1जय राधा-माधव, राधा-माधव राधे
(जयदेवेर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और माधव की जय हो, जो जयदेव गोस्वामी के प्राण-धन है।
2जय राधा-मदनगोपाल, राधा-मदनगोपाल राधे
(सीतानाथेर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और मदनगोपाल की जय हो, जो श्री अद्वैत आचार्य के प्राण-धन है।
3जय राधा-गोविन्द, राधा-गोविन्द राधे
(रूप गोस्वामीर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और गोविन्द की जय हो, जो रूप गोस्वमी के प्राण-धन है।
4जय राधा-मदनमोहन, राधा-मदनमोहन राधे
(सनातनेर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और मदनमोहन की जय हो, जो सनातन गोस्वामी के प्राण-धन है।
5जय राधा-गोपीनाथ, राधा-गोपीनाथ राधे
(मधु पंडितेर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और गोपीनाथ की जय हो, जो मधु पंडित के प्राण-धन है।
6जय राधा-दामोदर, राधा-दामोदर राधे
(जीव गोस्वामीर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और दामोदर की जय हो, जो जीव गोस्वामी के प्राण-धन है।
7जय राधा-रमण, राधा-रमण राधे
(गोपल भट्टेर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और रमण की जय हो, जो गोपाल भट्ट गोस्वामी के प्राण-धन है।
8जय राधा-विनोद, राधा-विनोद राधे
(लोकनाथेर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और विनोद की जय हो, जो लोकनाथ गोस्वामी के प्राण-धन है।
9जय राधा-गोकुलानन्द, राधा-गोकुलानन्द राधे
(विश्वनाथेर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और गोकुलानन्द की जय हो, जो विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर के प्राण-धन है।
10जय राधा-गिरिधारी, राधा-गिरिधारी राधे
(दास गोस्वामीर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और गिरिधारी की जय हो, जो रघुनाथ दास गोस्वामी के प्राण-धन है।
11जय राधा-श्यामसुंदर, राधा-श्यामसुंदर राधे
(श्यामानन्देर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और श्यामसुंदर की जय हो, जो श्यामनन्द गोस्वामी के प्राण-धन है।
12जय राधा-बाँके-बिहारी, राधा-बाँके-बिहारी राधे
(हरिदासेर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और बाँके-बिहारी की जय हो, जो हरिदास स्वामी के प्राण-धन है।
13जय राधा-राधाकान्त, राधा-राधाकान्त राधे
(वक्रेश्वरेर प्राण-धन हे)॥
भावार्थराधा और राधाकान्त की जय हो, जो वक्रेश्वर पंडित के प्राण-धन है।
14जय गांधर्विका-गिरिधारी, गांधर्विका-गिरिधारी राधे
(सरस्वतीर प्राण-धन हे)॥
भावार्थगांधर्विका और गिरिधारी की जय हो, जो भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर के प्राण-धन है।