यह संसार गंदगी से भरा है। इसलिए आपको सदैव सावधान रहना चाहिए। अन्यथा आपको कष्ट भोगना होगा।”

मायापुर, १९ मार्च १०७६
20March

“Depend on Krishna, because after all, He is the ultimate Master of all situations. It is not the doctor, or the medicine, or the place, but it is ultimately Krishna who is the Master to do everything.”

Letter to Rayarama, March 20, 1969

“श्रीकृष्ण पर आश्रित रहो, क्योंकि समस्त परिस्थितियों में वे ही सर्वोच्च स्वामी हैं। कोई डॉक्टर अथवा दवाई या स्थान नहीं, अपितु श्रीकृष्ण ही अन्ततः प्रत्येक वस्तु के स्वामी हैं।”

रायराम को लिखा पत्र, २० मार्च १९६९
21March

“Krishna is joyful. I am part and parcel of Krishna therefore I must be also joyful. That is natural. If my father is black, then I am also black. So our father, the supreme father Krishna, is joyful. He is not engaged in some industrial work or heavy machine making. He is simply playing on his flute, and Radharani is there. That is joyful nature.”

Hawaii, March 21, 1969
22March

“We can ask favour from anyone, but we must know that nobody can favour us unless sanctioned by the Supreme Person. Suppose we approach a rich man to favour us with some contribution. Krishna is there within, and if He says, "You give him this money," the man will give us. If he is not so fortunate now therefore Krishna did not dictate him. So there is nothting to be sorry. This should be our principle.”

Mayapur, March 22, 1976

“हम लोगों से कृपा अथवा सहायता माँग सकते हैं, किन्तु हमें अवश्य समझना चाहिए कि भगवान् की अनुमति के बिना कोई हमारी सहायता नहीं कर सकता। मान लीजिए हम किसी धनी व्यक्ति से कुछ योगदान माँगने जायें। श्रीकृष्ण उसके हृदय में हैं और यदि वे कहें, "तुम इसे धन दे दो," तो वह दे देगा। क्योंकि अभी वह इतना भाग्यशाली नहीं है इसलिए श्रीकृष्ण ने उसे निर्देश नहीं दिया। तो इसमें दुखी होने की बात नहीं है। यही हमारा सिद्धान्त होना चाहिए।”

मायापुर, २२ मार्च १९७६
23March

“The tortoise, as soon as he likes he discloses his senses, and when he likes he pulls them within. That is the position of a pure devotee. He can wind up the senses whenver he likes, and he can exhibit the senses whenever he likes. The senses are under his control. He is not under the control of the senses as are the ordinary persons. That is the meaning of Goswami.”

Letter to Himavati, March 23, 1969

“कुछुवा जब चाहे अपनी इन्द्रियों को सिकोड़ सकता है और जब चाहे उन्हें बाहर निकाल सकता है। शुद्ध भक्त की भी यही स्थिति होती है। वह जब चाहे अपनी इन्द्रियों का निग्रह कर सकता है और जब चाहे उनका उपयोग कर सकता है। इन्द्रियाँ उसके नियंत्रण में होती हैं। सामान्य लोगों के समान वह अपनी इन्द्रियों के वश में नहीं होता। गोस्वामी का यही अर्थ है।”

हिमावती को पत्र, २३ मार्च, १९६९
24March

“Radha-Krishna. Radha's name is first. Why? Nobody can be better devotee than Radharani. As soon as Radha's name is there, Krishna is more pleased. That is the way. If we glorify the devotees, the charcter of the devotees, before the Lord, He's more pleased than to glorify Himself, He directly.”

Hawaii, March 24, 1969

“राधा-कृष्ण। राधा का नाम पहले है। क्यों? राधारानी से बड़ा भक्त कोई नहीं है। जैसे ही राधारानी का नाम आता है श्रीकृष्ण अधिक प्रसन्न हो जाते हैं। तो यह तरीका है। यदि हम भगवान् के सम्मुख भक्तों के चरित्र का गुणगान करेंगे तो वे अपना गुणगान सुनने की अपेक्षा अधिक प्रसन्न होंगे।”

हवाई, २४ मार्च १९६९
25March

“When the soul leaves this body, then what it is? It has no value, a lump of matter, just like a motorcar. So long it is moving, it is worth one lakh, and so long it does not move, it is simply lump of iron and copper and something. Who cares for it? It is thrown away. Same thing. The body has no value. It has value so long the soul is there.”

Delhi, March 25, 1976

“जब आत्मा शरीर छोड़ देती है तो फिर क्या होता है ? शरीर का कोई मूल्य नहीं रह जाता, मात्र माँस का लोथड़ा। जैसे एक कार। जबतक वह चलती है उसका मूल्य एक लाख होता है और जब वह नहीं चलती तो वह मात्र लोहे, ताँबे और कुछ वस्तुओं का ढेर मात्र रह जाती है। कोई उसपर ध्यान देता है? उसे फेंक दिया जाता है। इसी प्रकार शरीर का कोई मूल्य नहीं है। जबतक आत्मा है उसका मूल्य है।”

दिल्ली, २५ मार्च १९७६
26March

“Krishna and Balarama, They are Absolute Truth. There is no difference between killing and loving. Those who were killed, you know, they ware also delivered from this material bondage. Now these same two brothers have again descended as Sri Krishna Chaitanya-Nityananda.”

Mayapur, March 26, 1975

“कृष्ण और बलराम। वे परम सत्य हैं। उनके प्रेम करने और मारने में कोई भेद नहीं है। आप जानते हैं कि जो मारे गये उन्हें भी भौतिक बन्धन से मुक्ति प्राप्त हुई। अभी वही दोनों भाई फिर से श्रीकृष्ण चैतन्य और नित्यानन्द प्रभु के रूप में आये हैं।”

मायापुर, २६ मार्च १९७५
27March

“Ramchandra's life, God's activities, pastimes, if we hear, that means we are associating with Ramchandra. There is no difference between His form, His name, His pastimes, and Himself. He's absolute. Therefore either you chant the holy name of Rama or you see the statue of Rama, or you talk of His transcendental pastimes, everything, that means you are associating with the Supreme Personality of Godhead. We take advantage of these days when the incarnation of God appears or disappears, and we try to associate with him.”

Hawaii, March 27, 1969

“यदि हम भगवान् राम की लीलाओं को सुनते हैं तो इसका अर्थ है कि हम भगवान् राम का संग कर रहे हैं। उनके रूप, नाम, लीलाओं और स्वयं उनमें कोई भेद नहीं है। वे पूर्ण हैं। इसलिए चाहे आप राम के पवित्र नाम का कीर्तन करें अथवा उनके विग्रहों के दर्शन करें या उनकी दिव्य लीलाओं की चर्चा करें, हर प्रकार से आप परम भगवान् का ही संग कर रहे हैं। हम भगवान् के आविर्भाव और तिरोभाव तिथियों का लाभ लेते हैं और उनका संग करने का प्रयास करते हैं।”

हवाई, २७ मार्च, १९६९
28March

“You should not keep your trust on so-called gentlemen of the world however nicely dressed he may be. In the matter of discharging our mission of Krishna consciousness we have to meet so many so-called gentlemen, but we must be very cautious for dealing with them as we are cautious in dealing with serpants.”

Letter to Brahmananda, March 28, 1967

“तुम्हें इस संसार के तथाकथित भद्रपुरुषों पर विश्वास नहीं रखना चाहिए, चाहे उन्होंने कितने भी अच्छे वस्त्र क्यों न पहन रखे हों। कृष्णभावना मिशन के कार्यों को करते समय हमें अनेक तथाकथित सज्जन लोगों से मिलना होगा, किन्तु उनसे व्यवहार करते समय हमें वैसे ही सावधानी बरतनी होगी जैसी हम साँप के साथ व्यवहार करते हुए बरतते हैं।”

ब्रह्मानन्द को पत्र, २८ मार्च १९६७
29March

“Krishna is gopika-kanta. Radha-kanta. That is Krishna's real identification. He is gopika-kanta, and He is Radha-kanta. This relationship with Krishna and gopis, that is the highest perfectional realization of the Absolute Truth.”

Mayapur, March 29, 1975

“श्रीकृष्ण गोपिकाकान्त हैं। राधाकान्त। यह श्रीकृष्ण की सच्ची पहचान है। वे गोपिकाकान्त हैं और वे राधाकान्त हैं। श्रीकृष्ण और गोपियों के बीच यह सम्बन्ध परम सत्य का सर्वोच्चतम साक्षात्कार है ।”

मायापुर, २९ मार्च १९७५
30March

“I am aware that you are feeling my absence just as I am feeling the absence from you. But in the meantime this must be so and Krishna will provide for you as long as you keep chanting Hare Krishna.”

Letter to Devotees, March 30, 1967

“मैं जानता हूँ कि तुम मुझसे विछोह का अनुभव कर रहे हो, उसी प्रकार जैसे मैं तुम सबसे विछोह का अनुभव कर रहा हूँ। यह स्वाभाविक है और जब तक तुम हरे कृष्ण का कीर्तन करते रहोगे श्रीकृष्ण तुम्हारी रक्षा करेंगे।”

भक्तों को पत्र, ३० मार्च १९६७
31March

“We take a newspaper and we read what the politician says, so many nonsense things. We waste our time. Srama eva hi kevalam. We should increase our taste for hearing and chanting about Visnu, Krishna.”

Vrindavan, March 31

“हम समाचारपत्र में देखते हैं कि राजनेता कितनी बकवास बातें करते हैं। वह हमारे समय की बरबादी है। श्रम एवं हि केवलम्। हमें भगवान् विष्णु अथवा श्रीकृष्ण के प्रति श्रवण एवं कीर्तन की रुचि को बढ़ाना चाहिए।”

वृन्दावन, ३१ मार्च १९७६
1April

“If you are steady either in success or failure, that is called yoga. Don't mind for the success or failure. Do act on behalf of the Supreme Lord. And if you are steady in that position, then your working in spiritual platform is successful.”

New York, April 01, 1966.

“यदि आप सफलता अथवा विफलता दोनों में स्थिर रहते हैं तो आप योगी हैं। सफलता अथवा विफलता की चिन्ता मत करो। भगवान् की ओर से कार्य करो। और यदि आप अपनी स्थिति में दृढ़ रहते हैं तो आध्यात्मिक स्तर पर आपका कार्य सफल होगा।”

न्यूयॉर्क, १ अप्रैल १९६६
2April

“Our only request is that if you want happiness, if you want to prosper, make your life successful, you must read Bhagavad-gita thoroughly, as it is, as Krishna says, don't try to misinterpret.”

Bombay, April 02, 1974

“हमारा एकमात्र निवेदन यह है कि यदि आप सुख चाहते हैं, यदि आप समृद्धि चाहते हैं और अपना जीवन सफल बनाना चाहते हैं तो आपको निश्चित ही ध्यानपूर्वक भगवद्गीता यथारूप पढ़नी चाहिए। यह श्रीकृष्ण का निर्देश है। इसकी गलत व्याख्या मत करो।”

बम्बई, २ अप्रैल १९७४
3April

“God is also an individual person as you are individual person, I am individual person, but the difference between God and you and me is this, that you know your business, I know my business, but God knows everyone's business. That is the difference.”

Melbourne, April 03, 1972

“भगवान् भी आपके और मेरे समान एक व्यक्ति हैं, किन्तु भगवान् तथा आपमें और मुझमें यह अन्तर है कि आप अपने कार्यों को जानते हैं, मैं अपने कार्यों को जानता हूँ, किन्तु भगवान् सबके कार्यों को जानते हैं। यह अन्तर है।”

मेलबॉर्न, ३ अप्रैल १९७२
4April

“So far as your working engagement is concerned, certainly you are not a karmi. Any person whose constant occupation is Krishna Consciousness, he is not a karmi, he is a devotee in all circumstances. You should accept the best source of monetary income and use it for Krishna. That is better than sannyasa. Stick to your job and use it for Krishna Consciousness. You are not a karmi.”

Letter to Gopal Krishna April 04, 1971

“जहाँ तक तुम्हारे काम का प्रश्न है निश्चित ही तुम कर्मी नहीं हो। जो व्यक्ति निरन्तर कृष्णभावना में कार्य करता है वह कर्मी नहीं हो सकता, वह सभी परिस्थिति में भक्त रहता है। अपनी आमदनी के लिए सबसे अच्छी नौकरी इत्यादि करो और उसका उपयोग श्रीकृष्ण की सेवा में करो। यह संन्यास से अधिक श्रेष्ठ है। अपनी नौकरी करते रहो और श्रीकृष्ण की सेवा में उसका उपयोग करो। तुम कर्मी नहीं हो।”

गोपालकृष्ण को पत्र, ४ अप्रैल १९७१
5April

“One of the symptoms of a devotee is that he is kind ,. If our Godbrother becomes ill it is our duty to help him get the proper medicine and treatment so that he can recover. There is no question of ill-treating of our own Godbrothers simply because they are sick, nor should you allow such neglect to go on. So long we have this material body there wil be sickness, but we have to remain on the transeendental platform nevertheless.”

Letter to Sukadeva, April 05, 1974

“भक्त का एक गुण होता है कि वह दयालु होता है। यदि हमारा गुरुभाई बीमार हो जाता है तो यह हमारा कर्तव्य है कि हम उचित दवाई देकर उसका उपचार करें जिससे वह स्वस्थ हो सके। आप केवल इसलिए उनकी उपेक्षा नहीं कर सकते क्योंकि वे बीमार हैं, और न ही हमें अन्यों को ऐसा व्यवहार करने की अनुमति देनी चाहिए। जबतक हमारे पास यह भौतिक शरीर होगा, रोग तो आयेंगे। किन्तु फिर भी हमें दिव्य स्तर पर बने रहना होगा।”

शुकदेव को पत्र, ५ अप्रैल १९७४
6April

“A good citizen knows what is lawful work and what is unlawful work. You can hide yourself from the eyes of the police, man-made law, but it is not possible to hide yourself from the eyes of the Supreme because the Supreme is sitting within your heart.”

Bombay, April 06, 1974

“एक अच्छा नागरिक जानता है कि कौन-सा काम कानूनी है और कौन-सा गैरकानूनी। आप स्वयं को पुलिस की आँखों से अथवा मानवीय कानून से बचा सकते हो परन्तु आप भगवान् की आँखों से नहीं बच सकते, क्योंकि वे प्रत्यक्ष आपके हृदय में विराजमान हैं।”

बम्बई, ६ अप्रैल १९७४
7April

“When I eat meat, mamsa, it means, "This animal also will eat me again." You cannot escape this "Life for life." That is the law everywhere. If you have murdered somebody, you must be killed also. You can escape the so-called state laws, but you cannot escape the laws of the material nature.”

Vrindavan, April 07, 1976

“अप्रैल जब मैं माँस खाता हूँ तो इसका (माँस का) अर्थ है, "यह पशु बाद में मुझे खायेगा।" आप इससे बच नहीं सकते। "जान का बदला जान से।" सर्वत्र यह नियम है। यदि आपने किसी की हत्या की है तो आपकी भी हत्या होगी। आप तथाकथित राज्य के कानून से बच सकते हैं, किन्तु भौतिक प्रकृति के कानून से नहीं।”

वृन्दावन, ७ अप्रैल १९७६
8April

“According to sastra anyone who wears tilaka, sikha and kunti over and above the Vaisnava dress or Vaisnava sannyasi must be accepted especially while chanting Hare Krishna mantra with bead bags. When Jagannatha has expanded His jurisdiction over the whole world why the so-called servants of Jagannatha should not allow them to see the Lord of the Universe?”

Letter to Shyamasundara, April 08, 1974

“शास्त्रों के अनुसार जो भी तिलक लगाता है, शिखा रखता है तथा वैष्णव परिधान एवं कण्ठी पहनता है, अथवा कोई वैष्णव संन्यासी है या माला पर हरे कृष्ण का जप करता है, तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए। जब भगवान जगन्नाथ ने सम्पूर्ण विश्व को अपना राज्य बनाया है तो जगन्नाथजी के तथाकथित सेवक क्यों अन्यों को जगत् के नाथ का दर्शन नहीं लेने देते ?”

श्यामसुन्दर को पत्र, ८ अप्रैल १९७४
9April

“I can only suggest, and wherever possible that can be applied, but I do not force anyone. After all, you are working hard to please Krsna only out of love for me, so there can be no question of force if love is there. We should not ever try to force anyone or reduce our Society to an impersonal business exchange. This will kill everything. Our only purpose in every endeavour is simply to make advancement in spiritual life or in pleasing Krishna.”

Letter to Bhakta Das, April 09, 1972

“मैं केवल सलाह दे सकता हूँ और जहाँ तक सम्भव हो उसका पालन किया जा सकता है, किन्तु मैं किसी के साथ जबरदस्ती नहीं कर सकता। क्योंकि मुझसे प्रेम के कारण आप सभी श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए इतना कठिन परिश्रम कर रहे हैं, इसलिए यदि प्रेम है तो जबरदस्ती का प्रश्न ही नहीं उठता। हमें किसी के साथ भी जबरदस्ती करने का प्रयास नहीं करना चाहिए अथवा अपनी संस्था को किसी व्यापारी संस्थान जैसा बनाना चाहिए। इससे सबकुछ नष्ट हो जायेगा। प्रत्येक प्रयास में हमारा एकमात्र उद्देश्य आध्यात्मिक जीवन में प्रगति करना अथवा श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना है।”

भक्तदास को पत्र, ९ अप्रैल १९७२
10April

“Hearing the vibration of Hare Krishna automatically reminds one of Krishna's Pastimes. Both of them arise simultaneously in the mind when one is sincerely chanting. You cannot make any distinction between listening to the sound and thinking of the Pastimes. But the process is to hear, and then Krishna's Pastimes, Form, Qualities, etc. will automatically come to mind: That is very nice.”

Letter to Satsvarupa, April 10, 1969

“हरे कृष्ण का श्रवण करते ही स्वाभाविक रूप से श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण होता है। जब कोई गम्भीरता से जप करता है तो मन में एकसाथ दोनों कार्य होते हैं। आप हरे कृष्ण के श्रवण और लीला-स्मरण में भेद नहीं कर सकते। किन्तु जो पद्धति है वह श्रवण की है और फिर श्रीकृष्ण की लीलायें, रूप, गुण इत्यादि स्वाभाविक रूप से मन में आयेंगे। वही श्रेष्ठ है।”

सत्स्वरूप को पत्र, १० अप्रैल १०९६
11April

“If they insist on touching your feet and there is no other way to avoid it, you can simply remember your predecessor Acharyas and Spiritual Masters and accept them and return namaskara with folded hands. That is the Vaisnava etiquette.”

Letter to Acyutananda, April 11, 1970

“यदि वे तुम्हारे पैर छूने के लिए जोर देते हैं और बचने का कोई अन्य उपाय नहीं है तो तुम केवल अपने आचार्यों और गुरुओं का स्मरण करो और उसे स्वीकार करके बदले में हाथ जोड़कर नमस्कार करो। यह वैष्णव शिष्टाचार है।”

अच्युतानन्द को पत्र, ११ अप्रैल १९७०
12April

“By prasadam distribution you will do service to the Lord, and the public will be pleased upon you as well. Gradually increase the number of guests, and don't deny anyone. Continue in this way: Whatever is there, distribute equally-it may not be very sumptuous, but no one should be denied equal portion.”

Letter to Giriraja, April 12, 1972

“प्रसाद वितरण से तुम भगवान् की सेवा करोगे और लोग भी तुमसे प्रसन्न होंगे। धीरे-धीरे अतिथियों की संख्या बढ़ाओ और किसी को मना मत करो। इस प्रकार कार्य को जारी रखो। जो भी उपलब्ध हो उसे समान रूप से वितरित करो, चाहे वह बहुत अधिक न भी हो, किन्तु किसी को मना मत करो।”

गिरिराज को पत्र, १२ अप्रैल १९७२
13April

“Shiva is dahi and Krishna is milk. Dahi, the preparation of dahi that you take milk, pure milk, and mix it with little sour thing, then it becomes dahi. Similarly, Krishna is pure spirit, and when this pure spirit is mixed up with maya, that is Shiva.”

Hyderabad, April 13, 1975

“शिवजी दही के समान हैं और श्रीकृष्ण दूध के। दही बनाने के लिए आप थोड़ा दूध लें और उसमें थोड़ी खट्टी वस्तु मिला दें और वह दही बन जाता है। इसी प्रकार श्रीकृष्ण शुद्ध जीव हैं और जब वह शुद्ध जीव माया से मिल जाता है तो वह शिवजी हैं।”

हैदराबाद, १३ अप्रैल १९७५
14April

“This Krishna consciousness temple is the hospital for the diseased spirit soul. And everyone is diseased. Come to this hospital. We shall take care of you and cure your material disease.”

Auckland, April 14, 1972

“श्रीकृष्ण का यह मंदिर रोगग्रस्त आत्माओं के लिए अस्पताल है। और सभी रोगग्रस्त हैं। इस अस्पताल में आइये। हम आपकी देखभाल करेंगे और आपके भौतिक रोग का उपचार कर देंगे।”

ऑक्लैण्ड, १४ अप्रैल १९७२
15April

“My dear boys and girls, you are working so hard for broadcasting the glories of Lord Krishna's lotus feet and thus my Guru Maharaja will be so pleased upon you. Certainly my Guru Maharaja will bestow His blessings thousand times more than me and that is my satisfaction. All Glories to the assembled devotees.”

Letter to Boys and Girls, April 15, 1973

“मेरे प्रिय शिष्यों, तुम श्रीकृष्ण के चरणकमलों की महिमाओं का प्रचार करने के लिए कितना कठिन परिश्रम कर रहे हो और इसलिए मेरे गुरु महाराज तुमसे बहुत प्रसन्न होंगे। निश्चित ही मेरे गुरु महाराज मुझसे हजारों गुणा अधिक तुमपर अपना आशीर्वाद बरसायेंगे, और यही मेरी सन्तुष्टि है। सभी भक्तों की जय हो।”

शिष्यों को पत्र, १५ अप्रैल १९७३
16April

“We may discover so many defending instruments or weapons, but there is no defense from the cruel hands of death. However you may be advanced in manufacturing so many nice things, you cannot manufacture anything that can save you from death, or from disease, or from old age.”

Los Angeles, April 16, 1970

“हम कितने भी अस्त्र-शस्त्रों की खोज क्यों न कर लें, किन्तु मृत्यु के क्रूर हाथों से अपनी रक्षा नहीं कर सकते। विभिन्न वस्तुओं के निर्माण में आपने कितनी भी प्रगति क्यों न कर ली हो, आप ऐसा कुछ नहीं बना सकते जो आपकी मृत्यु, बीमारी अथवा वृद्धावस्था से रक्षा करे ।”

लॉस एन्जिलिस, १६ अप्रैल १९७०
17April

“In this material world, we are trying to be happy in society, friendship and love. But the happiness we are getting, that is compared with a drop of water in the desert. Our heart desires real pleasure, transcendental bliss. We are hankering after Krishna. That is our inner desire. We are trying to get eternal happiness.”

Vrindavan April 17, 1975

“इस भौतिक संसार में हम समाज, मैत्री और प्रेम द्वारा सुखी होने का प्रयास कर रहे हैं। किन्तु हमें प्राप्त होने वाला सुख रेगिस्तान में एक बूँद जल के समान है। हमारा हृदय सच्चा सुख, दिव्य सुख चाहता है। हम श्रीकृष्ण के लिए उत्कण्ठित हैं। वह हमारी आन्तरिक इच्छा है। हम शाश्वत सुख चाहते हैं।”

वृन्दावन, १७ अप्रैल १९७५
18April

“They have forgotten Krishna, they have forgotten God, and I am trying to make them Krishna conscious. It is a very difficult job. I have to shed my blood three tons before I make on convinced in Krishna consciousness. That is my experience. I have to talk with them, especially these Europeans and Americans. They do not accept anything so blindly.”

Hong Kong, April 18, 1972

“वे श्रीकृष्ण को भूल गये हैं, वे भगवान् को भूल गये हैं और मैं उन्हें कृष्णभावनाभावित बनाने का प्रयास कर रहा हूँ। यह बहुत कठिन कार्य है। एक व्यक्ति को विश्वास दिलाने के लिए मुझे तीन टन खून बहाना पड़ता है। यह मेरा अनुभव है। मुझे उनसे बात करनी पड़ी है, विशेष रूप से यूरोपीय और अमरीकियों से। वे किसी भी बात का अंधानुकरण नहीं करते।”

हाँगकाँग, १८ अप्रैल १९७२
19April

“Devotional service must continue under all circumstances. This material body is actually a bad bargain because it is prone to suffer, but we must make the best use of this bad bargain. That means to always be engaged in the service of Krishna without fail.”

Letter to Viruha, April 19, 1975

“सभी परिस्थितियों में भक्ति का पालन किया जाना चाहिए। यह भौतिक शरीर एक बुरा सौदा है, क्योंकि यह कष्ट देने के लिए बना है, किन्तु हमें बुरे सौदे का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहिए। इसका अर्थ है कि बिना ठहरे सदैव श्रीकृष्ण की सेवा में नियुक्त रहना।”

विरुह को पत्र, १९ अप्रैल १९७५
20April

“Cleanliness is next to Godliness. This point should be very carefully observed, then you will advance very quickly to the perfectional stage of Krishna Consciousness.”

Letter to Kanchanbala, April 20, 1970

“स्वच्छता भगवद्भावना का दूसरा नाम है। ध्यानपूर्वक इस बात का पालन होना चाहिए, और फिर आप अत्यन्त तीव्रता से कृष्णभक्ति के पूर्णतम स्तर तक प्रगति करेंगे।”

कंचनबाला को पत्र, २० अप्रैल १९७०
21April

“I am very glad to learn that you are doing spiritual activities very nicely and you are always alert to see whether you are committing some offense. This is a very nice attitude. In rendering service to Lord Krishna and the representative the Spiritual Master, we should always maintain this fearful attitude ., which means careful attention. This attitude will advance you progressively in Krishna Consciousness.”

Letter to Gopal Krishna, April 21, 1970

“मुझे यह जानकर अत्यन्त प्रसन्नता है कि तुम अपने आध्यात्मिक कार्यों को अच्छी तरह कर रहे हो और अपराध न करने के प्रति सदैव सचेत रहते हो। श्रीकृष्ण और उनके प्रतिनिधि गुरु की सेवा करते समय हमें सदैव थोड़ा भयभीत रहना चाहिए, अर्थात् अत्यन्त सावधान । इस भाव से तुम कृष्णभावना में प्रगति करोगे।”

गोपालकृष्ण को पत्र, २१ अप्रैल १९७०
22April

“Nowadays people are very fond of diving within the water and swim. This has become a fashion. So next life they are going to become fish. Yes. If you at the time of death, if you think of that, how to swim very nicely within the water, that means next life nature will give you a fish life. You get it. That is God's mercy. Why you artificially try to become a fish? You become actually fish. That is nature's gift.”

Melbourne, April 22, 1976

“आजकल लोगों को पानी में कूदने और तैरने का बहुत शौक है। यह फैशन बन गया है। तो अगले जन्म में वे मछली बनेंगे। हाँ। मृत्यु के समय यदि आप यह स्मरण करते हैं कि पानी में अच्छी तरह कैसे तैरा जाये तो इसका अर्थ है कि प्रकृति आपको अगला जीवन मछली का देगी। वही मिलेगा आपको। यह भगवान् की कृपा है। तुम कृत्रिम रूप से मछली बनने का प्रयास क्यों कर रहे हो? तुम असली मछली बन जाओ। यह प्रकृति का उपहार है।”

मेलबॉर्न, २२ अप्रैल १९७६
23April

“Krishna is dancing --- you have seen --- similarly, our position is simply dancing with Krishna and being happy. That is our position. But we have come to this material world to enjoy independently of Krishna. Therefore we have been captured by the illusory energy.”

Hyderabad, April 23, 1974

“श्रीकृष्ण नृत्य कर रहे हैं - आपने देखा है - इसी प्रकार हमारी स्थिति केवल श्रीकृष्ण के साथ नृत्य करने और प्रसन्न रहने की है। वह हमारी स्थिति है। किन्तु हम इस संसार में श्रीकृष्ण से स्वतन्त्र रहकर भोग करने के लिए आये हैं। इसलिए हमें मायाशक्ति ने बाँध लिया है।”

हैदराबाद, २३ अप्रैल १९७४
24April

“If there is little pain in the finger, I become so much disturbed because I have got intimate connection with this finger. Similarly, we have got intimate connection with Krishna and we are fallen therefore Krishna also feels little pain, and therefore He comes down. Krishna is feeling pain. So you become Krishna conscious. Then Krishna will feel pleasure.”

Vrindavan, April 24, 1975

“यदि मेरी उंगली में थोड़ा दर्द होता है तो मैं बहुत परेशान हो जाता हूँ, क्योंकि इस उंगली के साथ मेरा गहरा सम्बन्ध है। इसी प्रकार श्रीकृष्ण के साथ भी हमारा गहरा सम्बन्ध है और हमारा पतन हो गया है। इसलिए श्रीकृष्ण को थोड़ा कष्ट होता है और वे इस धरती पर आते हैं। श्रीकृष्ण को कष्ट हो रहा है। तो आप कृष्णभावनाभावित बनिये। तब श्रीकृष्ण को आनन्द मिलेगा।”

वृन्दावन, २४ अप्रैल १९७५
25April

“The difficulty is sometimes Krishna's ashirvad (blessing) may be just the opposite. Krishna will take away. So at that time they become atheist.”

Tokyo, April 25, 1972

“समस्या यह है कि कई बार श्रीकृष्ण का आशीर्वाद बिल्कुल उल्टा होता है। श्रीकृष्ण सबकुछ छीन लेंगे। तो उस समय लोग नास्तिक बन जाते हैं।”

टोक्यो, २५ अप्रैल १९७२
26April

“At Tirupati, there are so many hills. From the distant place, your vision is not clear. You simply see something cloudy, the same hill. But if you make little further progress, you see the same hill greenish. And if you actually go in the same hill, you will find there are so many animals, men and houses. Object is the same, but from different angle vision, it appears differently. Similarly, unless one can understand Krishna perfectly, he realizes the Absolute Truth as impersonal, nirakara Brahman.”

Tirupati, April 26, 1974

“तिरुपति में अनेक पहाड़ियाँ हैं। दूर से वे आपको स्पष्ट दिखाई नहीं देतीं। वे बादलों जैसी धुँधली दिखाई देती हैं। किन्तु यदि आप थोड़ा आगे जायेंगे वही पहाड़ियाँ हरी-भरी दिखाई देंगी। और यदि आप उसी पहाड़ी के ऊपर जायेंगे तो आपको वहाँ अनेक पशु, मनुष्य और घर मिलेंगे। वस्तु वही है किन्तु अलग-अलग दृष्टिकोण से वह भिन्न-भिन्न दिखाई देती है। इसलिए जबतक कोई पूरी तरह श्रीकृष्ण को नहीं समझता वह परम सत्य की अनुभूति निराकार रूप में ही करता है।”

तिरुपति, २६ अप्रैल १९७४
27April

“Krishna, He is the Lord, but He has nothing to do. He is simply enjoying with His friends, with Radharani, with cowherd boys, with gopis. He has nothing to think, "How to provide?" (chuckles) That is greatness. He is taking the cows as a sporting. And when He was called for killing Kamsa, He left everything, renounced everything in full, so much love. At once, in a moment, He left Vrndavana, and all these devotees, they began to cry for Krishna for the rest of life. And whenever Krishna was reminded, oh, He will say, "I am very soon coming. Don't worry. I am very soon coming."”

Boston, April 27, 1969

“श्रीकृष्ण भगवान् हैं, किन्तु उनके पास कोई कार्य नहीं है। वे केवल अपने मित्रों, राधारानी, गोप और गोपियों के साथ आनन्द लेते हैं। वे कभी नहीं सोचते, "कहाँ से व्यवस्था की जाये?" (हँसी) यह उनकी महानता है। वे गायों के साथ खेलते हैं। और जब उन्हें कंस का वध करने के लिए बुलाया जाता है तो वे सबकुछ, इतना सब प्रेम, एक क्षण में त्याग देते हैं। एक क्षण में वे वृन्दावन और अपने सभी भक्तों को छोड़ देते हैं। और वे भक्त जीवनभर श्रीकृष्ण के लिए रोते रहे। और जब भी श्रीकृष्ण को इसका स्मरण करवाया जाता वे कहते, "मैं शीघ्र ही आ रहा हूँ। चिन्ता न करो। मैं शीघ्र ही आ रहा हूँ।"”

बोस्टन, २७ अप्रैल १९६९
28April

“We are meant for enjoyment, but we are seeking enjoyment in a false place -- in an illusion, like the desert animals that run after water in a mirage and eventually die of thirst. They cannot relieve their thirst with such illusory water. Similarly, we are trying to manufacture many things to satisfy our thirst for enjoyment, but we are being baffled at every turn because material existence is an illusion. Real intelligence means to inquire, "Where is the reality? Where is the eternal substance behind the illusion?" If we can find that out, we can experience real enjoyment”

Los Angeles, April 28, 1973

“हम भोग करने के लिए बने हैं, किन्तु हम गलत स्थान पर सुख ढूँढ रहे हैं - मोह में, जैसे एक पशु जल के लिए रेगिस्तान में इधर-उधर दौड़ता है और अन्ततः प्यास से मर जाता है। वे वहाँ के मायावी जल से अपनी प्यास नहीं बुझा सकते। इसी प्रकार हम सुख की अपनी प्यास बुझाने के लिए कितनी वस्तुओं का निर्माण कर रहे हैं, किन्तु हर प्रयास में हम विफल हो रहे हैं क्योंकि भौतिक जगत् एक मोह-माया है। वास्तविक बुद्धि यह जिज्ञासा करना है कि, "सच्चाई कहाँ है? इस माया के पीछे शाश्वत सच्चाई कहाँ हैं?" यदि हम उसे प्राप्त कर लेंगे तो हम सच्चा सुख प्राप्त कर सकते हैं।”

लॉस ऐन्जिलिस, २८ अप्रैल १९७३
29April

“Krishna is living everywhere, that is the vision of the higher devotees. Actually He's living, but still, because we are in the lower condition, we should know that here is Krishna in the temple. Krishna is everywhere, but for us, because we have no such vision to see Krishna anywhere and everywhere, therefore we should come here in the temple and see Krishna,"Here is Krishna. Krishna has kindly appeared here in a manner in which I can see Him. That is Krishna's mercy. That is temple."”

Los Angeles, April 29, 1973

“महान् भक्त सर्वत्र श्रीकृष्ण को देखते हैं। वास्तव में भगवान् हर स्थान पर व्याप्त हैं, किन्तु क्योंकि हम निम्न चेतना में हैं हमें समझना चाहिए कि मंदिर में श्रीकृष्ण हैं। श्रीकृष्ण सर्वत्र हैं और चूँकि हमारे पास उन्हें सर्वत्र देखने की दृष्टि नहीं है इसलिए हमें यहाँ मंदिर में आकर श्रीकृष्ण के दर्शन करने चाहिए। "यहाँ श्रीकृष्ण हैं। दयावश श्रीकृष्ण इस रूप में प्रकट हुए हैं जिससे मैं उनका दर्शन कर सकूँ। यह श्रीकृष्ण की कृपा है।" तो यह है मंदिर।”

लॉस ऐन्जिलिस, २९ अप्रैल १९७३
30April

“We are giving you prasadam. By eating, eating, eating, eating, you one day will become Krishna conscious, simply by eating. Because you are so dull, you cannot understand the pholosophy. You know the belly like the animals. So therefore we are giving facility, "All right, fill up your belly, and you'll be infected." As you take foodstuff from an infected area, you become infected with some disease, so this is Krishna-infected, prasadam. You take it, and one day you'll be diseased with Krishna consciousness.”

Fiji, April 30, 1976

“हम आपको प्रसाद दे रहे हैं। इसे खाते रहने से, खाते रहने से, खाते रहने से, खाते रहने से, आप एक दिन भक्त बन जायेंगे; केवल खाते रहने से। क्योंकि तुम इतने जड़ हो कि तुम ज्ञान नहीं समझ सकते। तुम पशुओं के समान केवल पेट के बारे में सोचते हो। इसलिए हम यह सुविधा प्रदान कर रहे हैं, "ठीक है, अपना पेट भरो और तुम इससे प्रभावित हो जाओगे।" जिस प्रकार तुम किसी रोगग्रस्त स्थान से कुछ भोजन लेते हो तो उसके कीटाणुओं से संक्रमित हो जाते हो, इसी प्रकार यह श्रीकृष्ण-संक्रमित प्रसाद है। आप इसे लें और एक दिन आप कृष्णभक्ति से संक्रमित हो जायेंगे।”

फीजी, ३० अप्रैल १९७६
1May

“Ointment is applied to the eyes for clear vision. When the ointment of love of Godhead will be applied in our eyes then with these eyes we shall be able to see God. God is not invisible. Simply like a man with cataract or any other eye disease, he cannot see. That does not mean the things are not existing. He cannot see. God is there, but because my eyes are not competent to see God, therefore I deny God. God is there, everywhere.”

Boston, May 01, 1969

“स्पष्ट दृष्टि के लिए आँखों में अंजन लगाया जाता है। जब हम अपनी आँखों में भगवद्प्रेम का अंजन लगायेंगे तो फिर इन आँखों से हम भगवान् को देख पायेंगे। भगवान् अदृश्य नहीं हैं। बस मोतियाबिंद आँखों वाले व्यक्ति के समान अभी हम उन्हें देख नहीं सकते। इसका अर्थ यह नहीं कि कुछ है ही नहीं। वे भगवान् को नहीं देख सकते, किन्तु क्योंकि मेरी आँखें भगवान् को देखने के योग्य नहीं हैं और मैं कहूँ कि भगवान् हैं ही नहीं। भगवान् हैं, सर्वत्र।”

बोस्टन, १ मई १९६९
2May

“When there is suffering given by Krishna, a devotee does not take seriously suffering. A devotee thinks, "It is the favour of Krishna that he has put me into suffering." They never see suffering as suffering. It is favour of Krishna. That is devotee's vision. It is exactly like a son who knows his father well. If the father slaps, the son never protests. He knows that "It is good for me." Similarly, a devotee is never disturbed when there is suffering given by Krishna.”

Bombay, May 02, 1974

“जब श्रीकृष्ण कष्ट देते हैं तो एक भक्त उन्हें गम्भीरता से नहीं लेता। वह सोचता है, "यह श्रीकृष्ण की कृपा है कि उन्होंने मुझे कष्ट दिये हैं।" भक्त कभी भी कष्टों को कष्ट के रूप में नहीं देखता। वह श्रीकृष्ण की कृपा है। यह एक भक्त की दृष्टि है। वह उस पुत्र के समान है जो पिता को भली-भाँति जानता है। यदि पिता थप्पड़ भी मारे तो पुत्र कभी विरोध नहीं करता। वह जानता है कि यह मेरी भलाई के लिए है। इसी प्रकार जब श्रीकृष्ण द्वारा कष्ट दिये जाते हैं तो एक भक्त कभी उद्विग्न नहीं होता।”

बम्बई, २ मई १९७४
3May

“Krishna can change anything, therefore we worship Him as the greatest Scientist. If a man knows swimming he can stay up. So if a man has this much power, what to speak of God. So we see that Ramachandra has the art how to make stones float. It is a question of knowing the art. Art means the display of intellectual energy. Everywhere we can see intelligence in everything, so the Lord knows the art of everything, so He can change anything, we cannot.”

Letter to Rupanuga, May 03, 1972

“श्रीकृष्ण कुछ भी परिवर्तन कर सकते हैं, इसलिए हम सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक के रूप में उनकी पूजा करते हैं। यदि कोई तैराकी जानता है तो वह पानी के ऊपर तैर सकता है। तो यदि एक मनुष्य के पास ऐसी शक्ति हो सकती है तो फिर भगवान् का क्या कहने। भगवान् राम के पास पत्थरों को तैराने की कला थी। यह केवल कला जानने की बात है। कला का अर्थ बुद्धि का प्रयोग भी हो सकता है। हम प्रत्येक वस्तु में बुद्धि देखते हैं। तो भगवान् प्रत्येक वस्तु की कला जानते हैं और इसलिए वे कुछ भी बदल सकते हैं। परन्तु हम नहीं।”

रूपानुग को पत्र, ३ मई १९७२
4May

“Om is formless, but Krishna has got a beauriful form, enjoying. And we are addicted to beautiful form. Why something which is not beautiful? Krishna says in the Bhagavad-gita, "I am omkara." So in one sense omkara and Krishna are the same. But I can see Krishna very beautiful and so many things, but I do not see in Omkara that thing. Therefore my preference should be to Krishna.”

Boston, May 04, 1968

“ओउम् निराकार है, किन्तु श्रीकृष्ण का सुन्दर रूप है। और हम सब को अच्छे रूप-स्वरूप देखना भाता है। फिर हम ऐसी वस्तुएँ क्यों देखें जो सुन्दर नहीं है? भगवद्गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं कि “मैं ओंकार हूँ।" तो एक दृष्टि से श्रीकृष्ण और ओंकार एक ही हैं।”

बोस्टन, ४ मई १९६८
5May

“There is distinction even in wood. There are so many jungle woods, we can use it for cooking. But the sandalwood, which is so valuable, if we do not know what is the value of sandalwood, if we use it for cooking and burning ... Similarly, if we use this human form of life exactly like the cats and dogs, simply for sense gratification, then we are committing suicide.”

Honolulu, May 05, 1976

“यहाँ तककि लकड़ी भी अलग-अलग प्रकार की होती है। बहुत प्रकार की जंगली लकड़ियों का उपयोग भोजन पकाने की अग्नि के लिए किया जा सकता है। किन्तु चंदन अत्यन्त मूल्यवान है और यदि हमें उसका मूल्य न मालूम होने पर हम उसका उपयोग चूल्हे में करते हैं तो ... इसी प्रकार यदि हम मनुष्य जीवन का प्रयोग कुत्ते- बिल्लियों के समान इन्द्रियभोग के लिए करते हैं तो वह आत्महत्या करने के समान है।”

होनालुलु, ५ मई १९७६
6May

“Every disciple should always remain busy in somen work for Krishna. We shall not allow to remain vacant our mind, and if the mind is always filled up with Krishna Consciousness activities, there is no chance of Maya to sit on the mind and force us to act under her spell.”

Letter to Mukunda, May 06, 1968

“प्रत्येक शिष्य को श्रीकृष्ण की किसी-न-किसी सेवा में व्यस्त रहना चाहिए। हमें अपने मन को खाली नहीं रखना चाहिए और यदि मन सदैव श्रीकृष्ण की सेवाओं में व्यस्त रहेगा तो इस बात की कोई सम्भावना नहीं रहेगी कि माया हमारे मन में आये और बलपूर्वक अपना प्रभाव हमारे ऊपर डाले।”

मुकुन्द को पत्र, ६ मई १९६८
7May

“Every animal is imperfect, but man-animal can become perfect. If he likes, It is very important life. You cannot become as perfect as God, but near about.”

Perth, May 07, 1975

“प्रत्येक पशु अपूर्ण है, किन्तु मनुष्य रूपी पशु पूर्ण बन सकता है; यदि वह चाहे तो। यह अत्यन्त महत्वपूर्ण जीवन है। आप भगवान् के समान पूर्ण नहीं बन सकते, परन्तु लगभग-लगभग।”

पर्थ, ७ मई १९७५
8May

“You have to make it public that "I am going to have garbhadhana-samskara." It is not a secret thing. It is a ceremony. And then, when she is pregnant, no more sex. No more sex means so long the child is there, ten months and unless the child is grown up at least six months, no sex. That means once you have sex and then abstain for sixteen months.”

Hrisikesh, May 08, 1977

“आपको सार्वजनिक रूप से घोषणा करनी होगी कि “मैं गर्भाधान संस्कार करने जा रहा हूँ।" यह कोई गुप्त बात नहीं है। यह एक अनुष्ठान है। और जब स्त्री गर्भवती हो जाती है तो फिर सहवास बंद। सहवास बंद का अर्थ है कि जबतक बच्चे का जन्म नहीं होता और जब तक वह कम-से-कम छह महीने का नहीं हो जाता। तो इसका अर्थ हुआ कि एक बार सहवास करने के पश्चात् आप सोलह महीने के लिए सहवास नहीं करते।”

हृषिकेश, ८ मई १९७७
9May

“If Krishna does not supply you this light, sunlight, you will die. But He does not charge anything. But because you are human being, you should try to repay: "Oh, Krishna is giving us so much facilities. Let me render some service unto Him." This is Krishna consciousness. This is to acknowledge, "O God, You are so kind. You are giving so many things. So I have collected this fruit. It is Your fruit, I know. Still please accept."”

Columbus, May 09, 1969

“यदि श्रीकृष्ण सूर्यप्रकाश नहीं देंगे तो आप मर जायेंगे। किन्तु वे उसके लिए कोई धन नहीं लेते। परन्तु चूँकि तुम मनुष्य हो, तुम्हें बदले में उन्हें कुछ देने का प्रयास करना चाहिए, "ओह, श्रीकृष्ण इतनी सुविधायें दे रहे हैं, इसलिए मुझे भी उनकी कुछ सेवा करनी चाहिए।" यह कृष्णभक्ति है। हमें इसका अनुभव करना होगा, "हे भगवन् ! आप इतने दयालु हैं। आप इतनी सारी चीजें दे रहे हैं। मेरे पास यह फल है। मैं जानता हूँ कि यह आपका फल है। फिर भी कृपया इसे स्वीकार कीजिए।"”

कोलम्बस, ९ मई १९६९
10May

“Krishna's mercy is always there. It is your misuse of free will. You are given the opportunity --- that is fortune. But you do not accept the fortune. That is your misfortune.”

Perth, May 10, 1975

“श्रीकृष्ण की कृपा सदैव रहती है, परन्तु हम अपनी स्वतन्त्र इच्छा का दुरुपयोग करते हैं। आपको यह अवसर और भाग्य दिया गया है। किन्तु आप उस भाग्य को स्वीकार नहीं कर रहे। यह तुम्हारा दुर्भाग्य है।”

पर्थ, १० मई १९७५
11May

“Bhagavad-gita says that you can directly transmigrate to any species of life you like, according to your efforts. Sometimes I travel to America, sometimes to Austrlia and sometimes to Africa. The countries already exist. I am simply travelling through them. It is not that because I have come to America, I have created or become America. And there are many countries I have not yet seen. Does that mean they do not exist? The scientists who support Darwin are nonsensical. Bhagavad-gita clearly says that all the species exist simultaneously, and that you can go to whichever species you like. You can even go up to the kingdon of God, if you so desire. All this is declared in Bhagavad-gita by Lord Krishna.”

Los Angeles, May 11, 1973

“भगवद्गीता के अनुसार आप जिस भी योनि में चाहे जन्म ले सकते हैं। कई बार मैं अमरीका जाता हूँ, कई बार ऑस्ट्रेलिया और कई बार अफ्रीका। ये देश पहले से ही हैं। मैं केवल वहाँ की यात्रा करता हूँ। ऐसा नहीं कि अमरीका में आकर मैंने अमरीका का निर्माण किया है अथवा अमरीका बन गया हूँ। और ऐसे अनेक देश हैं जिन्हें मैंने नहीं देखा। क्या इसका अर्थ यह है कि उनका अस्तित्व ही नहीं है? डार्विन को स्वीकार करने वाले वैज्ञानिक मूर्ख हैं। भगवद्गीता स्पष्ट कहती है कि सभी योनियाँ पहले से ही हैं और आप जिस किसी में भी चाहें उसमें जा सकते हैं। यहाँ तककि आप भगवान् के धाम में भी जा सकते हैं, यदि आपकी इच्छा है तो। भगवद्गीता में श्रीकृष्ण ने ये सब बातें बताई हैं।”

लॉस एन्जिलिस, ११ मई १९७३
12May

“"Just work in such a way that God may see you." This is the Krishna consciousness movement. Everyone is busy to see God. Of course, it is not so easy to see God. But a devotee is not busy to see God, but he wants God to see him.”

Bombay, May 12, 1974

““बस इस प्रकार कार्य करो कि भगवान् तुम्हें देखना चाहें।" यह कृष्णभावनामृत आन्दोलन है। सभी भगवान् को देखना चाहते हैं, किन्तु भगवान् को देखना इतना सहज नहीं है। किन्तु एक भक्त भगवान् को नहीं देखना चाहता, वह चाहता है कि भगवान् उसे देखें।”

बम्बई, १२ मई १९७४
13May

“The soul already has a spiritual body, which material body covers. My material body grows upon me --- my spiritual body --- but my material body is unnatural. The real body is spiritual. I am accepting various bodies that are unnatural to my constitution. My real, constitutuonal position is to be the servant of Krishna.”

Los Angeles, May 13, 1973

“आत्मा का आध्यात्मिक शरीर होता है, जिसे भौतिक शरीर ढक देता है। मेरा भौतिक शरीर मेरे ऊपर - मेरे आध्यात्मिक शरीर पर एक आवरण है, किन्तु यह भौतिक शरीर अस्थाई है। वास्तविक शरीर आध्यात्मिक है। मैं ऐसे शरीर स्वीकार कर रहा हूँ जो मेरे मूल स्वरूप के लिए अस्वाभाविक है। मेरा सच्चा स्वरूप है श्रीकृष्ण का सेवक बनना।”

लॉस एन्जिलिस, १३ मई १९७३
14May

“Krishna's Lila in Vrindavana is prakata or manifest Lila, and the same is going on eternally in the spiritual realm, which is known as aprakata or nonmanifest. Krsna's planet and Krsna's pastimes are going on eternally, and the same is manifested before the conditioned souls at certain intervals, once in one day of Brahma, exactly as the sun is visible for 12 hours once in a 24 hour cycle of day and night. When the sun is visible it is called prakata, and when the sun is not visible that is called aprakata or unmanifested. Nonmanifested therefore does not mean there is no existence, but the terms are used in relation to the visibility or nonvisibility to the limited conditioned souls.”

Letter to Syamasundara, May 14, 1970
15May

“If you get one thousand of rupees, ten rupees is already there. If you get Krishna, then you get all perfection.”

Hrishikesh, May 15, 1977

“यदि आपको एक हजार रुपये मिलते हैं तो उसमें दस रुपये अपने- आप आ जाते हैं। यदि आपको श्रीकृष्ण मिल जाते हैं तो आपको सभी पूर्णता स्वतः प्राप्त हो जाती हैं।”

हृषिकेश, १५ मई १९७७
16May

“When we are spiritually perfect we develop the spiritual form to live eternally in the spiritual world. In the spiritual world there are exactly the same things as we see here, namely the land, water, trees, birds, beasts, human beings, etc ., and all of them are spiritual as all the varieties here are material.”

Letter to Gurudas, May 16, 1970

“जब हम आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण हो जाते हैं तो हम आध्यात्मिक जगत् में रहने लिए एक उपयुक्त आध्यत्मिक शरीर विकसित करते हैं।”

गुरुदास को पत्र, १६ मई १९७०
17May

“If death takes place, let it take here. There is nothing to be said new. Whatever I have to speak, I have spoken in my books. Now you try to understand it and continue your endeavour. Whether I am present or not present, it doesn't matter. As Krishna is living eternally, similarly, living being also lives eternally. But "one who has done service to the Lord lives forever." So you have been taught to serve Krishna, and with Krishna we'll live eternally. Our life is eternal. A temporary disappearance of this body doesn't matter. Body is meant for disappearance. So live forever by serving Krishna.”

Vrindavan, May 17, 1977

“यदि मृत्यु होनी है तो यहीं होने दो। कुछ नया कहना शेष नहीं रह गया है। मुझे जो भी कहना था मैंने अपनी पुस्तकों में कह दिया है। अब तुम उसे समझने का प्रयास करो और अपनी सेवा जारी रखो। चाहे मैं रहूँ या नहीं, इससे अन्तर नहीं पड़ता। जिस प्रकार श्रीकृष्ण शाश्वत हैं, जीवात्मा भी शाश्वत है। परन्तु "जिसने भगवान् की सेवा की है वह शाश्वत जीता है।" तो तुम्हें श्रीकृष्ण की सेवा करना सिखाया गया है और हम श्रीकृष्ण के साथ सदा-सदा के लिए रहेंगे। हमारा जीवन शाश्वत है। इस शरीर का क्षणिक रूप से अप्रकट होना महत्वपूर्ण नहीं है। शरीर तो मरने के लिए ही है। तो श्रीकृष्ण की सेवा करते हुए सदा-सदा के लिए जीओ।”

वृन्दावन, १७ मई १९७७
18May

“Now I have come back to my home, Vrindavana. If anything should go wrong, atleast I will be here in Vrindavana. Vrindavana is for residence, Bombay is office for organization, and Mayapur is for worship of the Supreme Lord Chaitanya Mahaprabhu.”

Letter to Gurukripa, May 18, 1977

“अब मैं अपने घर वृन्दावन लौट आया हूँ। यदि कुछ गलत होता भी है तो मैं वृन्दावन में ही हूँ। वृन्दावन मेरा घर है, बम्बई व्यवस्थापन के लिए कार्यालय है और मायापुर परम भगवान् श्रीचैतन्य महाप्रभु की पूजा-आराधना के लिए है।”

गुरुकृपा को पत्र, १८ मई १९७७
19May

“Krishna is within your heart. If you kindly continue to hear about Him, as you are doing, then Krishna will be very much pleased, "Oh, this person is now interested in me." Because nobody's interested in Krishna, so Krishna is also silent to them. But as soon as you become interested, oh, Krishna becomes very active, "Oh, he's trying to do something. I shall help him."”

Los Angeles, May 19, 1972

“श्रीकृष्ण आपके हृदय में हैं। यदि आप ध्यानपूर्वक उनके विषय में सुनते रहेंगे, जैसाकि आप कर ही रहे हैं, तो श्रीकृष्ण अत्यन्त प्रसन्न होंगे। "ओह, यह व्यक्ति अब मुझमें रुचि ले रहा है।" चूँकि लोग श्रीकृष्ण में रुचि नहीं लेता तो वे भी उनके प्रति मौन रहते हैं। किन्तु जैसे ही आप रुचि लेते हैं, ओह, श्रीकृष्ण तुरन्त तैयार हो जाते हैं, “अरे, यह कुछ करने का प्रयास कर रहा है। मुझे सहायता करनी चाहिए।"”

लॉस एन्जिलिस, १९ मई १९७२
20May

“We are in so many ways indebted. Our obligations are there. But if one surrenders fully unto Krishna then he is no longer any more indebted to all these obligations. He is immune. At one stroke he becomes liquidated from all obligation. Krishna is Mukunda. Mukunda means one who can offer you liberation from this material bondage.”

New York, May 20, 1966

“हम कितनी तरह से कृतज्ञ और ऋणी हैं। किन्तु यदि कोई श्रीकृष्ण की पूरी शरण ले लेता है तो वह किसी का भी ऋणी नहीं रह जाता। वह मुक्त हो जाता है। एक ही झटके में वह समस्त ऋणों से मुक्त हो जाता है। श्रीकृष्ण का एक नाम है मुकुन्द। मुकुन्द अर्थात् वह जो समस्त भौतिक बन्धनों से मुक्ति प्रदान करे।”

न्यूयॉर्क, २० मई १९६६
21May

“Chanakya Pandita says that there is no comparison between a rich man and a learned man. They are different catagories. A rich man, a king, may be very respectable in his own country amongst his own men, but a learned scholar is respected all over the world. If one is respected all over the world, and if one is respected in his own village, how there can be any comparison?”

Dallas, May 21, 1973

“चाणक्य पण्डित कहते हैं कि एक धनी व्यक्ति और एक विद्वान में कोई तुलना नहीं की जा सकती। एक धनी व्यक्ति या राजा अपने देश और अपने लोगों में बहुत प्रसिद्ध हो सकता है, किन्तु एक विद्वान् सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध होता है। यदि एक व्यक्ति की सम्पूर्ण विश्व में ख्याति हो और एक की केवल अपने गाँव में, तो दोनों की तुलना कैसे की जा सकती है?”

डलास, २१ मई १९७३
22May

“A spiritual master is not a fashion, that "Oh, I should have a spiritual master." People after fashion. No. One must be very much inquisitive to know what is the highest perfection of life. If one is actually inquisitive to understand about the highest perfectional stage of our life, then he should search after a spiritual master.”

New Vrindavan, May 22, 1969

“गुरु बनाना कोई फैशन नहीं है, कि "अरे, मेरा भी कोई गुरु होना चाहिए।" लोग फैशन के पीछे भागते हैं। क्या ऐसा नहीं है? हमें जीवन की सर्वोच्च पूर्णता के प्रति जिज्ञासा करनी चाहिए। यदि कोई अपने जीवन के सर्वोच्च पूर्ण स्तर पर पहुँचने के लिए जिज्ञासु है तो उसे गुरु की खोज करनी चाहिए।”

नव वृन्दावन, २२ मई १९६९
23May

“You cannot stop fighting between the dogs and cats. Why there is fighting? Because the dog is thinking, "I am dog." The cat is thinking "I am cat." Similarly, if I think as Irishman, or "I am Englishman," it is the same thing. As the dog is thinking, "I am dog," so if I think, "I am Irishman," "I am Englishman," I am no better than the dog. As we cannot stop the fighting between dogs, similarly, so long people will remain in bodily concept of life, the fighting cannot be stopped.”

Rome, May 23, 1974

“आप कुत्ते और बिल्लियों के बीच लड़ाई को नहीं रोक सकते। वे क्यों लड़ते हैं? क्योंकि कुत्ता सोचता है, "मैं कुत्ता हूँ।" बिल्ली सोचती है, "मैं बिल्ली हूँ।" इसी प्रकार यदि मैं स्वयं को आयरलैण्डवासी मानता हूँ, अथवा "मैं अंग्रेज हूँ," तो वह एक ही बात है। जैसे कुत्ता सोचता है, "मैं कुत्ता हूँ," और मैं सोचता हूँ "मैं अंग्रेज हूँ," तो मैं कुत्ते से बिल्कुल भी श्रेष्ठ नहीं हूँ। जैसे हम कुत्तों के बीच लड़ाई नहीं रोक सकते, उसी प्रकार जब तक लोग शारीरिक चेतना में रहेंगे हम उनके बीच लड़ाई नहीं रोक पायेंगे।”

रोम, २३ मई १९७४
24May

“It is the duty of the spiritual master to find fault with his students so that they may make progress, not that he should always be praising them. So if you find some criticism, kindly accept it in that spirit. I am only interested in that you along with all my other students should become Krishna Conscious.”

Letter to Giriraja, May 24, 1972

“यह गुरु का कर्तव्य है कि वह शिष्य में दोष ढूँढ़े जिससे वह प्रगति कर सके, ऐसा नहीं कि वह सदैव उसकी प्रशंसा करे । तो यदि कोई तुम्हारे अंदर दोष देखे तो उसे इस भावना में स्वीकार करें। मेरी तो एक ही इच्छा है कि तुम और मेरे अन्य सभी शिष्य कृष्णभावनाभावित बन जायें।”

गिरिराज को पत्र, २४ मई १९७२
25May

“Don't be after these motorcars, television, and all nonsense things, sporting, wine, women. Don't be after these. Simply eat sufficiently, keep your health nicely, chant Hare Krishna, realize Krishna, and go back to home. This is our philosophy.”

Rome, May 25, 1974

“इन मोटरकारों, टी.वी. और अन्य व्यर्थ की वस्तुओं जैसे, खेलकूद, शराब, स्त्री आदि के पीछे मत भागो। इनके पीछे मत भागो। अच्छी तरह खाओ-पीओ, अच्छा स्वास्थ्य रखो, हरे कृष्ण का कीर्तन करो, श्रीकृष्ण का साक्षात्कार करो और भगवद्धाम लौट जाओ। यही हमारा दर्शन है।”

रोम, २५ मई १९७४
26May

“The child is born; immediately there is milk in the breasts of the mother. And one minute before, there is no milk. Just the child is born, immediately. Who supplies the milk? He does not see that one Supreme is supplying all the necessities of the others. So our duty is only to become Krishna conscious. Other things will be supplied by Krishna.”

Honolulu, May 26, 1976

“जैसे ही शिशु का जन्म होता है माँ के स्तनों में दूध उतर आता है। एक मिनट पहले दूध नहीं था, और बच्चे के जन्म लेते ही तुरन्त आ जाता है। कौन उसकी व्यवस्था करता है ? हम नहीं देख पाते कि कैसे परम भगवान् सभी की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। तो हमारा एकमात्र कर्तव्य श्रीकृष्ण के भक्त बनना है। श्रीकृष्ण अन्य वस्तुओं की पूर्ति कर देंगे।”

होनालुलु, २६ मई १९७६
27May

“When I left India, I promised "I'll never come back here." I was reluctant to do anything here. But still, I thought, "At least in Mayapura let me have my ... " (laughs) "There is Vaisnava, so many resident, in Mayapura, Vrindavana." I promised that "I'll never come again, back again here." That was my promise. But Krishna wanted. That's all right. I was quite disgusted. Still I am disgusted.”

Vrindavan, May 27, 1977

“जब मैंने भारत छोड़ा तो मैंने वचन लिया था "मैं कभी लौटकर नहीं आऊँगा।" मैं यहाँ कुछ भी करने के लिए संकोच कर रहा था। किन्तु मैंने सोचा, "कम से कम मायापुर में तो मेरा ... " (हँसी) “मायापुर और वृन्दावन में इतने सारे वैष्णव रहते हैं।" मैंने प्रतीज्ञा ली थी "मैं कभी यहाँ लौटकर नहीं आऊँगा।" वह मेरा वचन था, किन्तु श्रीकृष्ण कुछ और चाहते थे। मेरी कोई रुचि नहीं था। अब भी मेरी कोई रुचि नहीं है।”

वृन्दावन, २७ मई १९७७
28May

“For offering prasadam simply prayers to the Spiritual Master is sufficient. The process is that everything is offered to the Spiritual Master, and the Spiritual Master is supposed to offer the same foodstuff to the Lord. Therefore simply by chanting the prayer to the Spiritual Master, everything will be complete.”

Letter to Harer Nama, May 28, 1968

“भोग लगाने के लिए केवल गुरु को प्रार्थनायें पर्याप्त हैं। पद्धति के अनुसार हम प्रत्येक वस्तु गुरु को अर्पित करे हैं और फिर गुरु उन सभी व्यंजनों को भगवान को अर्पित करते हैं। इसलिए केवल गुरु की प्रार्थनाओं का उच्चारण करो और सबकुछ पूर्ण हो जायेगा।”

हर्नाम को पत्र, २८ मई १९६८
29May

“When I go to Los Angeles I am in Vaikuntha. When I go to New York I am in Vaikuntha. Wherever we have got a temple, that is Vaikuntha. So why shall I have objection? Do your duty nicely and see what Krishna desires. Let it be fulfilled. But you do your duty. It is your duty to pray to Krishna as affectionate children, and let Krishna decide. And I have no objection, either.”

Vrindavan, May 29, 1977

“जब मैं लॉस ऐन्जिलिस जाता हूँ तो मैं वैकुण्ठ में होता हूँ। जब मैं न्यूयॉर्क जाता हूँ तो मैं वैकुण्ठ में होता हूँ। जहाँ भी हमारा मंदिर है वह वैकुण्ठ है। तो मुझे क्यों कोई आपत्ति होनी चाहिए? अपनी सेवा अच्छी तरह करो और देखो श्रीकृष्ण की क्या इच्छा है। उन्हीं की इच्छा को पूरा होने दो। लेकिन तुम अपना कर्तव्य करो। स्नेहिल संतान होने के नाते प्रार्थना करना तुम्हारा कर्तव्य है, और फिर श्रीकृष्ण को निर्णय लेने दो। और मुझे किसी में भी कोई आपत्ति नहीं है।”

वृन्दावन, २९ मई १९७७
30May

“Whenever there is unwanted population these three things will naturally, by nature's course, appear --- famine, pestilence, and war --- and the population will be finished. There was some unwanted population at that time also for which Krishna arranged the war, battlefield of war. If we want very good population, very good generation, then we have to follow the principles of Bhagavad-gita.”

New York, May 30, 1966

“जब भी अवांछित जनसंख्या होगी स्वाभाविक रूप से ये तीन बातें दिखाई देंगी - अकाल, महामारी और युद्ध - और जनसंख्या नष्ट हो जायेगी। उस समय भी थोड़ी अवांछित जनसंख्या थी जिसके लिए श्रीकृष्ण ने युद्ध की व्यवस्था की। यदि हम अच्छी जनसंख्या चाहते हैं, उत्तम दर्जे की पीढ़ी चाहते हैं तो हमें भगवद्गीता के सिद्धान्तों का पालन करना होगा।”

न्यूयॉर्क, ३० मई १९६६
31May

“The mouse, they make a hole in the field for his living comfortably. You have seen the holes in the field? And the big snake, they take advantage of these holes. They enter into it and eat the mouse, and live comfortably. So the mouse makes the comfortable place for the snake. The snake's business is to enter and live comfortably.”

Geneva, May 31, 1974

“चूहे खेतों में आरामपूर्वक रहने के लिए बिल बनाते हैं। आपने देखे हैं खेतों में ऐसे बिल? और बड़े साँप उन बिलों का लाभ उठाते हैं। वे उनमें घुसकर चूहे को खा लेते हैं और वहाँ आराम से रहते हैं। तो चूहा साँप के रहने के लिए आरामदायक बिल बनाता है। साँप केवल उसमें प्रवेश करके आराम से रहता है।”

जिनेवा, ३१ मई १९७४
1June

“I came here with a great mission to execute my Spiritual Master's order, but my heart is stabbing me. Of course, I'm not afraid of Maya. I know Maya cannot touch me, but still if I die in this condition, my mission will remain unfulfilled. Please therefore pray to Prabhu Lord Chaitanya and Vrindaban Bihari, to rescue me this time. My mission is still not finished.”

Letter to Sri Krishna Pandit, June 01, 1967

“मैं यहाँ अपने गुरु महाराज की आज्ञा पूरी करने के मिशन से आया हूँ, किन्तु मेरा हृदय धक-धक कर रहा है। निःसन्देह मुझे माया का भय नहीं है। मैं जानता हूँ कि माया मुझे स्पर्श नहीं कर सकती, किन्तु यदि मैं इस स्थिति में मर जाता हूँ तो मेरा मिशन अधूरा रह जायेगा। इसलिए कृपया श्रीचैतन्य महाप्रभु और वृन्दावन विहारी से इस बार मुझे बचाने की प्रार्थना करो। मेरा मिशन अभी भी अधूरा है।”

श्रीकृष्ण पण्डित को पत्र, १ जून १९६७
2June

“Krishna is so grateful. If you give little service to Krishna sincerely, Krishna will never forget you. And He's so powerful. If Krishna becomes your friend and Krishna remembers you, then what you want more? Just imagine. So Krishna .. Here it is said, krishna-devatah. Fix up your mind in Krishna and be happy.”

Geneva, June 02, 1974

“विषैले फल का वृक्ष होने से अच्छा है कि वृक्ष हो ही न।”

होनालुलु, २ जून १९७५
3June

“The transcendental ecstatic symptoms certainly become manifested in a devotee's body, but they should not be exhibited amongst common men.”

Letter to Makhan Lal, June 03, 1970

“निश्चित रूप से भक्त के शरीर में दिव्योन्माद के लक्षण प्रकट होते हैं, किन्तु उन्हें जनसामान्य के समक्ष प्रकट नहीं करना चाहिए।”

माखनलाल को पत्र, ३ जून १९७०
4June

“Initiation means beginning. Not that immediately after initiation one becomes perfect.”

New Vrindavan, June 04, 1969

“दीक्षा अर्थात् आरम्भ। ऐसा नहीं है कि दीक्षा लेते ही व्यक्ति पूर्ण बन जाता है।”

नववृन्दावन, ४ जून १९६९
5June

“We say that if Krishna is truth, the world is also truth because the world is a manifestation of Krishna's energy. So if Krishna is true, how His energy can be false? The Mayavadis preach so-called monism, but they always distinguish brahma and maya. They say brahma is true, maya is false. We say maya is true, and because it is Krishna's energy, she must be employed in Krishna's service.”

Letter to Gopal Krishna, June 05, 1969

“हम कहते हैं कि यदि श्रीकृष्ण सत्य हैं तो यह संसार भी सत्य है, क्योंकि यह संसार श्रीकृष्ण की शक्ति का ही प्रकटीकरण है। तो यदि श्रीकृष्ण सत्य है तो उनकी शक्ति कैसे मिथ्या हो सकती है? मायावादी तथाकथित अद्वैतवाद का प्रचार करते हैं और वे सदैव ब्रह्म और माया में भेद करते हैं। वे कहते हैं, ब्रह्म सत्य है और माया मिथ्या है। हम कहते हैं कि माया भी सत्य है क्योंकि वह श्रीकृष्ण की शक्ति है, किन्तु उसका उपयोग श्रीकृष्ण की सेवा में होना चाहिए।”

गोपालकृष्ण को पत्र, ५ जून १९६९
6June

“The great liberated souls and incarnations who appear from time to time in this material world are not actually coming back, because they are never subject to material contamination or the laws of material nature. For the purpose of delivering the fallen living entities they come here temporarily and then go back when their business is finished, and this is all under the direct order of the Lord. So the appearance of the Lord or the great liberated souls in the material world is different from the appearance of the contaminated living entity who is forced to take birth in the material world due to his desire to lord it over the world.”

Letter to Vrindavanesvari, June 06, 1969

“महान् मुक्तात्मायें और अवतार जो समय-समय पर इस भौतिक जगत् में अवतीर्ण होते हैं, वास्तव में पुनर्जन्म नहीं लेते, क्योंकि वे भौतिक प्रकृति के निमयों अथवा उसके प्रदूषण से परे होते हैं। पतित जीवों के उद्धार के लिए वे कुछ समय के लिए यहाँ आते हैं और अपना कार्य करने के पश्चात् लौट जाते हैं, और यह सब भगवान् के प्रत्यक्ष आदेश के अन्तर्गत होता है। तो भगवान् अथवा महान् आत्माओं का इस संसार में प्रकट होना प्रदूषित बद्धजीव के इस संसार में जन्म लेने से भिन्न होता है, जिन्हें इस जगत् पर प्रभुत्व स्थापित करने की अपनी इच्छा के कारण यहाँ जन्म लेने के लिए बाध्य होना पड़ता है।”

वृन्दावनेश्वरी को पत्र, ६ जून १९६९
7June

“Any nonsense you do and if you say, "It is the latest fashion," everyone will do.”

Honolulu, June 07, 1975

“आप कोई भी उल्टा-सीधा काम करके यदि कहें, "यह नया फैशन है," तो सभी वैसा करने लगेंगे।”

होनालुलु, ७ जून १९७५
8June

“If we make our Deity worship program extremely opulent and gorgeous, and if all of the devotees are always attending arati and holding kirtana in front of the Deities, that will be the best program for attracting the Indian people to Krishna Consciousness Movement.”

Letter to Giriraja, June 08, 1972

“यदि हम अर्चाविग्रहों की पूजा को अत्यन्त ऐश्वर्य और भव्यता के साथ करें, और यदि सभी भक्त सदा आरतियों में भाग लें एवं विग्रहों के समक्ष कीर्तन करें तो भारतीयों को कृष्णभावनामृत आन्दोलन की ओर आकर्षित करने का यह सर्वोत्तम मार्ग होगा।”

गिरिराज को पत्र, ८ जून १९७२
9June

“Vrindaban is meant for retirement. Elderly persons in Krishna Consciousness can devote all their time to devotional service. Such men are wanted to live in Vrindaban, not women and children. That is a fact, the holy dhamas are meant for the sannyasis and brahmacharis especially. If necessary, the management must be done by sannyasis and brahmacharis, not grhasthas.”

Letter to Gopal Krishna, June 09, 1976

“वृन्दावन सेवानिवृत्त होने के बाद का स्थान है। कृष्णभावना में वरिष्ठ भक्त अपना पूरा समय भक्ति के लिए समर्पित कर सकते हैं। ऐसे लोगों को वृन्दावन में रहना चाहिए, न कि स्त्रियों और बच्चों को। यह तथ्य है कि पवित्र धाम संन्यासियों और ब्रह्मचारियों के लिए हैं। यदि आवश्यकता हो तो व्यवस्थापन संन्यासियों और ब्रह्मचारियों द्वारा होना चाहिए, न कि गृहस्थों द्वारा।”

गोपालकृष्ण को पत्र, ९ जून १९७६
10June

“A king is sitting on the throne and there is a bug. The bug and the king, they are on the same throne, but the bug and the king, much difference. Sitting on the same throne does not mean that they have become equal. Why? Due to the constitutional position. The bug's constitutional position is to bite only, and the king's position is to rule. Although they are on the same level, the difference is great gulf of difference. Similarly, God and the living entity may sit down together, may talk together, they lie together, eat together, but that difference will be there.”

Montreal, June 10, 1968

“एक राजा सिंहासन पर बैठा है और एक कीड़ा भी। दोनों एक ही सिंहासन पर बैठे हैं किन्तु दोनों में बड़ा अंतर है। एक ही सिंहासन पर बैठने का अर्थ यह नहीं कि दोनों एक-समान हो गये। क्यों ? अपनी स्वाभाविक स्थिति के कारण। कीड़े की सहज स्थिति दूसरों को काटना है और राजा की स्थिति शासन करना है। यद्यपि दोनों समान स्तर पर हैं उनमें विशाल अन्तर है। इसी प्रकार भगवान् और जीवात्मा दोनों एकसाथ बैठ सकते हैं, एकसाथ बातें कर सकते हैं लेट सकते हैं, खा सकते हैं, किन्तु वह अन्तर बना ही रहेगा।”

माँट्रियल, १० जून १९६८
11June

“First birth is from your parents, but real birth, real life, begins when one accepts a bona fide spiritual master and renders service unto him. Then the path is open for going back to home, back to Godhead, to live eternally in full knowledge and full bliss and in association with the Supreme Personality of Godhead Himself, Lord Krishna.”

Letter to Narayani, June 11, 1972

“पहला जन्म माता-पिता से होता है, किन्तु वास्तविक जन्म या वास्तविक जीवन तब आरम्भ होता है जब व्यक्ति किसी प्रामाणिक गुरु को स्वीकार करता है और उनकी शरण लेता है। तब भगवद्धाम जाने का मार्ग खुल जाता है, जहाँ हम शाश्वत रूप से पूर्ण ज्ञान एवं आनन्दमय भगवान् श्रीकृष्ण के साथ रह सकते हैं।”

नारायणी को पत्र, ११ जून १९७२
12June

“Lord Chaitanya, although Krishna Himself, appealed to His friends and helpers to help Him in His mission and what to speak of me; I am just an ordinary human being. So I need your help.”

Letter to Yogesvara, June 12, 1971

“श्रीचैतन्य महाप्रभु यद्यपि स्वयं श्रीकृष्ण थे फिर भी उन्होंने अपने मित्रों और सहयोगियों से अपील की कि वे उनके मिशन में उनकी सहायता करें। फिर मेरा क्या कहना ; मैं एक साधारण मनुष्य हूँ। मुझे आपकी सहायता की आवश्यकता है।”

योगेश्वर को पत्र, १२ जून १९७१
13June

“I can see you, you can see me, similarly, you can go directly, see God and live with Him, dance with Him, play with Him, eat with Him. That is the perfection of life.”

Paris, June 13, 1974

“मैं आपको देख सकता हूँ और आप मुझे, इसी प्रकार आप प्रत्यक्ष भगवान् को देख सकते हैं और उनके साथ रह सकते हैं, नृत्य कर सकते हैं, खेल सकते हैं, खा सकते हैं। वह जीवन की पूर्णता है।”

पेरिस, १३ जून १९७४
14June

“Vrindavan does not require to be modernized because Krishna's Vrindavan is transcendental village. They completely depend on nature's beauty and nature's protection. The community in which Krishna preferred to belong was Vaisya community, because Nanda Maharaj happened to be a Vaisya king, or landholder, and his main business was cow protection. It is understood that he had 900,000 cows and Krishna and Balarama used to take charge of them, along with His many cowherd boy friends, and every day, in the morning He used to go out with His friends and cows into the pasturing grounds.”

Letter to Hayagriva, June 14, 1968

“वृंदावन को आधुनिक बनाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि कृष्ण का वृंदावन एक अलौकिक गाँव है। वे पूरी तरह से प्रकृति की सुंदरता और उसकी सुरक्षा पर निर्भर हैं। कृष्ण जिस समुदाय से जुड़े रहना पसंद करते थे, वह वैश्य समुदाय था, क्योंकि नंद महाराज एक वैश्य राजा या ज़मींदार थे और उनका मुख्य काम गायों की रक्षा करना था। माना जाता है कि उनके पास 9 लाख गायें थीं और कृष्ण व बलराम, अपने कई ग्वाले दोस्तों के साथ, उनकी देखभाल करते थे; वे हर सुबह अपने दोस्तों और गायों के साथ चरागाहों में जाते थे।”

हयग्रीव को पत्र, 14 जून, 1968
15June

“Spiritual master is representative of God, similarly, king is also representative of God. The father is also representative of God. These are the statements of the sastras. Because they will guide. The king will guide. The spiritual master will guide. The father will guide. What is that guidance? That guidance is how one can become Krishna conscious by education, by culture.”

Mayapur, June 15, 1973

“गुरु भगवान् के प्रतिनिधि होते हैं, इसी प्रकार राजा भी भगवान् का प्रतिनिधि होता है। पिता भी भगवान् का प्रतिनिधि होता है। ये सब शास्त्रों के कथन हैं। क्योंकि वे मार्गनिर्देशन करते हैं। राजा मार्गनिर्देशन करता है। गुरु मार्गनिर्देशन करता है। पिता मार्गनिर्देशन करता है। वह मार्गनिर्देशन क्या है? कि शिक्षा और संस्कृति द्वारा किस प्रकार कृष्णभावनाभावित बना जाये।”

मायापुर, १५ जून १९७३
16June

“If you take one cent from somebody else without doing something good to him or without exchanging something, then you are debtor, and you have to pay him with interest and compound interest. That is the law of karma.”

New Vrindavan, June 16, 1969

“यदि आप किसी का कुछ अच्छा किये बिना अथवा उसे कुछ दिये बिना उससे एक पैसा भी लेते हैं तो आप कर्जदार बन जाते हैं और आपको वह ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के साथ लौटाना होगा। यह कर्म का नियम है।”

नव वृन्दावन, १६ जून १९६९
17June

“Horse is controlled by the mouth. Therefore you have seen the harnesses are fixed in the mouth, the driver controls the mouth and the horse goes. So krishna was a boy. How did He know that "This demon Kesi has come in the shape of a horse. If I have to control him, I will have to control his mouth." So He pushed His hand within the mouth of the horse, and the horse felt it was just like a hot iron bar, so he died. Similarly, when Krishna fought with Aristasura, He knew that to control the bull you have to control the horns, So He took up the horns and killed him. This is svabhaviki, natural. He knows everything.”

Mayapura, June 17, 1973

“घोड़े को उसके मुँह द्वारा काबू किया जात है। इसलिए उनके मुँह में रस्सी बाँधी जाती है और घुड़सवार उसके मुँह से उसे नियंत्रित करता है। तो कृष्ण एक बालक थे। उन्हें कैसे पता था कि “यह केशी असुर घोड़े के रूप में आया है और मुझे उसे नियंत्रित करना है तो मुझे उसके मुँह को काबू करना होगा?" तो उन्होंने घोड़े के मुख में अपना हाथ घुसाया और घोड़े को लगा मानो लोहे की जलती छड़ उसके मुख में हैं। और वह मर गया। इसी प्रकार जब कृष्ण अरिष्टासुर के साथ लड़ रहे थे तो वे जानते थे कि उसे सींगों द्वारा नियंत्रित करना होगा। तो उन्होंने उसके सींग पकड़े और उसे मार डाला। इसे स्वाभाविकी कहते हैं अर्थात् वे सब जानते हैं।”

मायापुर, १७ जून १९७३
18June

“You are mine and I am Krishna's, therefore you are also Krishna's.”

Letter to Gargamuni, June 18, 1968

“तुम मेरे हो और मैं श्रीकृष्ण का हूँ, इसलिए तुम भी श्रीकृष्ण के हो।”

गर्गमुनि को पत्र, १८ जून १९६८
19June

“If there is lack of obedience then there cannot be discipline, and without discipline we cannot manage a huge world organization.”

Los Angeles, June 19,1972

“यदि आज्ञाकारिता का अभाव होगा तो अनुशासन नहीं हो सकता और बिना अनुशासन के हम इस विशाल विश्वव्यापी संस्था का व्यवस्थापन नहीं कर सकते।”

लॉस ऐन्जिलिस, १९ जून १९७२
20June

“In Vrindavana, when we walk on the street, the carts-men, the milkmen carrying milk, immediately they'll off namaskara, "Swamiji." The other day we were walking and we entered one field. just for walking. So the villagers, the cultivators, they came to congratulate us and receive us. "Swamiji, it is our great fortune that you have come to our field." But in your country if I would have entered in another's place, perhaps they would have brought charge of trespass or might have shot us down. So that is the different system. That by birthright they are Krishna conscious in Vrindavan.”

Toronto, June 20, 1976

“वृन्दावन में जब हम सड़क पर चलते हैं तो बैलगाड़ी वाले या दूध वाले तुरन्त नमस्कार करते हैं, "स्वामीजी।" कुछ दिन पहले चलते-चलते हम सैर करने के लिए एक खेत में चले गये। तो गाँववाले किसान आये और हमारा स्वागत करने लगे। "स्वामीजी, यह हमारा सौभाग्य है कि आप हमारे खेत में आये।" किन्तु तुम्हारे देश में यदि मैं किसी दूसरे के स्थान में प्रवेश करूँगा तो शायद वे मुझपर घुसपैठी का आरोप लगा देंगे, अथवा मुझे गोली से उड़ा ही देंगे। तो यह अन्तर है। वृन्दावन में लोग जन्म से ही कृष्णभक्त हैं।”

टोरोन्टो, २० जून १९७६
21June

“A Spiritual Master is always liberated. In any condition of His life He should not be mistaken as ordinary human being. This position of a Spiritual Master is achieved by three processes: Sadhana siddha -one who is liberated by executing the regulative principle of devotional service; Kripa siddha-one who is liberated by the mercy of Krishna or His devotee; Nitya siddha --- one who is never forgetful of Krishna throughout his whole life. These are the three features of the perfection of life.”

Letter to Tamala Krsna, June 21, 1970

“गुरु सदैव मुक्त रहते हैं। जीवन की किसी भी परिस्थिति में उन्हें साधारण मनुष्य मानने की भूल नहीं करनी चाहिए। गुरु का यह स्तर तीन प्रकार से प्राप्त होता है - साधनासिद्ध - जो साधना भक्ति के नियमों का पालन करने से मुक्त बना है, कृपासिद्ध - जो श्रीकृष्ण अथवा उनके भक्तों की कृपा से मुक्त बना है, नित्यसिद्ध - वह जो अपने पूरे जीवन कभी भी श्रीकृष्ण को न भूला हो। जीवन की पूर्णता इन तीन प्रकार से प्राप्त होती है।”

तमालकृष्ण को पत्र, २१ जून १९७०
22June

“In the Vedic conception of Grhastha, householder, it is recommended that a householder shall see that even a lizard living in the room or even a snake living in that house should not starve. They should be also given food. And what to speak of others? Conversation with Prof. Kotovsky,”

June 22, 1971, Moscow.

“वैदिक सिद्धान्त के अनुसार एक गृहस्थ को देखना चाहिए कि उसके घर में रहने वाली छिपकली अथवा यहाँ तककि साँप भी भूखा न रहे। उन्हें भी भोजन मिलना चाहिए। और फिर अन्यों का क्या कहना?”

प्रोफैसर कोटोफ्स्की के साथ वार्तालाप, २२ जून १९७१, मॉस्को
23June

“The disciple's duty is to be ready always to serve the spiritual master, at any cost.”

Los Angeles, June 23, 1972

“एक शिष्य का कर्तव्य है कि उसे किसी भी कीमत पर अपने गुरु की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।”

लॉस एन्जिलिस, २३ जून १९७२
24June

“If the wife is helpful in the spiritual progress of life, she is the best friend and philosopher. So in Krishna Consciousness the wife is never a burden, but she is completely a counterpart.”

Letter to Vrindavana Candra, 24 June, 1970

“यदि पत्नी आध्यात्मिक जीवन में प्रगति हेतु सहायक है तो वह सर्वोत्तम मित्र और दार्शनिक है। तो कृष्णभक्ति में पत्नी कभी भी बोझ नहीं होती, वह अर्धांगिनी होती है।”

वृन्दावनचन्द्र को पत्र, २४ जून १९७०
25June

“As soon as you offer yourself to be enjoyed by Krishna as servant, according to His order you serve, then immediately you are in the spiritual world. If you want to remain in the spiritual world, this temple is the spiritual world. We are not living in Melbourne. This temple is not Melbourne. It is Vaikuntha. It is Vrindavana. So if you stick to this temple service, Krishna's service, then you are not in this material world.”

Melbourne, June 25, 1974

“जैसे ही आप स्वयं को श्रीकृष्ण के सेवक के रूप में समर्पित करते हैं और सेवक की भाँति उनकी आज्ञा का पालन करते हैं, आप तुरन्त आध्यात्मिक जगत में होते हैं। यदि आप आध्यात्मिक जगत में रहना चाहते हैं तो यह मंदिर आध्यात्मिक जगत है। हम मेलबॉर्न में नहीं रह रहे। यह मंदिर मेलबॉर्न में नहीं है। यह वैकुण्ठ है। यह वृन्दावन है। तो यदि तुम मंदिर में दी जाने वाली श्रीकृष्ण की सेवाओं को ध्यानपूर्वक करोगे तो तुम इस भौतिक जगत् में नहीं रहोगे।”

मेलबॉर्न, २५ जून १९७४
26June

“Innocent men, women, they are kept in that factory simply for livelihood. A little work will provide his needs. Nature has given so much facility. They can grow little food anywhere. The cows are there in the pasturing ground. Take milk and live peacefully. Why you open factories?”

New Vrindavan, June 26, 1976

“मासूम स्त्री-पुरुषों को मात्र जीविका के लिए कारखानों में रखा जाता है। उनकी आवश्यकताओं को तो थोड़े-से काम द्वारा पूरा किया जा सकता है। प्रकृति ने कितनी सुविधायें दी हैं। वे कहीं भी अन्न उगा सकते हैं। चरावाहों में गाय चरती हैं। उनसे दूध लो और शान्ति से जीवन यापन करो। कारखाने खोलने की क्या आवश्यकता है?”

नव वृन्दावन, २६ जून १९७६
27June

“When our eyes are anointed with love of God, we can see Him everywhere. We have to develop our seeing power by developing love of Godhead. When one is sufficiently developed in Krishna consciousness, he can see the Lord every moment within his heart and everywhere, wherever he goes.”

San Francisco, June 27, 1971

“जब हमारे नेत्रों में भगवद्प्रेम का अंजन लगा होगा हम सर्वत्र भगवान् को देख पायेंगे। हमें भगवद्प्रेम का विकास करके अपनी दृष्टि की शक्ति को बढ़ाना होगा। जब व्यक्ति कृष्णभक्ति में पर्याप्त रूप से प्रगति कर लेता है तो वह जहाँ भी जाता है सर्वत्र तथा प्रतिक्षण अपने हृदय में भगवान् को देखता है।”

सैन फ्रांसिस्को, २७ जून १९७१
28June

“The holy name is so powerful that even by chanting with offense, gradually he becomes pure. Therefore we should not give up chanting. Any circumstances, we should go on chanting Hare Krishna.”

Denver, June 28, 1975

“हरिनाम इतना शक्तिशाली है कि अपराध करते हुए जप किया जायेगा तो भी व्यक्ति धीरे-धीरे शुद्ध हो जायेगा। इसलिए हमें जप नहीं छोड़ना है। हर परिस्थिति में हमें हरे कृष्ण का जप करना है।”

डेनवर, २८ जून १९७५
29June

“One old man and his wife, sitting together. The wife is requesting the old husband, "Chant, chant, chant," and the husband is replying: "Can't, can't, can't." This cartoon we have seen. He will say three times: 'Can't, can't, can't." But not "Krishna, Krishna, Krishna."”

Mayapura, June 29, 1973

“एक बूढ़ा व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बैठा था। पत्नी ने अपने बूढ़े पति से निवेदन किया, “जप करो, जप करो, जप करो," और पति ने उत्तर दिया, "चुप रहो, चुप रहो, चुप रहो।" यह कार्टून हमने देखा है। वह तीन बार कहेगा, "चुप रहो, चुप रहो, चुप रहो।" किन्तु वह "कृष्ण, कृष्ण, कृष्ण'' नहीं कहेगा।”

मायापुर, २९ जून १९७३
30June

“As God is good, we are also good. But due to our material association, we have become bad. So if we revive our old position, Krishna consciousness, then automatically we shall become all-good.”

Calcutta, June 30, 1973

“जिस प्रकार भगवान अच्छे हैं, हम भी अच्छे हैं। किन्तु भौतिक संग के कारण हम खराब हो गये हैं। तो यदि हम अपनी मूल स्थिति अर्थात् कृष्णभावना को पुनः जागृत कर लें तो स्वाभाविक रूप से हम ठीक हो जायेंगे।”

कलकत्ता, ३० जून १९७३
1July

“It is good to be prepared with a well-thought lecture in advance. However, we must be able to preach effectively at a moment's notice or under any conditions or circumstances also. As you begin to study the Sanskrit words, in each word you will find a treasure house of different understanding.”

letter to Satsvarupa, July 01, 1972

“अच्छा होगा यदि पहले से ही विचार करके प्रवचन की तैयारी कर ली जाये। किन्तु यदि हमें एक क्षण पहले भी प्रचार करने के लिए कहा जाये तो हमें किसी भी परिस्थिति में प्रभावशाली तरह से प्रचार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। जैसे-जैसे तुम संस्कृत शब्दों का अध्ययन करोगे, प्रत्येक शब्द में तुम्हें विभिन्न अभिप्रायों का खजाना प्राप्त होगा।”

सत्स्वरूप को पत्र, १ जुलाई १९७२
2July

“As soon as one man sees the breast and this armpit of a young woman, then he is finished. And so long he will be charmed with these things, he has to take birth again and again.”

Washington D.C ., July 02, 1976

“जैसे ही कोई व्यक्ति किसी युवती के स्तन और उसकी कांख देखता है वह बस खतम हो जायेगा। और जब तक वह इनसे प्रलोभित होगा उसे बार-बार जन्म लेना पड़ेगा।”

वाशिंगटन, २ जुलाई १९७६
3July

“Anyone who carries Krishna within himself, constantly, can go anywhere and turn the place into a sacred pilgrimage.”

Letter to Rupanuga, July 03, 1968

“जो अपने अन्तःकरण में सदैव श्रीकृष्ण को धारण करता है वह कहीं भी जा सकता है और उस स्थान को पवित्र तीर्थस्थान में परिवर्तित कर सकता है।”

रूपानुग को पत्र, ३ जुलाई १९६८
4July

“So far as learning the film industry, that is out of the question. Krishna industry is good engagement for us.”

Letter to Nayanabhirama, July 04, 1971

“जहाँ तक फिल्म इंडस्ट्री में प्रशिक्षण की बात है, तो उसका प्रश्न ही नहीं उठता। हमारे लिए "कृष्ण इंडस्ट्री" बेहतर कार्य है।”

नयनाभिराम को पत्र, ४ जुलाई १९७१
5July

“Originally Krishna's energy is one; spiritual energy. But according to different functions, Maya is represented differently. In the material world the energy is called Bhadra, and in the spiritual world the same Maya is called Subhadra. Su means auspicious. So in the spiritual world, the same Maya works auspiciously, and in the material world the same Maya works inauspiciously.”

Letter to Upendra, July 05, 1969

“मूल रूप से श्रीकृष्ण की एक शक्ति है - आध्यात्मिक शक्ति। किन्तु भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए माया अलग-अलग रूप लेती है। भौतिक जगत् में शक्ति को भद्रा कहते हैं और आध्यात्मिक जगत में उसी माया को सुभद्रा कहते हैं। "सु" अर्थात् शुभ। तो आध्यत्मिक जगत् में वही माया शुभ कार्य करती है और भौतिक जगत् में वही माया अशुभ कार्य करती है।”

उपेन्द्र को पत्र, ५ जुलाई १९६९
6July

“When initiation is given, the Spiritual Master becomes the spiritual father and the gayatri mantra becomes the spiritual mother and thus second birth takes place.”

Letter to Hridayananda, July 06, 1971

“दीक्षा के समय गुरु आध्यात्मिक पिता बन जाता है और गायत्री मंत्र आध्यात्मिक माता और इस प्रकार (शिष्य का) दूसरा जन्म होता है।”

हृदयानन्द को पत्र, ६ जुलाई १९७१
7July

“Think of Krishna always and try to work sincerely, and everything will come automatically.”

Letter to Aniruddha, July 07, 1968

“सदैव श्रीकृष्ण का चिन्तन करो और गम्भीरता के साथ कार्य करो, और फिर सबकुछ अपने-आप होता जायेगा।”

अनिरुद्ध को पत्र, ७ जुलाई १९६८
8July

“I am your Spiritual Father, and Krishna is your Spiritual Husband. A girl can never forget either her father or her husband.”

Letter to Jadurani, July 08, 1967

“मैं तुम्हारा आध्यात्मिक पिता हूँ और श्रीकृष्ण तुम्हारे आध्यात्मिक पति। एक युवती न तो अपने पिता को भूल सकती है और न ही अपने पति को।”

जदुराणी को पत्र, ८ जुलाई १९६७
9July

“To train a new man is like training a wild animal to be a pet. just like the tiger is trained in the circus and later on they are dancing to the tune of the master. So the point being stressed is training. A preacher should always be tolerant.”

Letter to Gaura Hari July 09, 1971

“किसी नये व्यक्ति को प्रशिक्षण देना किसी जंगली पशु को पालतु बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के समान है। जिस प्रकार सर्कस में शेर को प्रशिक्षण दिया जाता है और बाद में वह मास्टर के इशारे पर नाचता है। तो प्रशिक्षण का महत्व है। एक प्रचारक को सदैव सहनशील होना चाहिए।”

गौरहरि को पत्र, ९ जुलाई १९७१
10July

“Although the Goddess of Fortune is very restless and does not like to stay in one place for very long time, she is always finding new wonderful things in serving Krishna's Lotus Feet so that she never thinks of leaving Him. This is actually the position of Krishna Consciousness, that when we get some taste of rendering sublime loving service to the Lord, no more do we have any taste for any other engagements.”

Letter to Laxmimoni, July 10, 1969

“यद्यपि लक्ष्मीदेवी बहुत चंचल हैं और किसी भी स्थान पर अधिक समय तक नहीं रहतीं, फिर भी उन्हें श्रीकृष्ण के चरणकमलों की सेवा में सदैव नया-नया आनन्द मिलता है और इसलिए वे कभी भी उन्हें छोड़ने का विचार तक नहीं करतीं। वास्तव में कृष्णभावना की यही स्थिति है कि जब हमें भगवान् की प्रेममयी सेवा करने का थोड़ा स्वाद मिल जाता है तो अन्य कुछ कार्य करने का स्वाद अपने-आप ही चला जाता है।”

लक्ष्मी मनी को पत्र, १० जुलाई १९६९
11July

“You have asked if it is true that the Spiritual Master remains in the material universe until all of His disciples are transferred to the Spiritual Sky. The answer is yes, this is the rule. Therefore, every student should be very much careful not to commit any offense that wil be detrimental to this promotion to the Spiritual Kingdom, and thereby the Spiritual Master has to incarnate again to deliver him. This sort of mentality will be a kind of offense to the Spiritual Master. Anyone who defies and therefore disconnects the relationship with the Spiritual Master can hardly expect the assistance of the Spiritual Master life after life.”

Letter to Jayapataka, July 11, 1969

“तुमने पूछा है कि क्या यह सत्य है कि जब तक सभी शिष्य भगवद्धाम नहीं लौट जाते गुरु को भौतिक जगत् में रहना पड़ता है या नहीं। इसका उत्तर है हाँ। यही नियम है। इसलिए प्रत्येक शिष्य को चाहिए कि वह सदैव सावधान रहे और ऐसा कोई अपराध न करे जो भगवद्धाम जाने के लिए प्रतिकूल हो, क्योंकि उसका उद्धार करने के लिए गुरु को पुनः अवतार लेना पड़ेगा। इस प्रकार की मानसिकता गुरु के प्रति अपराध है। जो भी गुरु अवज्ञा करता है और गुरु के साथ अपना सम्बन्ध तोड़ता है, वह जन्म-जन्मांतर तक गुरु की सहायता की अपेक्षा नहीं कर सकता।”

जयपताका को पत्र, ११ जुलाई १९६९
12July

“If by the tongue you chant Hare Krishna mantra, and by the tongue you taste prasadam, you will be perfect, simply by executing these two things.”

London, July 12, 1973

“यदि तुम अपनी जिह्वा से हरे कृष्ण मंत्र का कीर्तन करो और जिह्वा से प्रसाद खाओ तो मात्र ये दो कार्य करने से तुम्हारा जीवन पूर्ण हो जायेगा।”

लंदन, १२ जुलाई १९७३
13July

“By chance if one forgets Krishna, Krishna does not forget him.”

Philadelphia, July 13, 1976

“संयोग से यदि कोई श्रीकृष्ण को भूल जाता है तो भी श्रीकृष्ण उसे नहीं भूलते।”

फिलेडेल्फिया, १३ जुलाई १९७६
14July

“If one is a poor man, he can go to some friend's house and accept food and then come back, but one should never accept residence in other's house.”

Letter to Hayagriva, July 14, 1968.

“यदि कोई गरीब है तो वह अपने किसी मित्र के घर जाकर भोजन स्वीकार कर सकता है, किन्तु व्यक्ति को कभी भी किसी अन्य के घर में रहना नहीं चाहिए।”

हयग्रीव को पत्र, १४ जुलाई १९६८
15July

“Valuable nuts like almonds, macadamias, walnuts, coconuts, etc. take a long time to fructify. Anything valuable takes a little time to come into existence. Therefore there is no harm in waiting for the best thing. Letter to Syamasundara,”

July 15, 1969

“बादाम, पिस्ता, अखरोट, नारियल जैसे मूल्यवान वृक्षों पर फल लगने के लिए काफी समय लगता है। किसी भी मूल्यवान कार्य के फलीभूत होने में समय लगता ही है। इसलिए सर्वश्रेष्ठ वस्तु के लिए प्रतीक्षा करने में कोई हानि नहीं है।”

श्यामसुन्दर को पत्र, १५ जुलाई १९६९
16July

“If the husband is first class and the wife is chaste and faithful, then the home is heaven.”

San Francisco, July 16, 1975

“यदि पति अव्वल दर्जे का है और पत्नी पतिव्रता और श्रद्धालु है तो घर स्वर्ग है।”

सैन फ्रांसिस्को, १६ जुलाई १९७५
17July

“You are all my limbs of my body. Unless you cooperate, my life will be useless.”

Letter to Brahmananda, July 17, 1968

“तुम सभी मेरे शरीर के अंग हो। जबतक तुम सहयोग नहीं करोगे मेरा जीवन व्यर्थ रहेगा।”

ब्रह्मानन्द को पत्र, १७ जुलाई १९६८
18July

“I know that if you maintain the association of devotees your life will be happy and perfect. That is the version of the sastra that the most important thing of spiritual realization is the company of realized souls or pure devotees of the Lord.”

Letter to Tribhuvanatha, July 18, 1970

“मैं जानता हूँ कि यदि तुम भक्तों का संग करोगे तो तुम्हारा जीवन सुख और पूर्ण होगा। यह शास्त्रों का मत है और आध्यात्मिक साक्षात्कार के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण वस्तु सिद्धात्माओं अथवा भगवान् के शुद्ध भक्तों का संग करना है।”

त्रिभुवन्नाथ को पत्र, १८ जुलाई १९७०
19July

“Crying is a great transcendental pleasure. That they cannot understand, the poor fund of knowledge. Caitanya Mahaprabhu was simply crying. That is love. So that they do not understand, how crying can be pleasure. That is Mayavada.”

Vrindavana, July 19, 1977

“रोना एक महान् दिव्य सुख है। वे मंदबुद्धि इसे नहीं समझ सकते। श्रीचैतन्य महाप्रभु बस रोते रहते थे। वह प्रेम है। वे इसे नहीं समझ सकते कि रोना कैसे सुखद हो सकता है। वह मायावाद है।”

वृन्दावन, १९ जुलाई १९७७
20July

“Our Krishna consciousness movement is how to become one of the gopi-jana. Then Krishna will save us from any danger, even by lifting a hill or mountain.”

New York, July 20, 1971

“हमारे कृष्णभावनामृत आन्दोलन का लक्ष्य है कि कैसे गोपीजन बना जाये। फिर श्रीकृष्ण हमें सभी खतरों से बचायेंगे, उसके लिए चाहे उन्हें गोवर्धन पर्वत ही क्यों न उठाना पड़े।”

न्यूयॉर्क, २० जुलाई १९७१
21July

“When the husband is executing his activities very nicely it is credit not only to the husband himself, but it is a credit to his wife also.”

Letter to Balai, July 21, 1969

“जब पति अपने कार्यों को भली-भाँति निभाता है तो उसका श्रेय केवल उसे ही नहीं मिलता, अपितु पत्नी को भी उसका श्रेय प्राप्त होता है।”

बलाई को पत्र, २१ जुलाई १९६९
22July

“Rich man's son, he hasn't got to do anything, so his brain is devil's workshop.”

London, July 22, 1973

“धनी व्यक्ति के पुत्र के पास करने के लिए कुछ नहीं होता, तो उसका दिमाग शैतान का घर बन जाता है।”

लंदन, २२ जुलाई १९७३
23July

“If you send the typewriter to heaven, it is to be worked as typewriter. Either in this hell or heaven, typewriter will kat, kat, kat, kat. Similarly our position is servant. If you don't become servant of Krishna, then you become servant of your wife, your children, your relative, your country, your nation, your dog.”

London, July 23, 1973

“यदि तुम टाइपराइटर को स्वर्ग में भी भेज दो फिर भी वह टाइपराइटर का ही काम करेगा। चाहे स्वर्ग में या नरक में, टाइपराइटर कट, कट, कट, कट ही करेगा। इसी प्रकार हम सेवक हैं। यदि तुम श्रीकृष्ण के सेवक नहीं बनेंगे तो तुम्हें अपनी पत्नी, अपने बच्चों, अपने सम्बन्धियों, अपने देश, अपने राष्ट्र, अपने कुत्ते का सेवक बनना पड़ेगा।”

लंदन, २३ जुलाई १९७३
24July

“You cannot stop war and go on killing animals. There will be so many accidents for killing. When Krishna kills, He kills wholesale. When I kill - one after another. But when Krishna kills, they assemble all the killers and kill.”

New York, July 24, 1971

“ऐसा नहीं है कि आप पशुओं को मारते रहेंगे किन्तु आपके बीच होने वाले युद्ध समाप्त हो जायेंगे। अनेक प्रकार से मृत्यु होंगी। जब श्रीकृष्ण मारते हैं तो वे एकसाथ ही मारते हैं, थोक में। जब मैं मारता हूँ तो एक-एक करके मारूँगा। किन्तु जब श्रीकृष्ण मारते हैं, वे सभी हत्यारों को एकसाथ इकट्ठा करते हैं और मार देते हैं।”

न्यूयॉर्क, २४ जुलाई १९७१
25July

“The spiritual science becomes revealed to the devotee from within the heart according to the degree of his surrender to Krishna.”

Letter to Ekayani, July 25, 1970

“श्रीकृष्ण के प्रति शरणागति के स्तर के अनुसार एक भक्त के हृदय में आध्यात्मिक ज्ञान प्रस्फुटित होता है।”

एकयानी को पत्र, २५ जुलाई १९७०
26July

“Tulasi is a worshipable plant so there is no question of using any sprays. The best thing is to simply daily water tulasi devi and keep her clean. Nothing else is required. Letter to Vrinda devi dasi,”

July 26, 1975

“तुलसी पूजनीय पौधा है तो किसी भी प्रकार की दवाई छिड़कने का प्रश्न ही नहीं उठता। सबसे अच्छा होगा कि प्रतिदिन उसमें पानी दिया जाये और उसे साफ रखा जाये। अन्य किसी भी कार्य की आवश्यकता नहीं है।”

वृन्दादेवी दासी को पत्र, २६ जुलाई १९७५
27July

“A leader must be peaceful, self-controlled, austere, pure, tolerant, honest, wise, learned and religious.”

Letter to Karandhara, July 27, 1973

“लीडर को शान्त, आत्मनियंत्रित, तपस्वी, शुद्ध, सहनशील, ईमानदार, बुद्धिमान, विद्वान और धर्मशील होना चाहिए।”

करंधर को पत्र, २७ जुलाई १९७३
28July

“Every individual being must have his opinion, that is the significance of individuality, but all such differences of opinions must coincide in Krishna.”

Letter to Mandali Bhadra, July 28, 1969

“प्रत्येक व्यक्ति का अपना मत होना ही चाहिए; वह व्यष्टित्व की पहचान है। किन्तु वे सभी मताभेद श्रीकृष्ण में मिल जाने चाहिए।”

मण्डली भद्र को पत्र, २८ जुलाई १०९६९
29July

“The police department may be horrible for the criminals, but to the government it is a department as good as university department. Similarly, mahamaya is horrible to the conditioned soul, but to the liberated soul, there is no fear of mahamaya, because he is protected by yogamaya.”

Letter to Madhusudana, July 29, 1968

“पुलिस विभाग अपराधियों के लिए भयकारी हो सकता है किन्तु सरकार के लिए वह विभाग शिक्षा विभाग के ही समान है। इसी प्रकार महामाया बद्धजीवों के लिए भयानक है, किन्तु मुक्त जीवात्माओं के लिए महामाया का कोई भय नहीं है क्योंकि वे योगमाया द्वारा संरक्षित रहते हैं।”

मधुसूदन को पत्र, २९ जुलाई १९६८
30July

“Child-worship is more important than deity-worship. If you cannot spend time with your child, then stop the duties of pujari. These children are given to us by Krishna. They are Vaisnavas and we must be very careful to protect them. These are not ordinary childern, they are Vaikuntha children, and we are very fortunate we can give them chance to advance further in Krishna Consciousness. That is very great responsibility, do not neglect it or be confused.”

Letter to Arundhati, July 30, 1972

“बच्चों की पूजा करना विग्रहों की पूजा से अधिक महत्वपूर्ण है। यदि तुम अपने बच्चे के साथ समय नहीं बिता सकते तो पुजारी की अपनी सेवा रोक दो। हमें श्रीकृष्ण द्वारा ये बच्चे प्राप्त हुए हैं। ये वैष्णव हैं और हमें अत्यन्त सावधानी से इनकी देखरेख करनी है। ये साधारण बच्चे नहीं हैं। ये वैकुण्ठ से आये हैं और हम अत्यन्त भाग्यवान हैं कि हम इन्हें कृष्णभक्ति में आगे बढ़ने का अवसर दे सकते हैं। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसकी उपेक्षा न करो।”

अरुंधति को पत्र, ३० जुलाई १९७२
31July

“There is a book called Aquarian Gospel in which it is stated that Lord Jesus Christ lived in the temple of Jagannatha. Without being His devotee, how could he live there and how the authorities could allow a non-devotee to live there? From that book it appears that Lord Jesus Christ lived in intimate relations with the priest order.”

Letter to Hayagriva, July 31, 1969

“एक पुस्तक है जिसका नाम है "एक्केरियन गॉस्पैल" जिसमें लिखा है कि ईसा मसीह जगन्नाथ मंदिर में रहे थे। बिना भगवान् के भक्त हुए वे कैसे वहाँ रह सकते थे, और कैसे मंदिर के अधिकारी एक अभक्त को वहाँ रहने की अनुमति देते? उस पुस्तक से प्रतीत होता है कि ब्राह्मणों के साथ ईसा मसीह के घनिष्ठ सम्बन्ध थे।”

हयग्रीव को पत्र, ३१ जुलाई १९६९
1August

“Sometimes by association of the great, one appears great. In the sun is great heat and light, and by reflecting the greatness of the sun's light, the moon in dead of night also appears great. Actually the moon is by nature dark and cold, but in association with sun it has become accepted as great.”

Letter to Jahnava, August 01, 1973

“कई बार महान् व्यक्ति के संग से अन्य भी महान् प्रतीत होते हैं। सूर्य में अपार ऊष्मा और प्रकाश है और सूर्य प्रकाश की महानता को प्रकाशित करने के कारण अंधेरी रात में चन्द्रमा भी महान् दिखाई देती है। वास्तव में चन्द्रमा एक अंधकारयुक्त और ठण्डा ग्रह है किन्तु सूर्य के संग के कारण उसे भी महान् स्वीकार कर लिया जाता है।”

जाह्नवा को पत्र, १ अगस्त १९७३
2August

“A fish, when it is put into the land, it is unhappy, or death. Similarly, if you, the creature of the land, if you are put into the water, you are unhappy, and death. So because we belong to the spiritual nature, so long we shall remain in the material nature, we must be unhappy.”

Vrindavan, August 02, 1974

“जब मछली को धरती पर छोड़ा जाता है तो वह दुःखी हो जाती है, या मर जाती है। इसी प्रकार यदि आप धरती के प्राणियों को जल में छोड़ा जाये तो आप पीड़ित होंगे अथवा मर जायेंगे। इसलिए चूँकि हम आध्यात्मिक जगत् के रहने वाले हैं, जबतक हम इस भौतिक जगत् में रहेंगे हम दुःखी रहेंगे।”

वृन्दावन, २ अगस्त १९७४
3August

“Anything fresh, that is full of vitamin. Grow fresh, take fresh.”

Paris, August 03, 1976

“जो भी ताजा होता है वह विटामिनों से भरा होता है। ताजा उगाओ, ताजा खाओ।”

पेरिस, ३ अगस्त १९७६
4August

“Vaisnavas do not require to practice any yogic power to become materially powerful. Simply his surrender to Krishna makes him all-powerful. This is the position of Vaisnava.”

Vrindavana, August 04, 1974

“वैष्णवों को भौतिक रूप से शक्तिशाली बनने के लिए किसी भी प्रकार की योग-पद्धति का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके द्वारा श्रीकृष्ण की शरण का कार्य उन्हें सर्वशक्तिशाली बना देता है। ऐसे होते हैं वैष्णव।”

वृन्दावन, ४ अगस्त १९७४
5August

“Habit is the second nature. So practice.”

Detroit, August 05, 1975

“आदत हमारा दूसरा स्वभाव होती है। इसलिए अभ्यास करो।”

डिट्रॉइट, ५ अगस्त १९७५
6August

“Our Society is like one big family and our relationships should be based on love and trust. We must give up the fighting spirit and use our intelligence to push ahead.”

Letter to Upendra, August 06, 1970

“हमारा संघ एक बड़े परिवार के समान है और हमारे सम्बन्ध प्रेम और विश्वास पर आधारित होने चाहिए। हमें लड़ाई-झगड़े की भावना त्याग देनी चाहिए और इस आन्दोलन को आगे बढ़ाने के लिए बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए।”

उपेन्द्र को पत्र, ६ अगस्त १९७०
7August

“In this age, it is more important to create devotees than to construct temples.”

Hawaii, August 07, 1969

“इस युग में मंदिरों के निर्माण की अपेक्षा भक्त बनाना अधिक महत्वपूर्ण है।”

हवाई, ७ अगस्त १९६९
8August

“The pickpocket takes from your pocket and he becomes a criminal, and when the wife takes thousand dollars from your pocket, you do not consider her to be criminal. You laugh, "Oh, you have taken the money?" "Yes, I've taken." The business is a pickpocket. Actually thieves and rogues, but we have named them "relatives."”

Tehran, August 08, 1976

“जब जेबकतरा आपकी जेब से पैसा निकालता है तो वह अपराधी बन जाता है और जब पत्नी आपकी जेब से हजार रुपये निकालती है तो आप उसे अपराधी नहीं मानते। आप हँस देते हैं, "अरे, तुमने पैसे निकाली है?" "हाँ, मैंने लिये हैं।" दोनों ने जेब से पैसे निकाले हैं। वास्तव में सब चोर-डाकू हैं किन्तु हमने उन्हें "रिश्तेदार" नाम दिया है।”

तेहरान, ८ अगस्त १९७६
9August

“Krishna takes special appreciation for His devotees who are engaged in risking for His preaching work, and He will give you special care and guidance at all times because you are sincerely trying to serve Him in this way.”

Letter to Amogha, August 09, 1972

“श्रीकृष्ण उन भक्तों की विशेष प्रशंसा करते हैं जो प्रचार-कार्य के लिए खतरे उठाते हैं। वे तुम्हारा विशेष ध्यान रखेंगे और सदैव तुम्हारा मार्गदर्शन करेंगे क्योंकि तुम इस कार्य में गम्भीरता से सेवा करने का प्रयास कर रहे हो।”

अमोघ को पत्र, ९ अगस्त १९७२
10August

“You expand the empire of Krishna consciousness. Krishna has given you the ability. Do it enthusiastically with the courage of an Englishman and the heart of a Bengali mother.”

Vrindavan, August 10, 1977

“तुम कृष्णभावना के इस साम्राज्य को फैलाओ। श्रीकृष्ण ने तुम्हें क्षमता दी है। एक अंग्रेज सैनानी के साहस और एक बंगाली माँ के हृदय के साथ इसे उत्साह से करो।”

वृन्दावन, १० अगस्त १९७७
11August

“We should take any lila of Krishna as Supreme. The Vrindavan lila, Krishna's lila with the gopis, is the most confidential lila. We should not entertain this confidential lila unless we are liberated. It is very difficult subject. And because they cannot understand what is Krishna's lila, they imitate, they fall down.”

Vrindavan, August 11, 1974

“हमें श्रीकृष्ण की किसी भी लीला को सर्वश्रेष्ठ मानना चाहिए। वृन्दावन लीला अथवा गोपियों के साथ श्रीकृष्ण की लीलायें सर्वाधिक गोपनीय लीलायें हैं। जबतक हम मुक्ति के स्तर पर न हों हमें इनपर अधिक विचार नहीं करना चाहिए। यह अत्यन्त कठिन विषय है। और चूँकि वे श्रीकृष्ण की लीला को समझ नहीं पाते वे इसकी नकल करते हैं और उनका पतन हो जाता है।”

वृन्दावन, ११ अगस्त १९७४
12August

“Kirtana means both lecturing and chanting with music. The chanting with music is especially attractive for the mass of people, but talking from philosophical point of view on Krishna Consciousness is also chanting.”

Letter to Upendra, August 12, 1968

“कीर्तन का अर्थ प्रवचन देना और संगीत के साथ गाना दोनों है। संगीतयुक्त कीर्तन विशेष रूप से जनसामान्य को आकर्षित करने के लिए है, किन्तु श्रीकृष्ण के विषय में दार्शनिक चर्चा भी कीर्तन ही है।”

उपेन्द्र को पत्र, १२ अगस्त १९६८
13August

“Yes. As soon as you become strong. naturally there will be more enemies. That is natural.”

Vrindavana, August 13, 1974

“हाँ। जैसे ही आप शक्तिशाली बन जाते हैं स्वाभाविक रूप से आपके शत्रु बढ़ जाते हैं। यह स्वाभाविक है।”

वृन्दावन, १३ अगस्त १९७४
14August

“Husband and wife dying together, it is because asakti (attachment) is there. That asakti will help him, that the wife will become a husband next life, and the husband will become wife next. And in that way they'll have to take birth again.”

August 14, 1976, Bombay

“पति और पत्नी साथ में मरते हैं क्योंकि उनमें आसक्ति है। इस आसक्ति के कारण अगले जन्म में पत्नी पति बनेगी और पति पत्नी बनेगा। और इस प्रकार वे पुनः जन्म लेंगे।”

१४ अगस्त, १९७६ बम्बई
15August

“Whether you are lusty or a thief or a murderer or whatever it may be --- somehow or other you must develop this eagerness, this desire: "I must see Krishna." Then Krishna will be seen.”

Los Angeles, August 15, 1972

“चाहे आप कामुक हों, चाहे चोर, चाहे हत्यारे अथवा चाहे कुछ भी - किसी न किसी प्रकार आपको यह उत्कण्ठा, यह इच्छा विकसित करनी है कि “मुझे श्रीकृष्ण के दर्शन करने ही हैं।" तब श्रीकृष्ण दिखाई देंगे।”

लॉस ऐन्जिलिस, १५ अगस्त १९७२
16August

“Regarding the art of management, constant changing is not good. Even if there is some fault in management it should be corrected, not changed. Besides that, Vaisnava philosophy is that everyone is addressed as prabhu, or master. Everyone should consider himself the servant of the other. That will make management very nice.”

Letter to Batu Gopal, August 16,1974

“जहाँ तक अच्छे प्रबन्धन की कला का सम्बन्ध है, बार-बार परिवर्तन ठीक नहीं है। यदि प्रबन्धन में कुछ दोष हैं तो उसे ठीक करना चाहिए, न कि उसे बदलना। इसके साथ ही, वैष्णव सिद्धान्त है कि सभी को प्रभु कहकर सम्बोधित किया जाये। प्रत्येक को चाहिए कि स्वयं को अन्यों का सेवक समझे। इससे प्रबन्धन बहुत अच्छा हो जायेगा।”

बटु गोपाल को पत्र, १६ अगस्त १९७४
17August

“Failure is the pillar of success. Then try. Again you shall try.”

Vrindavan, August 17, 1977

“असफलता सफलता की सीढ़ी है। फिर से प्रयास करो। तुम्हें फिर से प्रयास करना चाहिए।”

वृन्दावन, १७ अगस्त १९७७
18August

“Vedic civilization is, even one is enemy, if he comes to your home, you receive him as, so friendly that he will forget that you are his enemy.”

London, August 18, 1971

“वैदिक संस्कृति ऐसी है कि यदि आपके घर में शत्रु भी आ जाये तो आप इतने प्रेम से उसका स्वागत करें कि वह भूल जाये कि आप उसके शत्रु हैं।”

लन्दन, १८ अगस्त १९७१
19August

“Real contraceptive method is that if you are unable to deliver your son from the clutches of birth and death, do not become a father.”

Hyderabad, August 19, 1976

“वास्तविक गर्भनिरोधक तरीका तो यह है कि यदि आप अपने पुत्र को जन्म-मृत्यु के चंगुल से नहीं बचा सकते तो पिता मत बनिये।”

हैदराबाद, १९ अगस्त १९७६
20August

“Maya is on the back side of Krishna and if we keep ourselves always in front side of Krishna, engaged in His service, then the external energy on the back side of Krishna will not be able to attack us.”

Letter to Bhagavan, August 20,1970

“माया श्रीकृष्ण की पीठ के पीछे है और यदि हम स्वयं को सदैव श्रीकृष्ण के सम्मुख रखें और उनकी सेवा करें तो श्रीकृष्ण के पीछे खड़ी माया हमारे ऊपर आक्रमण नहीं कर पायेगी।”

भगवान् को पत्र, २० अगस्त १९७०
21August

“Krishna is everywhere. Simply you have to catch Him. And he's also ready for being caught. Yes, if somebody wants to catch Him. Suppose you are a devotee. If you want to catch Him, He comes forward ten times than your desire. He's so kind. Therefore, we have to simply receive Him.”

London, August 21, 1973

“श्रीकृष्ण सर्वत्र हैं। आपको केवल उन्हें पकड़ना है। और वे सदैव पकड़े जाने के लिए तैयार हैं। हाँ, यदि कोई उन्हें पकड़ने के लिए है तो। मान लीजिए आप भक्त हैं। यदि आप उन्हें पकड़ना चाहते हैं तो वे आपकी इच्छा से दस गुणा आपकी ओर बढ़ेंगे। वे इतना दयालु हैं। इसलिए हमें केवल उन्हें स्वीकार करना है।”

लन्दन, २१ अगस्त १९७३
22August

“Energy is always kept on the left side. Radharani is on the left side of the Lord, and similarly, Lakshmiji is also on the left side of the Lord. We are also marginal energy, not exactly like Radharani or Lakshmiji, so we should keep our self always on the left side of the Lord, and let us act as His Arms, or army.”

Letter to Brahmananda, August 22, 1968

“शक्ति सदैव बाईं ओर होती है। श्रीमती राधारानी भगवान् की बाईं ओर होती हैं और इसी प्रकार लक्ष्मीजी भी भगवान् की बाईं ओर होती हैं। इसी प्रकार हम भी भगवान् की तटस्था शक्ति हैं, राधारानी अथवा लक्ष्मीजी जैसे नहीं, तो हमें स्वयं को सदैव भगवान् की बाईं ओर रखना चाहिए और उनकी भुजाओं अथवा सेना के रूप में कार्य करना चाहिए।”

ब्रह्मानन्द को पत्र, २२ अगस्त १९६८
23August

“We should not eat more than required. Eating, sleeping, mating, all these are material demands; the more we minimize, then that is good, but not at the risk of health. Because we have to work for Krishna, so we must maintain our health nicely.”

Montreal, August 23, 1968

“हमें आवश्यकता से अधिक नहीं खाना चाहिए। खाना, सोना, सम्भोग, ये सभी भौतिक आवश्यकतायें हैं। हम इन्हें जितना कम करेंगे उतना अच्छा होगा, किन्तु स्वास्थ्य का खतरा उठाकर ऐसा न करें। चूँकि हमें श्रीकृष्ण के लिए कार्य करना है हमें अपना स्वास्थ्य अच्छा रखना चाहिए।”

मॉन्ट्रियल, २३ अगस्त १९६८
24August

“Emperor Akbar, his chief minister was Todarmal. Todarmal is Hindu. The Muslim emperors used to employ Hindus as chief of department. They did not believe Muslims to become the chief. They knew it very well that these Muslims are not reliable. They can kill their father even.”

New Delhi, August 24, 1975

“सम्राट अकबर का मुख्यमंत्री टोडरमल था। टोडरमल एक हिन्दु था। मुसलमान सम्राट् भी हिन्दुओं को अपना विभाग-प्रमुख बनाया करते थे। उन पदों के लिए उन्हें मुसलमानों पर भरोसा नहीं था। वे जानते थे कि मुसलमान विश्वसनीय नहीं है। वे अपने पिता तक की हत्या कर सकते हैं।”

नई दिल्ली, २४ अगस्त १९७५
25August

“Chanakya Pandit says that if there is one tree in the forest producing nice aromatic flower, that one tree can glorify the whole forest by the flavour of its flower. Similarly, if there is one tree in whose cavity there is a little fire, that one tree can burn into ashes the whole forest. So this simile is applicable anywhere. In a family if these is one good boy, he can glorify the whole family and similarly if there is bad boy he can turn the whole family into ashes.”

Tokyo, August 25, 1970

“चाणक्य पण्डित कहते हैं कि यदि जंगल में एक वृक्ष सुगन्धित फूल उत्पन्न करता है तो वह वृक्ष अपने फूलों की सुगन्ध से सम्पूर्ण वन को महका सकता है। इसी प्रकार यदि एक वृक्ष की कोटर में थोड़ी अग्नि जल रही है तो वह वृक्ष पूरे वन को जलाकर खाक कर सकता है। इस उदाहरण का सर्वत्र प्रयोग किया जा सकता है। यदि परिवार में अच्छा पुत्र है तो पूरे परिवार का नाम रोशन कर सकता है और यदि बुरा पुत्र है तो वह पूरे परिवार को कलंकित कर सकता है।”

टोक्यो, २५ अगस्त १९७०
26August

“"Big, big monkey, big, big belly - Ceylon jumping, melancholy." With big belly a monkey comes forward, and if you ask him, "Jump over like Hanumanji," finished, belly finished. "I cannot do it." And why you have got so much belly? So this is not good.”

Vrindavan, August 26, 1975

““बड़े-बड़े बंदरों की बड़ी-बड़ी तोंद है और जब उनसे लंका तक छलांग लगाने के लिए कहा जाये तो बस।" बड़ी तोंद लिये एक बंदर आगे आता है और यदि आप उससे कहो, "हनुमानजी की तरह छलांग लगाओ," खत्म, तोंद खत्म। "मैं नहीं कर सकता।" फिर आपकी इतनी बड़ी तोंद का क्या फायदा? तो यह अच्छा नहीं है।”

वृन्दावन, २६ अगस्त १९७५
27August

“A little bit of a pure thing is much better than huge volumes of impure, adulterated things.”

Letter to Brahmananda, August 27, 1969

“छोटी-सी शुद्ध वस्तु विशाल-विशाल अशुद्ध वस्तुओं से कहीं श्रेष्ठ है।”

ब्रह्मानन्द को पत्र, २७ अगस्त १९६९
28August

“Always think of the Lotus Feet of Sri Krishna and you will find no difficulties in executing the tasks allotted to you by Krishna.”

Letter to Satsvarupa das, August 28, 1973

“सदैव श्रीकृष्ण के चरणकमलों का स्मरण करो और आप देखोगे कि श्रीकृष्ण द्वारा दिये गये कार्यों को करने में कोई बाधा नहीं आयेगी।”

सत्स्वरूप को पत्र, २८ अगस्त १९७३
29August

“Do not be depressed. All along my god-brothers gave me only depression, repression, compression -but I continued strong in my duty. So never mind there is some discouragement, continue with your work in full enthusiastic Krishna Consciousness attitude of service.”

Letter to Gurudas, August 29, 1972

“हताश मत होओ। मेरे सभी गुरुभाइयों ने मुझे हताशा और निराशा ही दी, किन्तु मैं अपने कर्तव्यों में दृढ़ बना रहा। तो यदि कोई हताश करता है तो उसे गम्भीरता से मत लो और श्रीकृष्ण की सेवा भावना में पूरे उत्साह से अपने कार्य को जारी रखो।”

गुरुदास को पत्र, २९ अगस्त १९७२
30August

“A grihastha or householder like you, you are also tridandi. Because you have sacrificed everything, your life, your home, and your child, so you are a tridandi sannyasi, in fact. Continue this attitude seriously and sincerely, so you will be also as good as a sannyasi even though you are in the dress of a Grihastha.”

Letter to Rupanuga, August 30, 1968

“तुम्हारे जैसा गृहस्थ भी एक त्रिदण्डी के समान है। चूँकि तुमने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है, अपना जीवन, अपना परिवार, अपनी सन्तान, तो तुम भी निश्चित रूप से त्रिदण्डी संन्यासी हो। इस भावना को गम्भीरता और निष्ठा से जारी रखो, और तब गृहस्थ की वेशभूषा में रहते हुए भी तुम संन्यासी रहोगे।”

रूपानुग को पत्र, ३० अगस्त १९८
31August

“Best thing is if you chant Hare Krishna and go to Krishna Loka and find out the answers to all these questions yourself.”

Letter to Ekayani, August 31, 1971

“अच्छा होगा यदि तुम हरे कृष्ण का जप करो और श्रीकृष्ण-लोक जाकर अपने सभी प्रश्नों का उत्तर स्वयं प्राप्त कर लो।”

एकयानी को पत्र, ३१ अगस्त १९७१
1September

“A devotee knows how to engage himself and others in the service of Krishna completely, as well as all the wealth of the world in the matter of propagating Krishna consciousness. Rest assured.”

Letter to Gurukra Das, September 01, 1974

“एक भक्त जानता है कि कैसे स्वयं को, अन्यों को तथा संसार की सम्पूर्ण सम्पत्ति को पूरी तरह से श्रीकृष्ण की सेवा तथा कृष्णभावना के प्रचार में लगाया जाये।”

गुरुकृपा दास को पत्र, १ सितम्बर १९७४
2September

“Spiritual master's qualification is he's trying his best to deliver the soul from these clutches of maya. That is a great service. Therefore he is very dear. One who is chanting or executing devotional service for his personal benefit and one who is trying to deliver others for others' benefit, there is difference.”

Delhi, September 02, 1976

“गुरु की योग्यता यह है कि वह आत्मा को माया के चंगुल से मुक्त करने का पूरा प्रयास करता है। यह बहुत बड़ी सेवा है। इसलिए वह (भगवान् को) अत्यन्त प्रिय होता है। एक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत कल्याण के लिए जप अथवा भक्ति करता है और दूसरा अन्यों के कल्याण के लिए उनका उद्धार करना चाहता है। दोनों में अन्तर है।”

दिल्ली, २ सितम्बर १९७६
3September

“Without the mercy of Balarama, nobody can appreciate Vrindavana life.”

Vrindavan, September 03, 1976

“बलरामजी की कृपा के बिना कोई भी वृन्दावन के जीवन की सराहना नहीं कर सकता।”

वृन्दावन, ३ सितम्बर १९७६
4September

“A madman, what does he not say, and a goat, what does he not eat?”

Vrindavan, September 04, 1975

“एक मूर्ख व्यक्ति क्या नहीं कहता, और एक बकरी क्या नहीं खाती?”

वृन्दावन, ४ सितम्बर १९७५
5September

“'A brahmana, even if he gets one lakh of rupees, one hundred thousands of rupees, still he is a beggar." Because he will not keep it. He will immediately distribute it in charity.”

London, September 05, 1973

“एक ब्राह्मण को यदि एक लाख रुपये भी मिल जायें फिर भी वह भिखारी रहेगा, क्योंकि वह उन्हें अपने पास नहीं रखेगा और तुरन्त दान में बाँट देगा।”

लन्दन, ५ सितम्बर १९७३
6September

“Even if there are some dead metal utensils, but when they are together they make so much noise, so what to speak of living utensils. This is natural, but since we are all pledged to work for Krishna we should follow the principle of Lord Caitanya Mahaprabhu: trinad api sunicena taror api sahisnuna. This is Vaisnavism. So my request is do not be agitated. Let us do our duty honestly.”

Vrindavan, September 06, 1975

“हालाँकि बर्तन जड़ पदार्थ है फिर भी जब उन्हें एक साथ रखा जाता है तो वे बहुत आवाज करते हैं, तो फिर जीवित बर्तनों का क्या कहना। यह स्वाभाविक है। किन्तु चूँकि हम सब श्रीकृष्ण के लिए कार्य करने हेतु कटिबद्ध हैं हमें श्रीचैतन्य महाप्रभु के सिद्धान्त का पालन करना चाहिए - तृणादपि सुनिचेन तरोरपि सहिष्णुना। यह वैष्णव धर्म है। तो मेरा निवेदन है कि उद्विग्न न होओ। आओ गम्भीरता से अपनी सेवायें करें।”

वृन्दावन, ६ सितम्बर १९७५
7September

“It is not true that there are no shoes in Krishna lila, rather there are shoes except for the Vrindavana pastimes. But the shoes are of another quality, they are beautiful with jewels, etc. On the battlefield they must wear shoes. Letter to Radhavallabha Das,”

September 07, 1976

“यह सच नहीं है कि श्रीकृष्ण की लीलाओं में जूते नहीं होते थे, बस केवल वृन्दावन लीला में जूते नहीं थे। और जिन लीलाओं में जूते होते भी थे वे रत्न आदि से जड़े होते। युद्धभूमि में तो जूते पहनने ही पड़ेंगे।”

राधावल्लभ को पत्र, ७ सितम्बर १९७६
8September

“Even you are a drunkard, you are fond of tasting wine, I should recommend that you simply think that "This taste of wine is Krishna." That will make a yogi of you. That will make you the greatest yogi. If you simply think this, that "I am tasting wine. Oh very nice taste. This is Krishna."”

Stockholm, September 08, 1973

“चाहे आप शराबी हैं और शराब के आदी हैं, मेरी सलाह है कि शराब पीते समय समय आपको सोचना चाहिए, "इस शराब का स्वाद श्रीकृष्ण हैं।" इससे तुम एक योगी बन जाओगे। ऐसा सोचना तुम्हें सर्वश्रेष्ठ योगी बना देगा। यदि तुम केवल इतना सोचो, "मैं शराब का आस्वादन कर रहा हूँ। ओह, इतना अच्छा स्वाद है। यह श्रीकृष्ण है।"”

स्टॉकहोम, ८ सितम्बर १९७३
9September

“You mentioned that your pathway has become filled with stumbling blocks, but there are no stumbling blocks. I can kick out all those stumbling blocks immediately, provided you accept my guidance. With one stroke of my kick I can kick out all stumbling blocks.”

Letter to Krishna Das, September 09, 1972

“तुमने लिखा है कि तुम्हारा मार्ग बाधाओं से भरा है, किन्तु वास्तव में कोई भी बाधा नहीं है। मैं उन सभी बाधाओं को लात मार सकता हूँ, बशर्ते तुम मेरा मार्गदर्शन स्वीकार करो। अपनी एक लात से मैं सभी बाधाओं को ठोकर मार सकता हूँ।”

कृष्णदास को पत्र, ९ सितम्बर १९७२
10September

“It does not matter whether there is increase of population. But if the people are unfaithful, they must be punished with starvation. That is God's will.”

Stockholm, September 10, 1973

“जनसंख्या में वृद्धि होने से कोई अन्तर नहीं पड़ता। किन्तु यदि लोग श्रद्धाविहीन हैं तो उन्हें भुखमरी द्वारा दण्ड दिया ही जाना चाहिए। यह भगवान् की व्यवस्था है।”

स्टॉकहोम, १० सितम्बर १९७३
11September

“One who is making false statement, he'll suffer for that.”

San Francisco, September 11, 1968

“जो भी झूठ बोलता है उसे उसके लिए दुःख भोगना पड़ेगा।”

सैन फ्रान्सिस्को, ११ सितम्बर १९६८
12September

“A musician, because one has got a good attachment for music, he tries to perform it very perfectly. So love is the basis. Similarly, when you serve Krishna, if you have no love for Krishna, you cannot serve Him very nicely. And Krishna also does not accept your service if it is not done in great love and affection.”

London, September 12, 1973

“चूँकि एक संगीतकार को संगीत से प्रेम होता है वह अच्छे-से- अच्छा बजाने का प्रयास करता है। तो प्रेम आधार है। इसी प्रकार श्रीकृष्ण की सेवा में यदि आपके अन्दर श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम नहीं है तो आप अच्छी तरह उनकी सेवा नहीं कर पायेंगे। और यदि सेवा प्रेम और स्नेह के साथ नहीं की जायेगी तो श्रीकृष्ण भी उसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

लन्दन, १२ सितम्बर १९७३
13September

“As soon as you become God conscious, the demons will create disturbance. Just like Lord Jesus Christ. He was crucified by the demons. The only fault was that he was God conscious. Just see, such innocent person.”

Los Angeles, September 13, 1972

“जैसे ही आप भक्त बनेंगे असुर समस्यायें उत्पन्न करने लगेंगे। जैसे भगवान् ईसा मसीह। असुरों ने उन्हें सूली पर चढ़ा दिया। उनका एक ही दोष था कि वे भगवद्भक्त थे। देखो, कितने निश्चल निःस्वार्थी व्यक्ति थे।”

लॉस ऐन्जिलिस, १३ सितम्बर १९७२
14September

“We have to work sincerely, and because Krishna is in everyone's heart, there will be no difficulty to have the necessary facilities.”

Letter to Satsvarupa, September 14, 1969

“हमें गम्भीरतापूर्वक कार्य करना होगा और चूँकि श्रीकृष्ण प्रत्येक के हृदय में विराजमान हैं, आवश्यक सुविधाओं के लिए कोई समस्यायें नहीं आयेंगी।”

सत्स्वरूप को पत्र, १४ सितम्बर १९६९
15September

“Do your best to serve Krishna and he will give you required intelligence to cope with disturbing situations.”

Letter to Jayagovinda, September 15, 1967

“अपने सर्वोत्तम प्रयासों द्वारा श्रीकृष्ण की सेवा करो और वे तुम्हें सभी बाधाओं से जूझने के लिए आवश्यक बुद्धि देंगे।”

जयगोविन्द को पत्र, १५ सितम्बर १९६७
16September

“The holy name, chanting of holy name, if we act it properly, without any offense, then we are directly in connection with Krishna.”

Vrindavana, September 16, 1976

“यदि हम बिना किसी अपराध के भगवान् के नामों का जप एवं कीर्तन करें तो हमारा सम्बन्ध प्रत्यक्ष श्रीकृष्ण से स्थापित हो जायेगा।”

वृन्दावन, १६ सितम्बर १९७६
17September

“Now there are third-class, fourth-class men, dressed like President and king, but their business is to plunder money from the citizens and kill cow. This is Kali-yuga's king. Dressed like king, but sudra. Very expert in cow-killing.”

On 17 September, 1965

“आजकल तीसरे-चौथे दर्जे के लोग राष्ट्रपति और राजा की वेशभूषा में घूम रहे हैं, किन्तु उनका कार्य नागरिकों का धन लूटना तथा गायों की हत्या करना है। ऐसे हैं कलियुग के राजा। राजा के कपड़े परन्तु अन्दर से शूद्र। गोहत्या में बिल्कुल दक्ष।”

वृन्दावन, १७ सितम्बर १९७६
18September

“I feel happy that even after my departure, things will go on. I am happy that I have got so many sincere devotees who will carry on. That is my happiness.”

Letter to Madhudvisa, September 18, 1974

“यह देखकर मुझे प्रसन्नता है कि मेरे जाने के पश्चात् भी सबकुछ ठीक चलता रहेगा। मुझे प्रसन्नता है कि मेरे अनेक गम्भीर शिष्य हैं जो इसे आगे बढ़ायेंगे। यह मेरी प्रसन्नता है।”

मधुद्विष को पत्र, १८ सितम्बर १९७४
19September

“Ksura means sharpened razor. If you are careful, you cleanse very nicely. If you are not careful, immediately blood. So the spiritual life is like that. As soon as you become little inattentive, immediately maya captures, "Yes, come on." Then everything failure.”

Bombay, September 19, 1973

“क्षुर अर्थात् तीक्ष्ण धार। यदि आप सावधान हैं तो अच्छी तरह हजामत कर सकते हैं। यदि सावधान नहीं हैं तो तुरन्त खून निकल जायेगा। तो आध्यात्मिक जीवन भी ऐसा है। जैसे ही आप थोड़े से असावधान रहते हैं, तुरन्त माया दबोज लेगी, "हाँ, आ जाओ।' फिर सबकुछ व्यर्थ हो जायेगा।”

बम्बई, १९ सितम्बर १९७३
20September

“Any devotee who has developed genuine love for Krishna can also explain the truth about Krishna because Krishna helps such sincere devotee seated in his heart.”

Delhi, September 20, 1967

“जिस किसी भक्त ने श्रीकृष्ण के प्रति सच्चा प्रेम विकसित कर लिया है वह श्रीकृष्ण के विषय में अन्यों को सत्य बता सकता है, क्योंकि हृदय में विराजमान श्रीकृष्ण ऐसे गम्भीर भक्त की सहायता करते हैं।”

दिल्ली, २० सितम्बर १९६७
21September

“If we say that our Spiritual Master is Krishna, then the conclusion is that if we become Spiritual Master some day, then we will also become Krishna. Please try to understand how dangerous this kind of reasoning is.”

Calcutta, September 21, 1970

“यदि हम कहें कि हमारे गुरु स्वयं श्रीकृष्ण हैं तो इसका निष्कर्ष यह निकलेगा कि यदि एक दिन हम भी गुरु बनेंगे तो हम कृष्ण भी बन जायेंगे। कृपया समझने का प्रयास करें कि इस प्रकार के तर्क कितने खतरनाक हैं।”

कलकत्ता, २१ सितम्बर १९७०
22September

“The more people will be materialistic, the world will be burdened. Therefore there must be war, pestilence, famine, to clearthese rascals, clear out.”

Vrindavan, September 22, 1976

“जितने अधिक लोग भौतिकवादी होंगे उतना ही संसार का बोझ बढ़ेगा। इसलिए इन बदमाशों का पूरी तरह सफाया करने के लिए युद्ध होंगे, अकाल पड़ेगा, महामारी फैलेंगी।”

वृन्दावन, २२ सितम्बर १९७६
23September

“Radharani is the source of spiritual inspiration.”

Calcutta, September 23, 1974

“राधारानी आध्यात्मिक प्रेरणा की स्रोत हैं।”

कलकत्ता, २३ सितम्बर १९७४
24September

“The animal propensity is to exploit others. And human propensity should be to do good to others. That is the difference between animal propensity and human propensity.”

Seattle, September 24, 1968

“अन्यों का शोषण करने की प्रवृत्ति पाशविक प्रवृत्ति है। और मानवीय प्रवृत्ति अन्यों का भला करने की है। यह पाशविक और मानवीय प्रवृत्ति में भेद है।”

सिऐटल, २४ सितम्बर १९६८
25September

“Dress has to be accepted according to the taste of others and foodstuffs are to be accepted according to the eater's taste.”

Letter to Raktak, September 25, 1969

“हमें दूसरों की पसन्द के अनुसार वस्त्र पहनने चाहिए और अपनी पसन्द के अनुसार भोजन खाना चाहिए।”

रक्तक को पत्र, २५ सितम्बर १९६९
26September

“Krishna takes special care of the devotee, guides him, gives him intelligence. What kind of intelligence? Just to give him the clue how one can go back to home, back to Godhead. Krishna does not give intelligence how one can gain some material prosperity. Therefore people are not very much interested in worshiping Krishna.”

Bombay, September 26, 1973

“श्रीकृष्ण अपने भक्त का विशेष ध्यान रखते हैं, उसका मार्गदर्शन करते हैं, उसे बुद्धि देते हैं। कैसी बुद्धि? जिससे भक्त को भगवद्धाम लौटने का मार्ग प्राप्त हो सके। श्रीकृष्ण यह बुद्धि नहीं देते कि कैसे भौतिक सुख-समृद्धि बढ़ाई जाये। इसलिए लोग श्रीकृष्ण की भक्ति में अधिक रुचि नहीं लेते।”

बम्बई, २६ सितम्बर १९७३
27September

“Guru and Krishna are two parallel lines on which the spiritual express runs very smoothly.”

Letter to Devananda, September 27, 1967

“गुरु और कृष्ण ऐसी दो समानन्तर पटरियाँ हैं जिसकर आध्यात्मिक एक्सप्रेस सहजता से दौड़ती है।”

देवानन्द को पत्र, २७ सितम्बर १९६७
28September

“Shortcut of "Demon-crazy" is "democracy." All the demons and rogues, they gather together, somehow or other votes, and occupy the seat, and the business is plundering.”

Mayapur, September 28, 1974

“यह "डेमोक्रेसी'' नहीं अपितु "डीमन-क्रेज़ी" (अर्थात् आसुरी मूर्खता) है। सभी असुर और गुण्डे एक साथ एकत्र हुए हैं और जैसे- तैसे वोट लेकर सीट पर बैठ गये हैं। परन्तु उनका उद्देश्य केवल लूटपाट करना है।”

मायापुर, २८ सितम्बर १९७४
29September

“If your consciousness is absorbed in Krishna you are always a sannyasi.”

Letter to Jayananda, September 29, 1967

“यदि तुम्हारी चेतना श्रीकृष्ण में लीन रहती है तो तुम सदैव संन्यासी हो।”

जयानन्द को पत्र, २९ सितम्बर १९६७
30September

“The real preaching is selling books. You should know the tactic how to sell without irritating. What your lecture will do for three minutes, but if he reads one page his life may be turned.”

Letter to Bali-mardan, September 30, 1972

“वास्तविक प्रचार तो पुस्तकों का वितरण है। तुम्हें बिना किसी को उद्विग्न किये पुस्तकें बेचने की कला आनी चाहिए। तुम्हारा तीन मिनट का प्रवचन क्या करेगा? किन्तु यदि वह एक पेज भी पढ़ता है तो उसका जीवन बदल सकता है।”

बलिमर्दन को पत्र, ३० सितम्बर १९७२
1October

“Of course, we must take risk for Krishna, but not to the extent it may hamper our Krishna Consciousness temperament. We can take a risk as long as it can be managed easily.”

Letter to Tamal Krishna, October 01, 1969

“निःसन्देह हमें श्रीकृष्ण के लिए खतरे उठाने चाहिए, किन्तु इतने भी नहीं कि उससे हमारी भक्ति ही प्रभावित होने लगे। हमें उतने ही खतरे लेने चाहिए जितने हम आसानी से सम्भाल सकें।”

तमालकृष्ण को पत्र, १ अक्तूबर १९६९
2October

“We don't drink Coca-cola. We don't drink Pepsi-cola. We don't smoke. So many things which are selling the market in huge quantity by advertisement, by victimizing the poor customer, but they are called unnecessary things. There is no need of such things.”

Mauritius, October 02, 1975

“हम कोका कोला नहीं पीते। हम पैप्सी कोला नहीं पीते। हम धूम्रपान नहीं करते। बड़े-बड़े विज्ञापनों द्वारा बाजार में इतनी वस्तुएँ बिक रही हैं और बेचारे ग्राहकों को चंगुल में फँसा रही हैं, परन्तु वे सब अनावश्यक हैं। उन वस्तुओं की कोई आवश्यकता नहीं है।”

मॉरिशस, २ अक्तूबर १९७५
3October

“For me, either live or die, I don't mind. But if you are trying for my life, try it very seriously. That is my formula. No negligence.”

Vrindavan, October 03, 1977

“मैं चाहे जीऊँ या मरूँ, मुझे इससे अन्तर नहीं पड़ता। किन्तु यदि तुम मेरे जीवन के लिए प्रयास कर रहे हो तो गम्भीरता से प्रयास करो। यह मेरा सूत्र है। कोई लापरवाही नहीं।”

वृन्दावन, ३ अक्तूबर १९७७
4October

“Krishna is not poor. Krishna has not come here. He iw very hungry, He has come here to eat your puri and rasagulla. No. But Krishna is so kind that He has come before you to accept whatever you can offer with devotion.”

Bombay, October 04, 1972

“श्रीकृष्ण गरीब नहीं हैं। श्रीकृष्ण भूखे नहीं हैं और न ही वे यहाँ तुम्हारी पूरी और रसगुल्ला खाने के लिए आये हैं। नहीं। परन्तु श्रीकृष्ण इतने दयालु हैं कि तुम भक्ति से जो भी उन्हें देना चाहते हो, वे उसे स्वीकार करने के लिए आये हैं।”

बम्बई, ४ अक्तूबर १९७२
5October

“If one is situated in real Krishna consciousness, he can face the most severe type of adversity and remain completely undisturbed.”

Calcutta, October 05, 1971

“यदि कोई सच्ची कृष्णभावना में स्थित है तो वह सर्वाधिक भयंकर विपदाओं के सम्मुख भी पूरी तरह से अनुद्विन्न रह सकता है।”

कलकत्ता, ५ अक्तूबर १९७२
6October

“"Home, sweet home." Yes, very sweet. The whole day and night, work. This is moha. He is working hard day and night. There is not a single moment leisure, and still, he's: "Sweet home." This is illusion.”

Mayapur, October 06, 1974

“"घर, प्यारा घर।" हाँ, बहुत प्यारा। सारा दिन सारी रात काम करो। यह मोह है। वह दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहा है। एक क्षण का भी आराम नहीं है और फिर - "प्यारा घर"। यह मोह है।”

मायापुर, ६ अक्तूबर १९७४
7October

“If there is some earthquake or there is some danger, naturally, spontaneously, we pray. But we forget it. The tendency of offering prayer to the Lord at the time of danger is automatic. So we should know that we are in danger. We are in this material condition of life means we are in danger. Therefore we should pray.”

Durban, 07 October, 1975

“अक्तूबर यदि भूचाल अथवा अन्य कोई खतरा आ जाये तो स्वाभाविक रूप से हम तुरन्त प्रार्थना करने लगेंगे। किन्तु हम इसे भूल जाते हैं। कठिनाई के समय भगवान से प्रार्थना करना स्वाभाविक है। इसलिए हमें समझना चाहिए कि हम सदैव खतरे में हैं। भौतिक जीवन का अर्थ ही खतरा है। इसलिए हमें प्रार्थना करनी चाहिए।”

डर्बन, ७ अक्तूबर १९७५
8October

“You have got this body. You have to eat something. You have to cover yourself. So produce your own food and produce your own cloth. Don't waste time for luxury, and chant Hare Krishna.”

Vrindavan, October 08, 1977

“आपको यह शरीर मिला है। आपको कुछ-न-कुछ तो खाना हो होगा। आपको अपने तन को ढकना होगा। इसलिए अपना भोजन स्वयं उगाओ और स्वयं अपने कपड़े पैदा करो। ऐश-आराम के लिए समय व्यर्थ न गँवाओ, और हरे कृष्ण का कीर्तन करो।”

वृन्दावन, ८ अक्तूबर १९७७
9October

“Hanuman was ordered to bring some medicine from some mountain. He was a monkey, he was animal, he did not know how to pick it up -- "Take the whole mountain. Execute the order." And then Ramachandra and Laksmana, They'll find out what is that medicine." This is Vaisnava. In ones own capacity he should give the best service to the Lord.”

Aligarh, October 09, 1976

“हनुमानजी को एक पर्वत से कोई जड़ी-बूटी लाने का आदेश मिला। वे बन्दर थे, एक पशु, तो उन्हें मालूम नहीं था कौन-सी लेनी है - “कोई बात नहीं, पूरा पहाड़ ले चलता हूँ। आज्ञा का पालन करता हूँ। और फिर रामचन्द्र और लक्ष्मण स्वयं ढूँढ़ लेंगे कौन-सी जड़ी- बूटी चाहिए।" यह वैष्णव है। अपनी पूरी क्षमता के साथ उसे भगवान् की यथासम्भव सेवा करनी चाहिए।”

अलिगढ़, ९ अक्तूबर १९७६
10October

“Even Krishna, whom we accept as the Supreme Lord, had to go to gurukula and serve the spiritual master as a menial servant.”

Durba, October 10,1975

“यहाँ तककि की श्रीकृष्ण, जिन्हें हम परम भगवान् मानते हैं, उन्हें भी गुरुकुल में जाकर एक तुच्छ सेवक के रूप में अपने गुरु की सेवा करनी पड़ी।”

डर्बन, १० अक्तूबर १९७५
11October

“A Krishna conscious person must be seen by ears and not by the eyes. One should try to know the depth of realization by Krishna conscious person and not see the beard, which has become the practice of the Hippies. Letter to Brahmananda,”

October 11,1967

“एक कृष्णभावनाभावित व्यक्ति को कानों से देखना चाहिए, आँखों से नहीं। हमें व्यक्ति के साक्षात्कारों की गहराई को समझने का प्रयास करना चाहिए, न कि उसकी दाढ़ी देखनी चाहिए, जैसा कि हिप्पियों में फैशन बना हुआ है।”

ब्रह्मानन्द को पत्र, ११ अक्तूबर १९६७
12October

“If you put butter before the fire, automatically it melts. Similarly, a woman is considered as fire and the man is considered as butter. So this is natural. But a person who is not agitated, he is called dhira.”

Manila, October 12, 1972

“यदि आप मक्खन को आग के पास रखेंगे तो वह स्वाभाविक रूप से पिघलेगा। इसी प्रकार स्त्री आग के समान है और पुरुष मक्खन के। तो यह स्वाभाविक है। किन्तु जो व्यक्ति उद्विग्न नहीं होता वह धीर कहलाता है।”

मनीला, १२ अक्तूबर १९७२
13October

“A pure devotee is he who loves Krishna, without any material desire. Such pure deovtees are very rare. But by the Grace of Krishna, practically all the devotees and disciples who have kindly joined me, their symptoms are pure devotees. Even if they have got some ulterior desire, that will be removed very soon, because they have taken to the pure process of Krishna Consciousness.”

Letter to Janaki, October 13, 1968

“शुद्ध भक्त वह है जो किसी भी भौतिक इच्छा के बिना श्रीकृष्ण से प्रेम करता है। ऐसे शुद्ध भक्त अत्यन्त दुर्लभ हैं। किन्तु श्रीकृष्ण की कृपा से जो भी भक्त और शिष्य मेरे साथ हैं उन सबमें शुद्ध भक्तों के लक्षण हैं। यदि उनके अन्दर कोई अवांछित इच्छायें भी हैं शीघ्र ही वे दूर कर दी जायेंगी, क्योंकि उन्होंने कृष्णभावना की शुद्ध विधि को स्वीकार किया गया है।”

जानकी को पत्र, १३ अक्तूबर १९६८
14October

“I have given the ideas. Now you give the shape.”

Vrindavan, October 14, 1977

“मैंने तुम्हे विचार दिये हैं। अब तुम्हें उन्हें रूप और आकृति दो।”

वृन्दावन, १४ अक्तूबर १९७७
15October

“As Brahma is thinking to create a universe, you are thinking to create a skyscraper building, the ant is thinking to create a hole within the room --- the quality of the work is the same. But because we are fools, that these things are material, it will not stay.”

Mayapur, October 15, 1974

“जैसे ब्रह्माजी ब्रह्माण्ड की रचना का विचार करते हैं, तुम एक गगनचुम्बी इमारत बनाने का विचार कर रहे हो और एक चींटी इस कमरे में छिद्र बनाने का - गुण की दृष्टि से तीनों का कार्य समान ही है। किन्तु चूँकि हम मूर्ख हैं हम नहीं जानते कि ये सब वस्तुएँ भौतिक हैं और सदा के लिए नहीं रहेंगी।”

मायापुर, १५ अक्तूबर १९७४
16October

“What is this comfort of the skyscraper building? I think it is a mechanical prison.”

Johannesburg, October 16, 1975

“एक गगनचुम्बी इमारत में क्या आराम है? मेरे लिए तो वह एक मशीनी जेल है।”

जोहन्सबर्ग, १६ अक्तूबर १९७५
17October

“The six goswamis were merged in the ocean of the love affairs of the gopis with Krishna. Therefore this mendicantism (renunciation), it was external. They were enjoying better things. So unless you enjoy better thing, you cannot give up inferior thing.”

Vrindavan, October 17, 1972

“छह गोस्वामी श्रीकृष्ण और गोपियों के बीच प्रेम-सम्बन्धों रूपी सागर में डूबे रहते। इसलिए वैराग्य बाह्य है। उनके पास आनन्द लेने के लिए श्रेष्ठ वस्तुएँ थी। तो जबतक आप श्रेष्ठ वस्तुओं में आनन्द नहीं लेंगे आप निम्न को नहीं त्याग पायेंगे।”

वृन्दावन, १७ अक्तूबर १९७२
18October

“It is not in my hands, Krishna-Balarama. I want association of Vaisnava. You are all pure Vaisnavas. You have sacrificed everything, material comforts, for Krishna's sake. That is Vaisnava.”

Vrindavan, October 18, 1977

“यह मेरे हाथों में नहीं है। कृष्ण-बलराम। मैं वैष्णवों का संग चाहता हूँ। आप सभी शुद्ध वैष्णव हैं। आपने श्रीकृष्ण के लिए अपने सभी भौतिक सुखों की बलि चढ़ा दी। ऐसे होते हैं वैष्णव।”

वृन्दावन, १८ अक्तूबर १९७७
19October

“To save a man from impersonal calamity is the greatest service to humanity.”

Letter to Gargamuni, October 19, 1967

“व्यक्ति को मायावाद रूपी विपदा से बचाना मानवता की सर्वोच्च सेवा”

गर्गमुनि को पत्र, १९ अक्तूबर १९६७
20October

“Simply we have to desire to please Him, and not desire anything for ourselves. Then we become simply instruments for His will. This is the important essence of Krsna consciousness.”

Letter to Atreya Risi, October 20,1973

“हमें केवल भगवान् को प्रसन्न करने की इच्छा करनी है और अपने लिए कोई इच्छा नहीं करनी। तब हम उनकी इच्छा के यंत्र बन जायेंगे। यह कृष्णभावना का महत्वपूर्ण सार है।”

अत्रेय ऋषि को पत्र, २० अक्तूबर १९७३
21October

“Anything can be done by practice. So if we take Krishna-prasadam, the tongue is restricted, locked to some limited ... Then our all other senses become controlled.”

Vrindavan, October 21, 1977

“अभ्यास से सबकुछ सम्भव है। तो यदि हम कृष्ण-प्रसाद ही लेते हैं तो जीभ नियंत्रित हो जाती है, कुछ सीमा तक उसपर ताला लग जाता है ... तब हमारी अन्य सब इन्द्रियाँ भी नियंत्रित हो जाती हैं।”

वृन्दावन, २१ अक्तूबर १९७७
22October

“Decorate the Deity as nicely as possible with nice flowers and dress. You will forget all other false beauty.”

Letter to Kirtanananda, October 22, 1968

“जितना सम्भव हो सके विग्रहों को सुन्दर वेशभूषा और फूलों से अच्छी तरह सजाओ। तुम अन्य सारी नकली सुन्दरता को भूल जाओगे।”

कीर्तनानन्द को पत्र, २२ अक्तूबर १९६८
23October

“Always remember that our first business preaching and distributing literatures, never mind we have to live under a tree.”

Letter to Narottamananda, October 23, 1972

“सदैव स्मरण रखो कि हमारा पहला कार्य प्रचार एवं पुस्तकों का वितरण है, चाहे इसके लिए हमें पेड़ के नीचे ही क्यों न रहना पड़े।”

नरोत्तमानन्द को पत्र, २३ अक्तूबर १९७२
24October

“Renunciation is required, but when one makes further progress after renunciation towards spiritual life and enters into the Pastimes of Krishna, then things become perfect.”

Letter to Kapiladeva, October 24, 1969

“वैराग्य की आवश्यकता है, किन्तु जब कोई आध्यात्मिक प्रगति करता है और श्रीकृष्ण की लीलाओं में प्रविष्ट होता है तो उसके कार्य पूर्ण बनते हैं।”

कपिलदेव को पत्र, २४ अक्तूबर १९६९
25October

“On the mirror if there is dust, you cannot see your face very nicely. If you wipe the mirror very nicely ... So this Hare Krishna chanting is the process of wiping out the dust accumulated on the mirror of my mind.”

Montreal, October 25, 1968

“यदि दर्पण पर धूल होगी तो तुम अपना चेहरा अच्छी तरह नहीं देख पाओगे। यदि तुम दर्पण को अच्छी तरह साफ करो ... तो यह हरे कृष्ण के जप-कीर्तन की विधि मन रूपी दर्पण पर जमी धूल को साफ करने के समान है।”

मॉन्ट्रियल, २५ अक्तूबर १९६८
26October

“"I am the seed-giving father of all living entities." It doesn't matter in different forms. He does not say that "I am the father only of the white, not of the black."”

Nairobi, October 26, 1975

“"मैं सब जीवों का बीज प्रदान करने वाला पिता हूँ।" अलग-अलग शरीर से अन्तर नहीं पड़ता। वे यह नहीं कहते, "मैं केवल गोरों का पिता हूँ, कालों का नहीं।"”

नैरोबी, २६ अक्तूबर १९७५
27October

“If anybody calls for meeting and lecturing, we must charge. And if they want to hear free, they may come to our temple. Don't become cheap. My Guru Maharaja used to say: "If somebody becomes cheap, then nobody hears him."”

Montreal, October 27, 1968

“यदि कोई हमें किसी सभा अथवा प्रवचन देने हेतु बुलाये तो हमें इसका शुल्क लेना चाहिए। और यदि वे निःशुल्क सुनना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में आना चाहिए। सस्ते मत बनो। मेरे गुरु महाराज कहा करते थे - "यदि कोई सस्ता बन जाता है तो कोई भी उसे नहीं सुनेगा।"”

मॉन्ट्रियल, २७ अक्तूबर १९६८
28October

“On our palms there are certain marks for a particular person indicating his fame an fortune. Similarly the Supreme Personality of Godhead has got certain signs on His Lotus Feet, which are unique for Him only, and they are not be found in ordinary living entities.”

Letter to Bhurijana, October 28, 1969

“हमारी हथेलियों पर हमारे भाग्य को दर्शाती कुछ चिह्न होते हैं। इसी प्रकार परम भगवान् के चरणकमलों पर कुछ विशेष चिह्न हैं जो केवल उन्हीं में पाये जाते हैं, अन्य किसी साधारण जीव में नहीं।”

भूरिजन को पत्र, २८ अक्तूबर १९६९
29October

“One who has got a helpful wife at home does not require to accept sannyas.”

Letter to Krishnadevi, October 29, 1967

“ऐसा व्यक्ति जिसके घर पर सहयोगी पत्नी है उसे संन्यास लेने की आवश्यकता नहीं है।”

कृष्णदेवी को पत्र, २९ अक्तूबर १९६७
30October

“People should not misunderstand that we are a band of musical artists. They must know that we are devotees of Krishna. Our devotional practice and purity shall be so strong that wherever we chant there will be immediately an impression in the audience for devotion to Krishna.”

Letter to Tamal Krishna, October 30, 1969

“लोगों को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि हम केवल संगीतकारों की एक टोली मात्र हैं। उन्हें अवश्य जानना चाहिए कि हम श्रीकृष्ण के भक्त हैं। हमारी भक्ति के कार्य और शुद्धता इतनी प्रबल होनी चाहिए कि हम जहाँ कहीं भी कीर्तन करें वहाँ श्रोताओं में तुरन्त कृष्णभक्ति का प्रभाव पड़ना चाहिए।”

तमालकृष्ण को पत्र, ३० अक्तूबर १९६९
31October

“When pregnancy fails, it is due to the weakness of the male partner generally. Similarly, if we are full with Krishna vitality, then wherever we go the audience will be impregnated with Krishna Consciousness.”

Letter to Satsvarupa, October 31, 1969

“जब गर्भाधान विफल रहता है तो यह अकसर पुरुष की दुर्बलता के कारण होता है। इसी प्रकार यदि हम श्रीकृष्ण की शक्ति से पूरित होंगे तो हम जहाँ कहीं भी जायेंगे श्रोताओं में कृष्णभक्ति का गर्भाधान हो जायेगा।”

सत्स्वरूप को पत्र, ३१ अक्तूबर १९६९
1November

“These two things are always side by side --- Maya and Krishna --- Krishna is service and Maya is sense gratification. Our duty is therefore to be very very careful. The poison is personal ambition.”

Letter to Satyabhama, November 01, 1970

“दो चीज़ें सदा साथ-साथ रहती हैं - माया और श्रीकृष्ण - श्रीकृष्ण का अर्थ सेवा है और माया का अर्थ इन्द्रियभोग। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम बहुत सावधान रहें। व्यक्तिगत आकांक्षायें ज़हर है।”

सत्यभामा को पत्र, १ नवम्बर १९७०
2November

“Feeling of loneliness are simply temporary manifestations due to past conditioning. We should try to concentrate our attention to our eternal friendship with Krishna.”

Letter to Kulasekara, November 02, 1969

“अकेलेपन की अनुभूति पूर्व बद्धावस्था के कारण होती है और यह अस्थाई है। हमें श्रीकृष्ण के साथ अपनी शाश्वत मित्रता पर ध्यान केन्द्रित करने का प्रयास करना चाहिए।”

कुलशेखर को पत्र, २ नवम्बर १९६९
3November

“Sometimes a person, the proprietor of the house, after death, remains in that house as serpent, sometimes as dog, sometimes as tree. Being too much attached to the possession, they cannot get better life. And sometimes we can get the body of a hog and monkey in Vrndavana also.”

Vrindavan, November 03, 1972

“कई बार घर का मालिक अपनी मृत्यु के पश्चात् उसी घर में साँप बनकर, कई बार कुत्ता बनकर और कई बार पेड़ बनकर रहता है। अपनी सम्पत्ति से अत्यधिक आसक्ति के कारण उन्हें उच्च जीवन नहीं मिल पाता। और कई बार वृन्दावन में सूअर और बन्दर का शरीर भी मिल सकता है।”

वृन्दावन, ३ नवम्बर १९७२
4November

“Radharani and the gopis, they are on the same status, but the gopis know that "Radharani is the better worshiper than us. " Therefore their only business is how to take Radharani and join with Krishna. This is Vaikuntha understanding. They are not envious that "Krishna loves Radharani so much."”

Delhi, November 04, 1973

“राधारानी और गोपियाँ समान स्तर पर हैं, परन्तु गोपियाँ जानती हैं कि "राधारानी हमसे श्रेष्ठ आराधिका हैं।" इसलिए उनका एकमात्र कार्य राधारानी और श्रीकृष्ण का मिलन करवाना है। यह वैकुण्ठ भाव है। उन्हें ईर्ष्या नहीं होती कि "श्रीकृष्ण राधारानी से इतना प्रेम करते हैं।"”

दिल्ली, ४ नवम्बर १९७३
5November

“Your description of past incicents may be forgotten. We are not concerned with past misunderstandings; we are concerned only with progressive service to Krishna.”

Letter to Govinda dasi, November 05, 1970

“तुमने जो पहले किया था उन्हें भुला दिया गया होगा। हम हो चुकी गलतफहमियों की परवाह नहीं करते; हम केवल श्रीकृष्ण की अधिकाधिक सेवा पर ध्यान देते हैं।”

गोविन्द दासी को पत्र, ५ नवम्बर १९७०
6November

“If one renders even a small amount of sincere devotional service, Krishna becomes obliged to elevate such person; and what to speak of one whose entire life and soul has been dedicated to Krishna's service. Letter to Harer Nama,”

November 06, 1969

“यदि कोई गम्भीरता से थोड़ी-सी भी भक्ति करता है तो श्रीकृष्ण ऐसे व्यक्ति को ऊपर उठाना अपना कर्तव्य मानते हैं, फिर उस व्यक्ति का क्या कहना जिसने अपना सम्पूर्ण जीवन और प्राण श्रीकृष्ण की सेवा में समर्पित कर दिया है।”

हर्नाम को पत्र, ६ नवम्बर १९६९
7November

“The difference between a devotee and a nondevotee is this, just like the bee and the fly: the bee always is attracted by the honey and flies go to the open sores. So the devotee is only attracted by the good qualities in other people and does not see their faults. Letter to Badrinarayana,”

November 07, 1971

“एक भक्त और एक अभक्त में वही अन्तर है जो एक मधुमक्खी और साधारण मक्खी में होता है - मधुमक्खी सदैव शहद से आकर्षित होती है और साधारण मक्खी खुले घावों से। तो भक्त केवल अच्छे गुणों से आकर्षित होता है और लोगों के दोष नहीं देखता।”

बद्रीनारायण को पत्र, ७ नवम्बर १९७१
8November

“Just like a diseased person, the more he comes back to his health it becomes pleasing more and more; similarly, the more we come to Krishna Consciousness, certainly it will be pleasing, because Krishna is the Reservoir of all pleasure.”

Letter to Umapati, November 08, 1969 K

“जिस प्रकार जब एक रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है तो उसे दिन-प्रतिदिन अच्छा लगने लगता है, उसी प्रकार हम जितना अधिक कृष्णभावनाभावित बनेंगे निश्चित रूप से हमें आनन्द प्राप्त होगा, क्योंकि श्रीकृष्ण समस्त आनन्द के भण्डार हैं।”

उमापति को पत्र, ८ नवम्बर १९६९
9November

“Everyone is struggling to gain something which he does not possess, and he's lamenting for something which he has lost.”

Vrindavana, November 09, 1972

“प्रत्येक व्यक्ति कुछ ऐसा प्राप्त करने के लिए संघर्षरत है जो उसके पास नहीं है, और वह उसके लिए शोकग्रस्त है जो उसने खो दी है। किन्तु जब वह समझ जाता है "न तो मेरे पास कुछ प्राप्त करने के लिए है और न ही कुछ खोने के लिए; मुझे इस भौतिक संसार से कुछ लेना- देना नहीं है," तो वह ब्रह्मभूतः कहलाता है। वह ब्रह्म-साक्षात्कार है।”

वृन्दावन, ९ नवम्बर १९७२
10November

“There are two ways of association -- by vani and by vapuh. Vani means words, and vapuh means physical presence. Physical presence is sometimes appreciable and sometimes not, but vani continues to exist eternally.”

Bombay, November 10, 1974

“दो प्रकार से संग किया जा सकता है - वाणी द्वारा और वपुः द्वारा। वाणी अर्थात् शब्द और वपुः अर्थात् शारीरिक उपस्थिति। शारीरिक संग कई बार उपलब्ध होता है और कई बार नहीं, परन्तु वाणी शाश्वत रहती है।”

बम्बई, १० नवम्बर १९७४
11November

“If a sincere soul goes out and opens a center in any part of the world, Krishna will help him in all respects. Without being empowered by Krishna, nobody can preach Krishna Consciouness.”

Letter to Brahmananda, Novemeber 11, 1967

“यदि कोई गम्भीर भक्त बाहर जाकर दुनिया के किसी भाग में एक केन्द्र खोलता है तो श्रीकृष्ण हर प्रकार से उसकी सहायता करेंगे। श्रीकृष्ण से शक्ति प्राप्त किये बिना कोई भी कृष्णभावना का प्रचार नहीं कर सकता।”

ब्रह्मानन्द को पत्र, ११ नवम्बर १९६७
12November

“The principle of chanting is to glorify the Lord and not to attract a crowd. If Krishna hears nicely then he will ask some sincere devotee to gather in such place.”

Letter to Subala, November 12, 1967

“१२ नवम्बर कीर्तन का सिद्धान्त है कि उसके द्वारा भगवान् का गुणगान किया जाये, न कि भीड़ को आकर्षित किया जाये। यदि श्रीकृष्ण उसे अच्छी तरह सुनते हैं तो वे कुछ गम्भीर भक्तों को उस स्थान पर आने के लिए कहेंगे।”

सुबल को पत्र, १२ नवम्बर १९६७
13November

“Why do you want to go on world tour? People everywhere are doing the same thing --- eating, sleeping, mating, and defending --- each in some slightly different way, but same substance is there.It is better, if you want to travel, you can travel to preach and spread this Krishna Consciousness to the suffering humanity at large.”

Letter to Kris, November 13, 1968

“क्यों तुम विश्व दौरे पर जाना चाहते हो? चारों ओर लोग यही कर रहे हैं - खाना, सोना, मैथुन और रक्षा। चाहे ये कार्य करने में वे एक-दूसरे से थोड़ा भिन्न हों, किन्तु मूल सार तो यही है। यदि तुम भ्रमण ही करना चाहते हो तो अच्छा होगा कि तुम पीड़ित मानवता की सहायता हेतु कृष्णभावना का प्रचार करने के लिए भ्रमण करो।”

क्रिस को पत्र, १३ नवम्बर १९६८
14November

“Chant Hare Krishna as many times as possible and be liberated. Thank you very much.”

Vrindavana, November 14, 1976

“जितनी अधिक बार हो सके हरे कृष्ण का कीर्तन करो और मुक्त हो जाओ। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

वृन्दावन, १४ नवम्बर १९७६
15November

“Philosophy is the highest, but even higher than philosophy is practice of philosophy. So if you simply remain pure, your preaching will have effect.”

Letter to Brihaspati, November 15, 1971

“दर्शन सर्वोच्च है, परन्तु दर्शन से भी श्रेष्ठ है उस दर्शन का पालन करना। तो यदि तुम केवल शुद्ध रहो तो तुम्हारा प्रचार प्रभावशाली रहेगा।”

बृहस्पति को पत्र, १५ नवम्बर १९७१
16November

“Everything belongs to Krishna. So by His favour we get opulence, riches, but when we are opulent we forget Krishna, because maya is very strong.”

Delhi, November 16, 1971

“प्रत्येक वस्तु श्रीकृष्ण की है। उनकी कृपा से हमें ऐश्वर्य अथवा धन प्राप्त होता है, परन्तु जब हम ऐश्वर्यशाली बन जाते हैं तो हम श्रीकृष्ण को भूल जाते हैं, क्योंकि माया बहुत प्रबल है।”

दिल्ली, १६ नवम्बर १९७१
17November

“These four principles: Always think of Krishna, become Krishna's devotee, worship Krishna and offer your respect, obeisances to Krishna. That's all. This Krishna consciousness.”

Hyderabad, November 17, 1972

“ये चार सिद्धान्त हैं - सदैव श्रीकृष्ण का स्मरण करो, श्रीकृष्ण के भक्त बनो, श्रीकृष्ण की पूजा करो और श्रीकृष्ण को प्रणाम करो। बस। यह कृष्णभावनामृत है।”

हैदराबाद, १७ नवम्बर १९७२
18November

“There is competition of loving Krishna even in the party of Srimati Radharani. It is a kind of rasa to compete in loving affection centering around Krishna.”

Letter to Brahmananda, November 18, 1967

“यहाँ तककि श्रीमती राधारानी के दल में भी श्रीकृष्ण से प्रेम करने की स्पर्धा रहती है। यह एक प्रकार का रस है जिसमें श्रीकृष्ण को केन्द्र में रखते हुए प्रेमपूर्वक स्पर्धा होती है।”

ब्रह्मानन्द को पत्र, १८ नवम्बर १९६७
19November

“Because you have given your life to Krishna, you are already perfect. But it is just like the ocean, if you are swimming in it you may swim forever and not reach the shore. Similarly, there is no limit to the perfection of Krishna Consciousness.”

Letter to Abhirama, November 19, 1971

“चूँकि तुमने अपना जीवन श्रीकृष्ण को दे दिया है, तुम पहले से ही पूर्ण हो चुके हो। किन्तु जिस प्रकार समुद्र में तैरते हुए चाहे तुम कितनी भी देर तक तैरते रहो तुम्हें तट नहीं मिलेगा, उसी प्रकार कृष्णभावना में पूर्णता की कोई सीमा नहीं है।”

अभिराम को पत्र, १९ नवम्बर १९७१
20November

“The beauty of the outer skin can be destroyed in only a few hours merely by a dose of a strong purgative, but the beauty of truth is indestructible and always the same.”

Truth and Beauty, November 20, 1958

“बाह्य चमड़ी की सुन्दरता प्रबल दस्तावर औषधी लेने से कुछ ही घण्टों में विनष्ट हो सकती है, परन्तु सत्य की सुन्दरता अविनाशी है और सदैव एक जैसी रहती है।”

सत्य और सुन्दरता, २० नवम्बर १९५८
21November

“Preaching is more important than managing. Just because you are preaching nicely and distributing so much prasadam, the management will follow like a shadow and Krishna will send you no end of help.”

Letter to Satsvarupa, November 21, 1971

“प्रबन्धन से महत्वपूर्ण प्रचार है। क्योंकि तुम अच्छी तरह प्रचार कर रहे हो और इतना प्रसाद वितरित कर रहे हो, प्रबन्धन परछाई के समान पीछे-पीछे आयेगा और श्रीकृष्ण तुम्हारे लिए असीमित सहायता भेजेंगे।”

सत्स्वरूप को पत्र, २१ नवम्बर १९७१
22November

“We are neither renouncer nor enjoyer, we are simply servitor of Krishna. Please follow this principle and you will be never disturbed in any frightened condition offered by the maya.”

Letter to Gargamuni, November 22, 1968

“हम न तो वैरागी हैं और न ही भोगी, हम केवल श्रीकृष्ण के सेवक हैं। कृपया इस सिद्धान्त का पालन करो और तुम कभी माया द्वारा प्रस्तुत भयकारी परिस्थिति से परेशान नहीं होओगे।”

गर्गमुनि को पत्र, २२ नवम्बर १९६८
23November

“There is only one guru --- Krishna, the Supreme Personality of Godhead. So those who simply repeat His words, they also become guru. But of course a guru never thinks himself as being God. He only thinks himself as the servant of the servant of the servant. Letter to Mr.&Mrs. Bhatia,”

November 23, 1975

“गुरु केवल एक ही हैं - परम भगवान् श्रीकृष्ण। और जो केवल उनके शब्दों को दोहराते हैं वे भी गुरु बन जाते हैं। परन्तु निःसन्देह एक गुरु कभी स्वयं को भगवान् नहीं मानता। वह स्वयं को सदा दासों के दासों का दास ही मानता है।”

श्रीमती एवं श्री भाटिया को पत्र, २३ नवम्बर १९७३
24November

“To the sincere devotee, this ocean of maya is easily crossed by the cool breeze of Krishna's Grace. This is our business, to submit to Krishna's desire to have us back with Him in the eternal sky of Krishna Loka. Letter to Syamasundara,”

November 24, 1968

“गम्भीर भक्त श्रीकृष्ण की कृपा रूपी शीतल पवन के झोंके द्वारा सहजता से माया रूपी समुद्र को पार कर जाता है। हमारा यही कार्य है, श्रीकृष्ण चाहते हैं कि हम उनके साथ कृष्णलोक में निवास करने के लिए वापस लौट जायें और हमें केवल उनकी इस इच्छा को समर्पित होना है।”

श्यामसुन्दर को पत्र, २४ नवम्बर १९६८
25November

“With folded hands I request you, don't you become hippies again by growing hair. Keep your head cleansed at least once in a month. That is my request. Neither I can chastise you. I am also old man, you are young men.”

Vrindavana, November 25, 1976

“हाथ जोड़कर मैं विनती करता हूँ कि बाल बढ़ाकर फिर से हिप्पी मत बनो। कम-से-कम महीने में एक बार सिर मुंडवाओ। यह मेरा निवेदन है। मैं तुम्हें डाँट नहीं सकता। मैं बूढ़ा हूँ और तुम सब युवक।”

वृन्दावन, २५ नवम्बर १९७६
26November

“When we keep our association with Krishna every activity is proper and liberating, but if we should dissociate ourselves from the Lord's Mercy then like a hand which is severed from the body we become ugly and useless.”

Letter to Hrisikesa, November 26, 1968

“जब हम श्रीकृष्ण के साथ अपना सम्बन्ध रखेंगे तो प्रत्येक कार्य सही और मुक्तिकारक होगा, परन्तु यदि हम स्वयं को भगवान् की कृपा से अलग कर लेते हैं तो हम शरीर से कटे हाथ के समान विकृत और व्यर्थ हो जायेंगे।”

हृषीकेश को पत्र, २६ नवम्बर १९६८
27November

“The governing principle for our activity should be to do what is favourable for pleasing Krishna.”

Letter to Lalita Kumar, November 27, 1971

“हमारे सभी कार्यों को दिशा प्रदान करने वाला सिद्धान्त यह है कि हमारे कार्य श्रीकृष्ण की प्रसन्नता के लिए अनुकूल होने चाहिए।”

ललित कुमार को पत्र, २७ नवम्बर १९७१
28November

“Fate can be changed by Krishna consciousness. Krishna says, "I shall give you protection from all the resultant action of your sinful life." That is fate changed. When you surrender to Krishna, He takes charge of squaring up all your sinful activities and their reaction. Surrender to Krishna; then your fate is changed.”

Delhi, November 28, 1975

“कृष्णभक्ति द्वारा भाग्य बदला जा सकता है। श्रीकृष्ण कहते हैं, "मैं तुम्हारे पापमय जीवन के फलों से तुम्हारी रक्षा करूँगा।" इसका अर्थ भाग्य बदलना हुआ। जब आप श्रीकृष्ण की शरण जाते हैं तो वे तुम्हारे समस्त पापकार्यों और उनके फलों को नष्ट करने का जिम्मा ले लेते हैं। श्रीकृष्ण की शरण लो और तुम्हारा भाग्य बदल जायेगा।”

दिल्ली, २८ नवम्बर १९७५
29November

“Any work that is performed by a devotee in Krishna Consciousness is never work on the material platform although it may appear to be so.”

Letter to Krsnakanti, November 29, 1970

“भक्त द्वारा कृष्णभावना में किया गया कोई भी कार्य भौतिक स्तर पर नहीं होता, चाहे बाहर से देखने में वैसा प्रतीत क्यों न हो।”

कृष्णकान्ति को पत्र, २९ नवम्बर १९७० J.
30November

“If you do not understand somebody, how you can love him? Love is far, far away. But Chaitanya Mahaprabhu is so kind that He is distributing Krishna-prema: "Take, anyone. Come on."”

Bombay, November 30, 1974

“यदि तुम किसी को नहीं समझते तो फिर उससे प्रेम कैसे कर सकते हो? प्रेम तो बहुत दूर की बात है। किन्तु श्रीचैतन्य महाप्रभु इतने दयालु हैं कि वे कृष्णप्रेम का वितरण कर रहे हैं - "लो, कोई भी। आ जाओ।"”

बम्बई, ३० नवम्बर १९७४
1December

“Because we drink cow's milk, we should accept the cow as our mother. That is etiquette.”

Letter to Nayanabhirama, December 01, 1971

“चूंकि हम गाय का दूध पीते हैं इसलिए हमें गाय को अपनी माँ के रूप में स्वीकार करना चाहिए। यह शिष्टाचार है।”

नयनाभिराम को पत्र, १ दिसम्बर १९७१
2December

“Krishna is the root of everything. If He is pleased, everyone will be pleased. If you pour water on the root, the water will be distributed all over the tree. This is the best service to humanity.”

Letter to Mr. Karsan, December 02, 1976

“श्रीकृष्ण प्रत्येक वस्तु की जड़ हैं। यदि वे प्रसन्न हो जाते हैं तो सभी प्रसन्न हो जायेंगे। यदि आप पेड़ की जड़ में पानी दो तो पूरे पेड़ को पानी मिल जाता है। यह मानवता की सर्वोच्च सेवा है।”

श्रीमान् कर्षन को पत्र, २ दिसम्बर १९७६
3December

“I see God, and therefore I offer prasada to Him. Because they cannot see Him, they must come to me so I can open their eyes. They are blind --- suffering from cataracts -- -so I shall operate, and they will see.”

Los Angeles, December 03, 1973

“मैं भगवान् को देखता हूँ और इसलिए उन्हें प्रसाद चढ़ाता हूँ। क्यों वे उन्हें नहीं देख पाते? उन्हें मेरे पास आना चाहिए जिससे मैं उनकी आँखें खोल सकूँ। वे अंधे हैं और मोतियाबिन्द से पीड़ित हैं, मैं उनका ऑप्रेशन करूँगा और फिर वे देख पायेंगे।”

लॉस एन्जिलिस, ३ दिसम्बर १९७३
4December

“Krishna is ready to talk with you. He has come. He has descended in arca-murti to talk with you, to be visible by you. Now you make yourself ready and fit to talk with Krishna. Then He will exchange conversation. This is possible.”

Bombay, December 04, 1974

“श्रीकृष्ण आपसे बातें करने के लिए तैयार हैं। वे आये हैं। वे आपसे बात करने के लिए, आपके द्वारा देखे जाने के लिए अर्चामूर्ति के रूप में आये हैं। अब आप स्वयं को श्रीकृष्ण से बात करने के योग्य बनाइये। फिर वे बातें करेंगे। यह सम्भव है।”

बम्बई, ४ दिसम्बर १९७४
5December

“If one purposefully commits mistake and sinful life, "Now I am chanting Hare Krishna. I can do all sinful life ,. It will become counteracted," that rascal will be punished very, very much. "I am living in Vrindavana. Oh, it is dhama, so let me do all nonsense. It will be counteracted." They'll be these cats and dogs and monkeys in Vrindavana.”

Vrindavan, December 05, 1975

“यदि कोई जानबूझ कर पाप करता है, "मैं तो हरे कृष्ण का जप करता हूँ। मैं सब पाप कर सकता हूँ। ये सब नष्ट हो जायेंगे," ऐसे मूर्ख को बहुत अधिक दण्ड दिया जाता है। "मैं वृन्दावन में रह रहा हूँ। ओह, यह धाम है। मैं कुछ भी उल्टे-सीधे काम कर सकता हूँ। सब नष्ट हो जायेंगे।" वे वृन्दावन में कुत्ते, बिल्ली और बन्दर बनेंगे।”

वृन्दावन, ५ दिसम्बर १९७५
6December

“Devotees, they are para-duhkha-duhkhi. The symptom of a devotee is they are unhappy by seeing others unhappy.”

Ahmedabad, December 06, 1972

“भक्त परदुःख-दुःखी होते हैं। यह भक्त का लक्षण है कि वे दूसरों को दुःखी देखकर स्वयं दुःखी हो जाता है।”

अहमदाबाद, ६ दिसम्बर १९७२
7December

“In your country the dog is protected, and the cow is killed. The dog is passing stool and urine in the street, he is considered the best friend of man, and the cow is all pure, stool, urine, and milk, but they are taken to the slaughterhouse and killed for food. What kind of civilization is this?”

Letter to Rupanuga, December 07, 1975

“तुम्हारे देश में कुत्तों की रक्षा होती है और गायों की हत्या। कुत्ता सड़क पर टट्टी-पेशाब करता है और उसे मनुष्य का सर्वश्रेष्ठ मित्र माना जाता है और गाय जिसका गोबर, मूत्र और दूध सब शुद्ध है उसे कसाईघर ले जाकर खाने के लिए मारा जाता है। किस प्रकार की सभ्यता है यह?”

रुपानुग को पत्र, ७ दिसम्बर १९७५
8December

“We are not enemies of machines. If they can be used for Krishna's service then we welcome them.”

Letter to Kirtanananda, December 08, 1968

“हम मशीनों के दुश्मन नहीं हैं। यदि उनका उपयोग श्रीकृष्ण की सेवा में हो सकता है तो हम उनका स्वागत करते हैं।”

कीर्तनानन्द को पत्र, ८ दिसम्बर १९६८
9December

“Who feels humble and meek has the door for the Kingdome of God opened for him or her.”

Letter to Janaki, December 09, 1968

“जो नम्र और तुच्छता का अनुभव करता है, भगवान् के धाम के दरवाजे उसके लिए खुल जाते हैं।”

जानकी को पत्र, ९ दिसम्बर १९६८
10December

“Devotee means very liberal and kind to everyone, always gentleman under all kinds of conditions of life.”

Letter to Hamsaduta, December 10, 1972

“भक्त का अर्थ है अत्यन्त उदार और सभी के प्रति दयालु, और जीवन की प्रत्येक परिस्थिति में सज्जन।”

हंसदूत को पत्र, १० दिसम्बर १९७२
11December

“When we simply remember to accept the control of Krishna and not to act independently then all fortune is automatically present.”

Letter to Brahmananda, December 11, 1968

“जब हम केवल श्रीकृष्ण के नियंत्रण को स्वीकारने का स्मरण रखते हैं और स्वयं स्वतन्त्र होकर कार्य नहीं करते तो स्वाभाविक रूप से सौभाग्य वहाँ उपस्थित रहता है।”

ब्रह्मानन्द को पत्र, ११ दिसम्बर १९६८
12December

“In Vaikuntha there are thousands times beautiful women and thousand times strong men, but there is no sex desire. They are so much absorbed in Krishna consciousness that sex life is very insignificant. There is no sex life in the Vaikuntha realm.”

Vrindavan, December 12, 1975

“वैकुण्ठ में हजारों गुणा सुन्दर स्त्रियाँ हैं और हजारों गुणा बलवान पुरुष हैं, परन्तु वहाँ मैथुन की इच्छा नहीं है। वे कृष्णभक्ति में इतने तल्लीन हैं कि मैथुन का जीवन अत्यन्त तुच्छ रह जाता है। वैकुण्ठ जीवन में मैथुन नहीं है।”

वृन्दावन, १२ दिसम्बर १९७५
13December

“God's business is to protect the faithful and kill the demons. Therefore we find Lord Visnu, the four symbolic representations: for killing, the club and the chakra, and for protecting, the lotus flower and conchshell.”

Indore, December 13, 1970

“भगवान् का कार्य श्रद्धावान लोगों की रक्षा करना तथा असुरों का वध करना है। इसलिए हम भगवान् विष्णु के हाथों में चार वस्तुएँ देखते हैं - मारने के लिए गदा और चक्र, तथा संरक्षण के लिए कमल का फूल और शंख।”

इंदौर, १३ दिसम्बर १९७०
14December

“Sir, I am suffering from some disease, so without going to the doctor, and saving so much money, let me pay hundred rupees to the sadhu and he'll give me his blessings. So I will save thousands of rupees, for curing the disease. For this purpose they go to sadhu. Nobody goes to sadhu for going back to home, back to godhead.”

New Delhi, December 14, 1975

“महाशय, मैं किसी बीमारी से ग्रस्त है, तो डॉक्टर के पास न जाकर मैं पैसे बचाऊँगा और वह सौ रुपये किसी साधु को दूँगा जो मुझे आशीर्वाद देगा। इस प्रकार मैं ठीक भी हो जाऊँगा और हजारों रुपये भी बचा लूँगा। लोग इसलिए साधु के पास जाते हैं। भगवद्धाम जाने के लिए कोई भी साधु के पास नहीं जाता।”

नई दिल्ली, १४ दिसम्बर १९७५
15December

“There is need of clue as to how humanity can become one in peace, friendship and prosperity with a common cause. Srimad Bhagavatam will fill this need, for it is a cultural presentation for the respiritualization of the entire human society.”

Delhi, December 15, 1962

“उस सूत्र की आवश्यकता है कि कैसे मानवता एक ऐसे उद्देश्य के लिए शान्ति, मैत्री और समृद्धि में एकजुट हो जो सभी में समान है। श्रीमद्भागवतम् इस आवश्यकता की पूर्ति करेगी, क्योंकि यह सम्पूर्ण मानव समाज को पुनः आध्यात्मीकृत करने हेतु एक सांस्कृतिक ग्रंथ है।”

दिल्ली, १५ दिसम्बर १९६२
16December

“One can take service from a particular type of well for a particular purpose, but if he goes to the ever-flowing river, all water purposes will be served there. So if you take to Krishna consciousness, then all the purposes of different types of wells is served in the every-flowing river of Krishna consciousness.”

Los Angeles, December 16, 1968

“एक विशेष उद्देश्य के लिए बने कुएँ से पानी लेकर केवल वही उद्देश्य पूरा हो सकता है, परन्तु यदि बहती नदी पर जाया जाये तो पानी से सम्बन्धित सभी उद्देश्य पूरे हो सकते हैं। इसी प्रकार यदि आप कृष्णभक्ति को स्वीकारते हैं तो विभिन्न प्रकार के कुओं से मिलने वाले लाभ कृष्णभक्ति की नित्य-प्रवाहित नदी से पूरे हो सकते हैं।”

लॉस ऐन्जिलिस, १६ दिसम्बर १९६८
17December

“Every one of us is searching after some mellow, some pleasure from everything. Krishna is the reservoir of all pleasures, rasa-vigraha, fully personified. Wherever there is Krishna, there is rasa, a transcendental mellow, enjoyment, relishable.”

Surat, December 17, 1970

“प्रत्येक व्यक्ति रस अथवा सुख की खोज में है और इसलिए वह प्रत्येक वस्तु में सुख ढूँढता है। श्रीकृष्ण समस्त रसों को धारण करते हैं, रस-विग्रह। जहाँ भी श्रीकृष्ण होते हैं, वहाँ रस होता है, दिव्य आनन्द।”

सूरत, १७ दिसम्बर १९७०
18December

“Our centres are like the oasts in a vast desert. In the desert there is no water, but occasionally if one is fortunate he may come in contact with an oasis and he is saved. Similarly in this material world we are drying up due to lack of spiritual knowledge. Our ISKCON centres are meant to give relief to the dried up conditioned souls who are searching after the nectar of joyful life.”

Letter to Bhagavan, December 18, 1970

“हमारे केन्द्र मरुभूमि में एक उद्यान के समान हैं। मरुभूमि में जल नहीं होता, किन्तु सौभाग्य से यदि किसी को एक उद्यान मिल जाये तो उसकी रक्षा हो सकती है। इसी प्रकार आध्यात्मिक जीवन के अभाव में यह भौतिक संसार मर रहा है। हमारे इस्कॉन केन्द्र सूख चुके ऐसे बद्धजीवों को राहत पहुँचाने हेतु हैं जो आनन्दमय जीवन के अमृत की खोज में निकले हैं।”

भगवान् को पत्र, १८ दिसम्बर १९७०
19December

“The secret of surrendering to Krishna is that such surrendered devotee sees that everything is part of Krishna's plan. Whatever is meant to be I am doing. Let me do it with my full attention to every detail. Let me become absorbed in such service, never mind what it is. Let all other considerations be forgotten and only my desire to do the thing best for Krishna's alone pleasure is my motive.”

Letter to Jayapataka, December 19, 1972

“श्रीकृष्ण के प्रति समर्पित होने का रहस्य यह है कि समर्पित भक्त प्रत्येक कार्य को श्रीकृष्ण की योजना का हिस्सा देखता है। "जो भी कार्य हो, मैं ध्यानपूर्वक उसके प्रत्येक पहलू को पूरा करूँगा। चाहे कोई भी सेवा हो, मुझे उसमें तल्लीनता से जुट जाना चाहिए। अन्य सभी विचार मेरे मन से निकल जायें और श्रीकृष्ण के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य रहे।"”

जयपताका को पत्र, १९ दिसम्बर १९७२
20December

“If one can please a pure devotee of the Lord, such action means immediate satisfaction of the Lord, even though such a person is not officially qualified to receive the mercy of the Lord.”

Letter to Yeager, December 20, 1970

“यदि कोई भगवान् के शुद्ध भक्त को प्रसन्न कर पाता है तो उसके कार्य तुरन्त भगवान् को संतुष्टि प्रदान करते हैं, चाहे वह स्वयं भगवान् की कृपा प्राप्त करने के लिए योग्य न भी हो।”

येगर को पत्र, २० दिसम्बर १९७०
21December

“This Krishna consciousness movement is for approaching Radha-Krishna, to be associated with the Supreme Lord in His sublime pleasure dance. That is the aim of Krishna consciousness.”

Los Angeles, December 21, 1968

“यह कृष्णभावनामृत आन्दोलन राधा-कृष्ण के पास जाने के लिए है और उनके साथ पवित्र आनन्दभरे नृत्य में भाग लेने के लिए है। कृष्णभावना का यह उद्देश्य है।”

लॉस ऐन्जिलिस, २१ दिसम्बर १९६८
22December

“There is no limit to perfection -- we may go on improving more and more, and still there is no limit to how much we may please Krishna, just like for the materialist there is no limit to how much Maya can kick us!”

Letter to Balavanta, December 22, 1971

“पूर्णता की कोई सीमा नहीं है - हम अधिकाधिक सुधार कर सकते हैं और फिर भी श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने की कोई सीमा नहीं है, उसी प्रकार जैसे भौतिकवादी के लिए इस बात की कोई सीमा नहीं होती कि माया उसे कितनी ठोकरें मारेगी।”

बलवन्त को पत्र, २२ दिसम्बर १९७१
23December

“Anukarana, anusarana, there are two Sanskrit words. One is imitation, and one is following the footprints. If one tries to follow the footprints of great personalities, that is very nice, but we cannot imitate. Imitation is dangerous.”

Los Angeles, December 23, 1968

“अनुकरण, अनुसरण, ये दो संस्कृत शब्द हैं। एक नकल करना है और दूसरा चरणचिह्नों पर चलना है। यदि आप महान् व्यक्तियों के चरणचिह्नों पर चलेंगे तो बहुत अच्छा होगा, परन्तु हम नकल नहीं कर सकते। नकल करना खतरनाक है।”

लॉस ऐन्जिलिस, २३ दिसम्बर १९६८
24December

“In Chaitanya Mahaprabhu's life we see that in public He never discussed about Krishna's lila with the gopis. That was very confidential discussion amongst His own circle. So we should remember this, that public may misunderstand this. Therefore we have to present these things very cautiously, not very openly. They may misunderstand.”

Boston, December 24, 1969

“श्रीचैतन्य महाप्रभु के जीवन में हम देख सकते हैं कि उन्होंने कभी भी जनसामान्य के सामने श्रीकृष्ण और गोपियों की लीला की चर्चा नहीं की। वे अपने निजी भक्तों के साथ इस गोपनीय विषय की चर्चा करते। तो हमें इसका स्मरण रखना चाहिए क्योंकि लोग इसे गलत समझ सकते हैं। इसलिए हमें बहुत सावधानीपूर्वक विषयों को प्रस्तुत करना है, खुलेआम नहीं। वे गलत समझ सकते हैं।”

बोस्टन, २४ दिसम्बर १९६९
25December

“Simply propagate this chanting, dancing, feasting and following the regulative principles. These are the four pillars of our success.”

Letter to Krishna das, December 25, 1969

“केवल कीर्तन, नृत्य, भोज (भण्डारा) और नियमों के पालन का प्रसार-प्रचार करो। ये हमारी सफलता के चार स्तम्भ हैं।”

कृष्णदास को पत्र, २५ दिसम्बर १९६९
26December

“Laksmi, the goddess of fortune, is called chancala. She does not remain at one place. Today one man is very rich; next generation is no longer rich. If you are actually religious, then don't spoil your money for sense gratification. Use it for service of Krishna. If you have got some money, try to construct a very nice temple for Krishna's situation. That is proper use.”

Bombay, December 26, 1972

“सौभाग्य की देवी लक्ष्मीजी को चंचला कहा जाता है। वे एक स्थान पर नहीं रहतीं। आज एक व्यक्ति धनी है; अगली पीढ़ी धनी नहीं रहेगी। यदि आप वास्तव में धार्मिक हैं तो अपना धन इन्द्रियभोग में व्यर्थ न गँवायें। उसे श्रीकृष्ण की सेवा में लगायें। यदि आपके पास कुछ धन है तो उससे श्रीकृष्ण के लिए अच्छा मंदिर बनवायें। यह उचित उपयोग है।”

बम्बई, २६ दिसम्बर १९७२
27December

“The business of leader: He must be himself always enthusiastic and inspire others to be always enthusiastic. Then he is real leader.”

Letter to Trai Das, December 27, 1972

“नेता का कार्य है कि वह सदैव उत्साही रहे और अन्यों को भी सदैव उत्साही रहने के लिए प्रेरित करे। तब वह सच्चा नेता है।”

त्रै दास को पत्र, २७ दिसम्बर १९७२
28December

“A real Vaisnava will never say that he is superior to anyone. He will say that he is the lowest of the living entities. If he says that he is superior then actually he is not superior.”

Letter to sukadeva, December 28, 1974

“एक सच्चा वैष्णव कभी नहीं कहेगा कि वह किसी अन्य से श्रेष्ठ है। वह कहेगा कि वह सबसे अधम है। यदि वह कहता है कि वह श्रेष्ठ है तो वास्तव में वह श्रेष्ठ नहीं है।”

शुकदेव को पत्र, २८ दिसम्बर १९७४
29December

“Bhismadeva was a military man so he was pleased to see Krishna in military spirit, as much as the Gopis wanted to see Krishna as the most beautiful lover. Krishna can be loved in any feature and because He is absolute there is no difference to love Krishna as a military man or as simple Gopi.”

Letter to Jadurani, December 29, 1967

“भीष्मदेव एक क्षत्रिय थे और इसलिए वे श्रीकृष्ण को क्षत्रिय रूप में देखकर प्रसन्न हुए, उसी प्रकार जैसे गोपियाँ श्रीकृष्ण को सर्वाधिक सुन्दर प्रेमी के रूप में देखना चाहती थीं। श्रीकृष्ण से किसी भी रूप में प्रेम किया जा सकता है और चूँकि वे पूर्ण हैं उनके क्षत्रिय के रूप में अथवा प्रेमी के रूप में प्रेम करने में कोई अन्तर नहीं है।”

जदुरानी को पत्र, २९ दिसम्बर १९६७
30December

“There is a proverb in Bengali that one person wanted to see how many thieves are there in this village, and when he began to scrutinize, he saw that everyone is a thief. Similarly, in this world you go to anyone, they are all envious of God.”

Los Angeles, December 30, 1968

“बंगाली में एक कहावत है कि एक व्यक्ति जानना चाहता कि गाँव में कितने चोर हैं और जब उसने जाँच शुरू की तो पाया कि प्रत्येक व्यक्ति चोर है। इसी प्रकार इस संसार में आप किसी के पास भी जाइये सब भगवान् से ईर्ष्या करते हैं।”

लॉस ऐन्जिलिस, ३० दिसम्बर १९६८
31December

“In Vrindavana everyone is overwhelmed with love of Krishna. When they cannot find Krishna, they become mad. Although they do not know that Krishna is God. This is pure love, without any knowledge of the supreme powerful, almighty. No contamination -- pure love.”

Bombay, December 31, 1974

“वृन्दावन में सभी कृष्णप्रेम में अभिभूत रहते हैं। जब उन्हें कृष्ण नहीं मिलते तो वे पागल हो जाते हैं। हालाँकि वे नहीं जानते कि श्रीकृष्ण भगवान् हैं। यह शुद्ध प्रेम है, उनकी परम शक्ति के ज्ञान का अभाव। कोई गंदगी नहीं - केवल शुद्ध प्रेम।”

बम्बई, ३१ दिसम्बर १९७४